14वीं वाहिनी एन.डी.आर.एफ. द्वारा हर्षोल्लास से मनाया गया 77वाँ गणतंत्र दिवस

by
एएम नाथ।  धर्मशाला, 26 जनवरी: 14वीं वाहिनी, एन.डी.आर.एफ. (राष्ट्रीय आपदा मोचन बल), नूरपुर, जिला कांगड़ा द्वारा आज कैम्प परिसर में भारत का 77वाँ गणतंत्र दिवस प्रवीण कुमार तिवारी, कमांडेंट, 14वीं वाहिनी एन.डी.आर.एफ. के कुशल मार्गदर्शन में अत्यंत हर्षोल्लास, गरिमा एवं देशभक्ति के वातावरण में मनाया गया।May be an image of text
गणतंत्र दिवस के अवसर पर महादिक संकेत रमेश, सहायक सेनानी (जी.डी.) के नेतृत्व में एक आकर्षक परेड का आयोजन किया गया। इस दौरान प्रवीण कुमार तिवारी, कमांडेंट द्वारा ध्वजारोहण किया गया तथा राष्ट्रध्वज को सलामी दी गई। इस अवसर पर 14वीं वाहिनी एन.डी.आर.एफ. के सभी पदाधिकारी उपस्थित रहे।May be an image of text
इस अवसर पर कमांडेंट महोदय ने उपस्थित सभी पदाधिकारियों, बलकर्मियों एवं उनके परिवारजनों को गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएँ दीं। उन्होंने अपने संबोधन में संविधान के महत्व, राष्ट्रीय एकता और अनुशासन के बारे में बताया तथा आपदा प्रबंधन में एन.डी.आर.एफ. की भूमिका पर प्रकाश डाला। साथ ही उन्होंने सभी बलकर्मियों से ईमानदारी, मेहनत और जिम्मेदारी के साथ देश की सेवा करते रहने का आग्रह किया।
समारोह के समापन अवसर पर प्रवीण कुमार तिवारी, कमांडेंट महोदय ने एक बार पुनः सभी पदाधिकारियों, बलकर्मियों एवं उनके परिवारजनों को 77वें गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएँ देते हुए उनके सुखद, सुरक्षित एवं स्वस्थ जीवन की कामना की।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

डंगोली में बेटी बचायो बेटी पढ़ाओ, नशा मुक्ति अभियान व पोषण अभियान के तहत जागरूकता शिविर आयोजित

ऊना, 15 सितम्बर – समेकित बाल विकास परियोजना ऊना के तहत ग्राम पंचायत डंगोली में पोषण माह के अंतर्गत बाल विकास परियोजना अधिकारी कुलदीप सिंह दयाल की अध्यक्षता में जागरूकता शिविर का आयोजन किया...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

सर्बसम्मति से बीबी सुभाष मट्टू को जनवादी स्त्री सभा पंजाब का अध्यक्ष चुना गया : गढ़शंकर में जनवादी स्त्री सभा का 13वां दो दिवसीय प्रांतीय अधिवेशन संपन्न

गढ़शंकर, 20 अगस्त: गढ़शंकर के ग़दरी बीबी गुलाब कौर हॉल में चल रहा अखिल भारतीय जनवादी स्त्री सभा का 13वां दो दिवसीय प्रांतीय अधिवेशन आज धूमधाम से संपन्न हो गया। इसमें बड़ी संख्या में...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

निहत्थे लोगो पर लाठी चार्ज और वॉटर कैनन का इस्तेमाल करना दुर्भाग्यपूर्ण : जनभावना पहले दिन ही मालूम हो गई थी लेकिन प्रदेश सरकार ने पूरे प्रकरण को हल्के में लिया – नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर

जनभावना पहले दिन ही मालूम हो गई थी लेकिन प्रदेश सरकार ने पूरे प्रकरण को हल्के में लिया,   बातचीत करने के बजाय सरकार की तरफ़ से भी भावनाएं भड़काई गई सरकार ने शांति की...
article-image
हिमाचल प्रदेश

समाज की अंतिम पंक्ति में खड़े लोगों को प्राथमिकता के आधार पर मिले योजनाओं का लाभ : कुलदीप सिंह पठानिया

विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया ने की जिला कल्याण समिति की बैठक की अध्यक्षता 1446 नए पेंशन मामलों को स्वीकृति प्रदान की सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना के तहत गत वर्ष 94 करोड़ 74 लाख...
Translate »
error: Content is protected !!