माता चिंतपूर्णी जी के दरबार के रास्ते में लंगर लगाने के लिए गढ़शंकर से सेवादार रवाना

by

गढ़शंकर । माता रानी के पवित्र नवरात्रों के शुभ अवसर पर श्री अमरनाथ माता चिंतपूर्णी चैरिटेबल ट्रस्ट रजिस्टर्ड गढ़शंकर द्वारा माता चिंतपूर्णी जी के दरबार के रास्ते में स्थित बाबा बालक नाथ जी मंदिर अलोह में वार्षिक भंडारा लगाने के लिए आज गढ़शंकर से संगत रवाना हुई। इस संबंध में जानकारी देते हुए श्री अमरनाथ माता चिंतपूर्णी चैरिटेबल ट्रस्ट रजिस्टर्ड गढ़शंकर के प्रमुख सेवादार राजीव कुमार सोनू और विनय शर्मा ने बताया कि ट्रस्ट द्वारा हर वर्ष तीन दिवसीय वार्षिक भंडारा महामाई के चरणों में समूह संगत के सहयोग से लगाया जाता है। उन्होंने बताया कि इस वर्ष यह भंडारा 24 25 और 26 मार्च को लगाया जा रहा है। उन्होंने बताया कि आज ट्रस्ट के सेवादारों की मौजूदगी में पूजा अर्चना के उपरांत लंगर की खाद्य सामग्री का एक ट्रक एवं सेवादारों की एक बस लंगर स्थान के लिए रवाना हुई। इस अवसर पर श्री अमरनाथ माता चिंतपूर्णी चैरिटेबल ट्रस्ट रजिस्टर्ड गढ़शंकर के चेयरमैन ठेकेदार कुलभूषण शौरी, हरपाल सिंह बेदी, राजीव कुमार सोनू,अजय अग्निहोत्री, विनय शर्मा, ओंकार सिंह चाहलपुरी, राजीव राणा, विनोद प्रभाकर और डॉक्टर विनीत के अलावा बड़ी गिनती में सेवादार उपस्थित थे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

देश की संवैधानिक संस्थाओं को कमजोर कर रही सरकार: सांसद मनीष तिवारी

रोपड़/मोरिंडा, 11 दिसंबर: श्री आनंदपुर साहिब से सांसद और पूर्व केंद्रीय मंत्री मनीष तिवारी ने केन्द्र सरकार पर देश की संवैधानिक संस्थाओं को कमजोर करते हुए, संविधान निर्माता डॉ बी.आर अंबेडकर द्वारा रचित संविधान...
article-image
दिल्ली , पंजाब

20 फरवरी तक का अल्टीमेटम : दिल्ली विधानसभा ने पंजाब के अधिकारियों को घेरा, बढ़ सकती मुसीबत

नई दिल्ली : दिल्ली विधानसभा की विशेषाधिकार कमेटी ने पंजाब सरकार को कड़ा संदेश भेजते हुए उन्हें 20 फरवरी 2026 तक अपनी स्थिति स्पष्ट करने का अंतिम मौका दिया है। यह मामला दिल्ली की...
article-image
पंजाब

जांच के घेरे में कई दवा व्यापारी : हर शहर में सप्लाई करते थे प्रतिबंधित गोलियां

जालंधर । लाखों प्रतिबंधित गोलियों के साथ तीन आरोपितों की गिरफ्तारी के मामले में पुलिस की जांच ने यह स्पष्ट किया है कि यह नेटवर्क पूरे पंजाब में फैला हुआ था। पुलिस ने इस...
article-image
पंजाब

सरकारी सीनियर सेकेंडरी स्कूल पद्दी सूरा सिंह में ब्लॉक स्तरीय लोक नृत्य मुकाबले आयोजित :  पद्दी सूरा सिंह प्रथम, स्कूल ऑफ ऐमिनेंस गढ़शंकर द्वितीय तथा सरकारी हाई स्कूल डघाम रहा तृतीय स्थान पर 

गढ़शंकर, 23 अगस्त: पंजाब सरकार शिक्षा विभाग की हिदायतों  अनुसार ब्लाक गढ़शंकर-1 तथा गढ़शंकर-2 के विभिन्न स्कूलों के विद्यार्थियों के लोक नाच मुकाबले सरकारी सीनियर सेकेंडरी स्मार्ट स्कूल पद्दी सूरा सिंह में आयोजित किए...
Translate »
error: Content is protected !!