माता चिंतपूर्णी मेला 17 अगस्त से शुरु : DC ने हिमाचल प्रदेश के अधिकारियों के साथ की बैठक, मेले के दौरान डी.जे व सिंगल यूज प्लास्टिक पर रहेगी पूर्ण पाबंदी

by

होशियारपुर, 12 अगस्त:    17 अगस्त से शुरु होने जा रहे माता चिंतपूर्णी मेले के प्रबंधों संबंधी डिप्टी कमिश्नर होशियारपुर कोमल मित्तल ने जिले के प्रशासनिक अधिकारियों के साथ-साथ ऊना जिला(हिमाचल प्रदेश) के अधिकारियों के साथ आज बैठक की व सांझी रणनीति बनाई। बैठक में एस.एस.पी होशियारपुर सरताज सिंह चाहल, अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर(सामान्य) राहुल चाबा, अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर(विकास) बलराज सिंह व अन्य अधिकारी भी मौजूद थे। बैठक के बाद डिप्टी कमिश्नर ने अधिकारियों के साथ माता चिंतपूर्णी चौक, बंजरबाग, आदमवाल, चौहाल, मंगूलवाल से लेकर हिमाचल प्रदेश सीमा तक का दौरा किया व व्यवस्थाओं संबंधी जायजा लिया।
डिप्टी कमिश्नर ने इस दौरान माता चिंतपूर्णी मेले के दौरान दर्शनों के लिए जाने वाले समूह श्रद्धालुओं से अपील करते हुए कहा कि वे भार ढोने वाले वाहनों(ट्रक, टैंपो, टाटा एस आदि) पर न जाएं। उन्होंने यह भी कहा कि कर्मशियल वाहनों पर श्रद्धालुओं को फट्टे आदि लगाकर बिठाया जाता है, जिससे जहां कानून का उल्लंघन होता है, वहीं किसी गंभीर हादसे का खतरा भी बना रहता है। उन्होंने कहा कि भार ढोने वाले वाहनों पर रोक संबंधी हिमाचल प्रदेश के अधिकारियों की ओर से जिला प्रशासन होशियारपुर को प्रार्थना की गई है।
कोमल मित्तल ने जानकारी देते हुए कहा कि माता चिंतपूर्णी मेले में लंगर के दौरान डी.जे व सिंगल यूज प्लास्टिक के प्रयोग पर पूर्ण पाबंदी होगी। उन्होंने कहा कि लंगर लगाने के लिए रजिस्ट्रेशन जरुरी है, इस लिए लंगर कमेटियों की ओर से यह रजिस्ट्रेशन एस.डी.एम. कार्यालय होशियारपुर से करवाई जा सकती है। उन्होंने लंगर कमेटियों को भी अपील करते हुए कहा कि वे व्यवस्था सुचारु बनाए रखने संबंधी जिला प्रशासन का सहयोग करें। उन्होंने कहा कि लंगर लगाने के दौरान सफाई व्यवस्था बरकरार रखना भी यकीनी बनाया जाए, ताकि वातावरण दूषित न हो सके। उन्होंने यह भी अपील की कि निर्विघ्न यातायात के लिए संगठनों की ओर से सडक़ पर आकर लंगर न वितरित किया जाए। उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन की ओर से जल्द ही हैल्पलाइन नंबर भी जारी किया जाएगा, इसके अलावा मेले के दौरान रुट में बदलाव संबंधी भी लोगों को प्रिंट, इलेक्ट्रानिक व सोशल मीडिया के माध्यम से पहले जानकारी दे दी जाएगी। उन्होंने कहा कि माता चिंतपूर्णी मेले को सफल बनाने के लिए जिला प्रशासन की ओर से पुख्ता प्रबंध यकीनी बनाए जा रहे हैं, जिसके अंतर्गत श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए मोबाइल शौचालय आदि का प्रबंध करने के अलावा 24 घंटे स्वास्थ्य सुविधाएं, सफाई व्यवस्था, ट्रैफिक कंट्रोल, सुरक्षा व अन्य बुनियादन सुविधाएं भी प्रदान की जाएंगी। इस मौके पर आई.ए.एस दिव्या. पी, एस.पी(मुख्यालय) मंजीत कौर, एस.पी(डी) सर्बजीत सिंह बाहिया, आई.पी.एस आकर्षी जैन, डी.एफ.ओ नलिन यादव, एस.डी.एम होशियारपुर प्रीतइंदर सिंह बैंस, सहायक कमिश्नर(सामान्य)व्योम भारद्वाज, सहायक कमिश्नर नगर निगम संदीप तिवाड़ी, जिला विकास व पंचायत अधिकारी भूपिंदर सिंह मुल्तानी, सचिव रिजनल ट्रांसपोर्ट अथारिटी आर.एस गिल के अलावा अन्य अधिकारी भी मौजूद थे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

मणिमहेश यात्रा-2025 के दौरान जन सुरक्षा व आपदा तैयारीयों के दृष्टिगत आदेश जारी

उपायुक्त एवं अध्यक्ष जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण ने जारी किए आदेश विभिन्न विभागों को निर्धारित समय सीमा में कार्यों को पूरा करने के आदेश एएम नाथ। चम्बा : मणिमहेश यात्रा-2025 के दौरान जन सुरक्षा...
article-image
पंजाब

5 नवंबर व 2, 3 दिसंबर छुट्टी वाले दिन वोटर सूची के विशेष संशोधन संबंधी लगाए जाएंगे विशेष कैंप: कोमल मित्तल

आज लगे विशेष कैंपों के दौरान एस.डी.एम्ज ने बूथों की चैकिंग की होशियारपुर, 04 नवंबर: डिप्टी कमिश्नर-कम-जिला चुनाव अधिकारी कोमल मित्तल ने बताया कि भारतीय निर्वाचन आयोग की ओर से योग्यता तिथि 1 जनवरी...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , समाचार , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

डल्लेवाल की बिगड़ी तबीयत : किडनी-लिवर हुए कमजोर; हार्ट अटैक का बढ़ा खतरा

संगरूर : खनौरी बॉर्डर पर किसानी मांगों को लेकर किसान नेता जगजीत सिंह डल्लेवाल का मरणव्रत वीरवार को 17वें दिन भी जारी रहा।  डल्लेवाल की लगातार नाजुक होती सेहत के मद्देनजर किसान संगठनों को...
article-image
पंजाब

दलविंदर सिंह परमार के प्रयासों से 213 मरीजों ने ली दवाई : सुखजीत सिंह ड्रोली

होशियारपुर/दलजीत अजनोहा : दलविंदर सिंह परमार, एक प्रमुख व्यवसायी और सामाजिक कार्यकर्ता, मायो पट्टी गांव में जन्मे, ब्रिटेन से मानवता की सेवा को सच्ची सेवा मानते हुए शहीद बाबा खेम सिंह जी चैरिटेबल डिस्पेंसरी...
Translate »
error: Content is protected !!