माता श्री चिंतपूर्णी मंदिर ट्रस्ट की बैठक DC जतिन लाल की अध्यक्षता में संपन्न : श्रद्धालुओं की सुविधाओं को सुदृढ़ और बेहतर बनाने पर हुई चर्चा

by
मंदिर ट्रस्ट संचालित करेगा मॉडर्न आईटीआई और स्किल सेंटर
ऊना, 9 अक्तूबर। माता श्री चिंतपूर्णी मंदिर ट्रस्ट की बैठक आज माईदास भवन, चिंतपूर्णी में उपायुक्त ऊना एवं मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष जतिन लाल की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक में मंदिर ट्रस्ट से संबंधित विभिन्न विषयों तथा मंदिर परिसर में जारी विकास कार्यों पर विस्तारपूर्वक चर्चा की गई।
उपायुक्त जतिन लाल ने बताया कि जिला प्रशासन और मंदिर ट्रस्ट द्वारा श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए पेयजल, सीवरेज और अन्य बुनियादी सुविधाओं को सुदृढ़ किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि माता श्री चिंतपूर्णी मंदिर के न्यू भवन निर्माण हेतु सभी आवश्यक औपचारिकताएं अंतिम चरण में हैं और शीघ्र ही टेंडर प्रक्रिया आरंभ की जाएगी।
उन्होंने यह भी बताया कि पर्यटन विभाग के माध्यम से प्रसाद योजना पर कार्य प्रगति पर है, जिससे मंदिर क्षेत्र के विकास को और गति मिलेगी। उपायुक्त ने कहा कि माता श्री चिंतपूर्णी में आने वाले श्रद्धालुओं को उत्कृष्ट सुविधाएं प्रदान करना जिला प्रशासन और मंदिर ट्रस्ट की सर्वोच्च प्राथमिकता है।
May be an image of 10 people, people studying and table
बैठक के दौरान मंदिर ट्रस्ट के सदस्यों ने सीवरेज व्यवस्था में सुधार तथा बंदरों से राहत दिलाने से संबंधित मुद्दे भी उठाए। उपायुक्त ने आश्वासन दिया कि इन विषयों पर शीघ्र कार्रवाई करते हुए संबंधित विभागों के माध्यम से प्रभावी समाधान सुनिश्चित किया जाएगा। इसके साथ ही उपायुक्त ने बताया कि माता श्री चिंतपूर्णी मंदिर ट्रस्ट की ओर से चिंतपूर्णी के साथ लगती कांगड़ा जिला के देहरा विधानसभा क्षेत्र की पांच पंचायतों की गरीब कन्याओं की शादी के लिए अनुदान भी दिया जाएगा।
चिंतपूर्णी में खुलेगा स्किल सेंटर और मॉडर्न आईटीआई
उपायुक्त जतिन लाल ने बताया कि माता श्री चिंतपूर्णी में बच्चों के लिए स्किल सेंटर और मॉडर्न आईटीआई की स्थापना की जाएगी। यह केंद्र मंदिर ट्रस्ट द्वारा संचालित होंगे, जिनमें युवाओं को कृत्रिम बुद्धिमत्ता (आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस) सहित नवीनतम तकनीकों से प्रशिक्षण प्रदान किया जाएगा। उन्होंने कहा कि यह पहल क्षेत्र के युवाओं को आधुनिक तकनीकी ज्ञान प्रदान करने के साथ-साथ आत्मनिर्भरता की दिशा में सशक्त बनाएगी।
इस मौके पर एसडीएम अंब सचिन शर्मा, मंदिर अधिकारी अजय कुमार, निरीक्षक जयराम कुमार, बीडीओ अंब ओमपाल डोगरा सहित संबंधित विभागों के अधिकारी और मंदिर ट्रस्ट के सदस्य मौजूद रहे।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

प्रारंभिक अवस्था में सही पोषण से मजबूत होती है बच्चे के सर्वांगीण विकास की नींव

पोषण भी, पढ़ाई भी’ विषय पर आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं का प्रशिक्षण कार्यक्रम संपन्न एएम नाथ। चम्बा : बाल विकास परियोजना अधिकारी कार्यालय मैहला द्वारा दूसरे बैच का पोषण अभियान के अंतर्गत ‘पोषण भी, पढ़ाई भी’...
article-image
हिमाचल प्रदेश

स्कूली बच्चों को कोविड का दूसरा टीका प्रधानाचार्य की जिम्मेदारीः डीसी

ऊना:19 जुलाईः जिलाधीश ऊना राघव शर्मा ने कहा है कि स्कूली बच्चों को कोविड का दूसरा टीका लगवाना सुनिश्चित करना स्कूल प्रधानाचार्य व मुख्याध्यापक की जिम्मेदारी है। डीसी ने कहा कि जिला ऊना में...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

जित्थे मुलाकाती ही जज बण जाण… सीएम भगवंत मान ने डेरा ब्यास प्रमुख पर कसा तंज

चंडीगढ़। मुख्यमंत्री भगवंत मान ने अपने एक्स अकाउंट पर एक पोस्ट डालकर डेरा ब्यास के प्रमुख बाबा गुरिंदर सिंह ढिल्लों पर तंज कसा है। उन्होंने लिखा, “कल बण जाण, भावें अज्ज बण जाण, अदालतां...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

बैंकों में निकली हैं 4 हजार से अधिक नौकरियां : BA पास भी करें अप्लाई, उम्र 20 से 28 साल के बीच होनी चाहिए

नई दिल्ली : अगर आप सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे हैं तो यह खबर आपके लिए है। खासतौर से जो युवा बैंक में नौकरी करना चाहते उनके लिए यह खबर काफी अहम है।...
Translate »
error: Content is protected !!