पुलिस वैन से कूदकर भागा हवालाती, पहले भी फरार हो चुके हैं कई आरोपी

by

लुधियाना :  पुलिस की हिरासत से आज फिर से एक हवालाती भाग गया। उसके खिलाफ थाना डिवीजन नंबर दो पुलिस ने केस दर्ज किया है। आरोपित की पहचान रेलवे स्टेशन के पास रहने वाले विक्की राज के रूप में हुई है। वह मूल रूप से हरिद्वार का रहने वाला है।

पुलिस को दी शिकायत में एएसआई जसवीर सिंह ने बताया कि थाना नंबर दो पुलिस ने 22 जनवरी को आरोपित विक्की, उसके दो साथी जमीपाल और जगदीप सिंह को चोरी के बाइक के साथ पकड़कर उनके खिलाफ केस दर्ज किया था। इस केस के संबंध में ही 23 जनवरी को वह सब इंस्पेक्टर गुरदेव सिंह, हवलदार साहिल और होमगार्ड करम सिंह के साथ आरोपितों को कोर्ट में पेश करके रिमांड लेकर लौट रहे थे।

उस दिन वह गाड़ी चला रहे थे, जबकि एएसआई गुरदेव सिंह और होम गार्ड करम सिंह आरोपितों को हथकड़ी लगाकर गाड़ी के पीछे बैठे थे। जब वह जेएमडी माल के सामने पहुंचे तो आरोपित विक्की हथकड़ी से अपना हाथ छुड़वाकर गाड़ी खोलकर कूद गया। पुलिस ने आरोपित का पीछा किया, पर वह अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गया। पुलिस आरोपित की तलाश कर रही है।

घटनास्थल वाली जगह पर अकसर भीड़ होती है। फिर भी हैरत की बात है कि आरोपित विक्की पुलिस की हिरासत से कैसे फरार हो गया। उस जगह के नजदीक ही रेलवे स्टेशन पड़ता है, जिस कारण यात्रियों का आना-जाना रहता है। वहां यात्रियों के लिए आटो भी खड़े रहते हैं और वैसे भी वहां जाम लगा रहता है। पुलिस के अनुसार उन्हें अंधेरे के कारण आरोपित का पता नहीं लगा, जबकि ऐसी भीड़ वाली जगह से आरोपित का फरार होना पुलिस की कार्यप्रणाली पर कई सवाल खड़े करता है।

जून 2025 को कुछ लोगों ने ज्वेलर को लूटा था। फिर पुलिस ने मामले की जांच के दौरान 28 दिसंबर, 2025 को एक आरोपित को पकड़ा और 31 दिसंबर को पुलिस उसे रिकवरी के लिए खन्ना लेकर जा रही थी। तब आरोपित रास्ते में पुलिस की हिरासत से भाग गया था, भले ही पुलिस ने कुछ दिनों के बाद आरोपित को दोबारा पकड़ लिया था।

कुछ दिन पहले पुलिस ने एक मामले में आरोपित को पकड़ा और उसे कोर्ट में पेश कर रिमांड हासिल किया। पुलिस उसे केंद्रीय जेल की तरफ लेकर जा रही थी, जोकि फरार हो गया था। पुलिस ने उक्त आरोपित को भी पकड़ लिया था।

तीसरे मामले में थाना टिब्बा पुलिस की हिरासत से आरोपित भाग गया था। पुलिस आरोपित को सिविल अस्पताल में मेडिकल करवाने के लिए लेकर आए थी, जोकि पुलिस को चकमा देकर फरार हो गया, पुलिस ने बाद में आरोपित को पकड़ लिया था।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

An awareness program on “WORLD

Hoshiarpur/Daljeet Ajnoha/Dec.3 : Today Under the guidance of Director I K Gujral Punjab Technical University, Hoshiarpur Campus Prof.(Dr.) Vikas Chawla and Nodal officer Dr.Kulwinder Singh Parmar conducted an awareness program on “WORLD AIDS DAY”...
article-image
पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

वेरका दूध के दामों में बढ़ोतरी, 14 मई से नई कीमतें लागू

पुनीत महाजन l चंडीगढ़, 13 मई  : वेरका प्रबंधन द्वारा 14 मई 2026 की सुबह से वेरका पाउच दूध के विभिन्न वेरिएंट्स की कीमतों में संशोधन किए जाने की घोषणा की गई है। यह...
article-image
पंजाब

करीमपुर ध्यानी : डेरा साबरिया दरबार में करवाया सर्व धर्म सम्मेलन

पोजेवाल सरां। गांव करीमपुर ध्यानी में स्थित डेरा साबरिया दरबार में सूफी संत शमसूद्दीन साबरी की अगुवाई में इलाके की समुह संगत व स्व. प्रेम नाथ करीमपुर ध्यानी की के परिवार द्वारा हर वर्ष...
article-image
Uncategorized , पंजाब

रिकवरी मामलों पर गंभीरता से कार्य करें राजस्व अधिकारीः आशिका जैन

रिकवरी मामलों पर गंभीरता से कार्य करें राजस्व अधिकारीः आशिका जै – डिप्टी कमिश्नर ने मासिक बैठक के दौरान जिले के राजस्व अधिकारियों के साथ की बैठक होशियारपुर/दलजीत अजनोहा डिप्टी कमिश्नर आशिका जैन की...
Translate »
error: Content is protected !!