माता चिंतपूर्णी मेले से पहले तैयार की जाए होशियारपुर शहर से चौहाल तक की रोड: ब्रम शंकर जिंपा

by

कैबिनेट मंत्री ने होशियारपुर-चिंतपूर्णी रोड का जायजा लेने के दौरान अधिकारियों को दी हिदायत, मेले के दौरान श्रद्धालुओं को नहीं आने दी जाएगी कोई दिक्कत
सडक़ निर्माण की क्वालिटी चैक कर जताई संतुष्टि , – अधिकारियों को कार्य की गुणवत्ता से समझौता न करने के दिए निर्देश
– 13.74 करोड़ रुपए की लागत के साथ पूरा होगा जालंधर-आदमपुर-होशियारपुर सडक़ का निर्माण कार्य
होशियारपुर, 15 जुलाई:
कैबिनेट मंत्री ब्रम शंकर जिंपा ने आज गांव आदवाल में होशियारपुर-चिंतपूर्णी सडक़ के निर्माण कार्य की प्रगति का जायजा लेने के दौरान लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए कि माता चिंतपूर्णी मेले शुरु होने से पहले होशियापुर शहर से चौहाल तक की रोड तैयार कर ली जाए। उन्होंने कहा कि मेले के दौरान श्रद्धालुओं को किसी तरह की दिक्कत नहीं आने दी जाएगी। उन्होंने लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों को होशियारपुर-चिंतपूर्णी रोड के निर्माण कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए। इस दौरान उन्होंने सडक़ निर्माण कार्य की क्वालिटी का भी निरीक्षण किया और संतुष्टि जताई। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि सडक़ निर्माण कार्य में गुणवत्ता से किसी तरह का समझौता बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। इस मौके पर उनके साथ एस.डी.ओ. लोक निर्माण विभाग गुरमीत सिंह भी मौजूद थे।
कैबिनेट मंत्री ने कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार ने सडक़ के निर्माण को लेकर न सिर्फ अपनी वचनबद्धता दोहराई बल्कि तमाम दिक्कतों को दूर करते हुए इसका निर्माण कार्य भी शुरु करवाया है। उन्होंने कहा कि 17 मई को लोगों को बड़ी राहत देते हुए पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने आदमपुर से 13.74 करोड़ रुपए की लागत वाले जालंधर- आदमपुर-होशियारपुर सडक़ का निर्माण कार्य शुरू करवाया था। उन्होंने कहा कि हमारी प्राथमिकता लोगों की समस्याओं को दूर करना है। उन्होंने कहा कि इस सडक़ के निर्माण के बाद जालंधर शहर से होशियारपुर जाने वाले लोगों और माता चिंतपूर्णी के पवित्र स्थान के दर्शन के लिए जाने वालों और अन्य स्थानों पर पहुंचने वाले राहगीरों को बहुत बड़ी सुविधा मिलेगी।
ब्रम शंकर जिंपा ने कहा कि इस सडक़ का काम शुरु होना दर्शाता है कि पंजाब सरकार लोगों की समस्याओं को दूर करने के लिए कितनी गंभीरता से कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि सडक़ के निर्माण कार्य को पूरा करते समय उच्च गुणवत्ता के मानक का पूरा पालन किया जाएगा और तय समय में सडक़ निर्माण कार्य पूरा होगा।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

*उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने माता श्री चिंतपूर्णी में नवाया शीश….बोले…250 करोड़ से होगा माता श्री चिंतपूर्णी मंदिर के भव्य भवन के निर्माण और सौंदर्यीकरण का कार्य*

एएम नाथ/ रोहित जसवाल।  ऊना, 23 अगस्त. उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने आज (शनिवार) को परिवारजनों सहित विश्वविख्यात माता श्री चिंतपूर्णी मंदिर में शीश नवाया और विधिवत रूप से हवन और पूजा-अर्चना करके प्रदेशवासियों...
article-image
पंजाब

होशियारपुर स्थित न्यू कोर्ट कांप्लेक्स के आम जनता के प्रवेश द्वार पर हेल्प डेस्क का किया उद्घाटन

हेल्प डेस्क न्यायालयों में आने वाले आम लोगों के लिए बहुत लाभकारी सिद्ध होग होशियारपुर/दलजीत अजनोहा : श्री राजिंदर अग्रवाल, माननीय जिला एवं सत्र न्यायाधीश, होशियारपुर ने नए न्यायालय परिसर, होशियारपुर के आम जनता...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

6 लाख रुपए की लागत से गांव बड़ला में बने आधुनिक जिम का उद्घाटन

सरकार नौजवानों के स्वास्थ्य और खेलों को बढ़ावा देने के लिए लगातार कार्य कर रही है:–डॉ. ईशांक कुमार होशियारपुर/दलजीत अजनोहा :  चब्बेवाल विधानसभा क्षेत्र के विधायक डॉ. ईशांक कुमार ने गांव बडला में नव-निर्मित...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , समाचार , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

ये मौतें नहीं, कत्ल है …हत्यारों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा : सीएम मान ….पीड़ित परिवारों को 10 लाख का मुआवजा देने का एलान

मजीठा :  पंजाब के मजीठा विधानसभा क्षेत्र के गांवों में जहरीली शराब से 17 लोगों की मौत हो गई। यह पंजाब में तीन साल में चौथी बड़ी जहरीली शराब त्रासदी है। मुख्यमंत्री भगवत सिंह...
Translate »
error: Content is protected !!