माता श्री चिंतपूर्णी से खाटूश्याम के लिए बस सेवा आरंभ : माता श्री चिंतपूर्णी से विधायक सुदर्शन बबलू ने दिखाई हरी झंडी

by

ऊना, 23 अक्तूबर – चिंतपूर्णी विधायक सुदर्शन सिंह बबलू ने माता श्री चिंतपूर्णी बस स्टैंड से हिमाचल पथ परिवहन निगम की प्रथम दर्शन बस सेवा को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि लोगों की मांग और सरकार के प्रयासों से एचआरटीसी द्वारा लोगों को धार्मिक स्थानों के दर्शन करने हेतू यह बस सेवा शुरू की गई है। उन्होंने कहा कि इस बस सेवा से दो प्रमुख अंतर्राज्यीय धार्मिक स्थल माता श्री चिंतपूर्णी और खाटूश्याम जुडेंगे जिससे लोगों को काफी लाभ मिलेगा। उन्होंने कहा कि इससे पूर्व भी माता श्री चिंतपूर्णी से दिल्ली के लिए वॉल्वो बस सेवा भी आरंभ की गई है। उन्होंने कहा कि इस बस सेवा के शुरू होने से कांगड़ा, हमीरपुर, ऊना, सोलन व बिलासपुर के आसपास के क्षेत्रों के लोगों को इस सुविधा का लाभ मिलेगा।
उन्होंने बताया कि माता श्री चिंतपूर्णी से खाटूश्याम रूट पर चलने वाली एचआरटीसी बस सायं 4 बजे माता श्री चिंतपूर्णी से चलेगी तथा ऊना-चंडीगढ़-पेहवा-हिसार-सीकर होते हुए अगली सुबह 8ः20 बजे खाटूश्याम पहुंचेगी। उन्होंने बताया कि यह बस ऊना से सांय 5ः40 बजे, चंडीगढ़ से 8ः40, पहेवा से 10ः50, हिसार से 1ः45 व सीकर से प्रातः 7 बजे खाटूश्याम के लिए निकलेगी। उन्होंने बताया कि वापसी आते समय यह बस खाटूश्याम से सायं 5 बजे चलेगी और प्रातः 7ः30 बजे मात श्री चिंतपूर्णी पहुंचेगी। उन्होंने बताया कि इस रूट की बुकिंग ऑनलाईन पोर्टल www.hrtc.hp.com पर उपलब्ध है। उन्होंने बताया कि यह बस सेवा हिमाचल प्रदेश से हिसार, झूंझनू, सीकर व खाटूश्याम के लिए पहली बस सेवा है।
मंडलीय प्रबंध हिमाचल पथ परिवहन निगम अवतार कंवर ने बताया कि माता श्री चिंतपूर्णी से खाटूश्याम तक इस बस सेवा की एक तरफा तय दूरी 722 किलोमीटर बनती है जिसका कुल किराया 840 रूपये प्रति यात्री है। उन्होंने बताया कि इसके अतिरिक्त हिमाचल पथ परिवहन निगम अन्य प्रमुख स्थानों जिसमें अमृतसर, अयोध्या, मथुरा, वृंदावन, ऋषिकेश के लिए बस सेवाएं चलाने पर विचार कर रहे हैं।
इस अवसर पर जिला कांग्रेस अध्यक्ष रणजीत राणा, महामंत्री प्रमोद कुमार, युवा कांग्रेस अध्यक्ष राघव ठाकुर, ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष रविंद्र शर्मा, युवा कांग्रेस अध्यक्ष अंब शमशेर अली, एसडीएम अंब विवेक महाजन, आरएम सुरेश धीमान, एमआरसी गु्रप से प्रवेश शर्मा, ग्राम पंचायत प्रधान चिंतपूर्णी शशि वाला सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

कुनिहार में 1.31 करोड़ रुपए की लागत से निर्मित उप तहसील भवन का भूमि पूजन किया सम्पन्न : लोगों का जीवन सरल बनाना प्रदेश सरकार का संकल्प – संजय अवस्थी

श्रमिकों के कल्याण के लिए एच.पी.बी.ओ.सी.डब्ल्यू. 14 योजनाएं कर रहा कार्यान्वित – नरदेव सिंह कंवर एएम नाथ। अर्की  : अर्की के विधायक संजय अवस्थी ने कहा कि लोगों के जीवन को सरल बनाने और...
article-image
हिमाचल प्रदेश

कुप्रथा की रोकथाम के लिए जागरूकता : बाल विवाह की रोकथाम के विषय में बैठक का आयोजन

ऊना, 16 मार्च – बाल विवाह जैसी कुप्रथा की रोकथाम के लिए जनप्रतिनिधियों के माध्यम से और अधिक प्रयास करने की आवश्यकता है ताकि ग्रामीण क्षेत्रों में बाल विवाह के संबंध में वैज्ञानिक पहलुओं...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

हल्का चब्बेवाल के गांवों की बिजली बहाली को लेकर विधायक डॉ. इशांक द्वारा पावरकॉम अधिकारियों संग आपात बैठक

ज़रूरत पड़ी तो अपनी तनख्वाह से पैसे खर्च कर हलके के लोगों की समस्याएं हल करूंगा: डॉ. इशांक होशियारपुर/दलजीत अजनोहा : हल्का चब्बेवाल के सभी पावरकॉम अधिकारियों और कर्मचारियों के साथ-साथ विभिन्न गांवों के सरपंचों,...
article-image
हिमाचल प्रदेश

बिजली सब्सिडी वापस ली और अब सरकार की नज़र महिलाओं के बस किराए पर : मीडिया को धमकाकर अपनी नाकामी छिपाना चाहती है सुक्खू सरकार : जयराम ठाकुर

एएम नाथ। शिमला :  नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने शिमला से जारी प्रेस वक्तव्य में कहा कि सरकार अब अपनी नाकामी छिपाने के लिए तानाशाही पर उतर आई है। खबरें छापने पर मीडिया से...
Translate »
error: Content is protected !!