पूरा परिवार बेहोश : कांगड़ा में नौकर ने लूट के इरादे से खाने में मिलाया जहर : आरोपी फरार

by
एएम नाथ।कांगड़ा। नगरोटा बगवां में एक परिवार को लूटने के इरादे से खाने में नशीला पदार्थ मिलाने का मामला सामने आया है। घटना को अंजाम देने वाले का कोई रिकॉर्ड न होने के कारण पीड़ित परिवार ने मामला दर्ज नहीं करवाया है।
परिवार सर्राफा कारोबार से जुड़ा है। पीड़ित मल्होत्रा परिवार ने नेपाली मूल के व्यक्ति को घर में रसोइया रखा था लेकिन उसका सत्यापन पुलिस थाना नगरोटा बगवां में नहीं करवाया था।
हालत बिगड़ने पर पड़ोसियों ने पहुंचाया अस्पताल
सोमवार रात परिवार के सदस्यों ने खाना खाया तो करीब 12 बजे सभी की तबीयत बिगड़ गई और उन्हें पड़ोसियों ने डॉक्टर राजेंद्र प्रसाद मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल टांडा में भर्ती करवाया। परिवार के एक सदस्य ऋषि मल्होत्रा की किडनी ट्रांसप्लांट हुई और उनकी हालत गंभीर बनी हुई है।
पुलिस की टीम कर रही है कार्रवाई
पुलिस अधीक्षक कांगड़ा अंकित शर्मा ने बताया कि मामले की जानकारी मिलते ही मल्होत्रा परिवार के घर में पुलिस टीम भेजी थी और रसोइये का कोई पता नहीं चल सका है। परिवार ने रसोइये का पुलिस थाने में पंजीकरण नहीं करवाया था। साथ ही आसपास के लोगों को भी इस बारे में कोई जानकारी नहीं थी। उन्होंने बताया कि ऋषि मल्होत्रा की तबीयत ज्यादा बिगड़ी तो परिवार के सदस्यों ने पड़ोसियों को सूचना दी। जब पड़ोसी पहुंचे तो पूरा परिवार बेहोश मिला और रसोइया गायब था। उन्होंने बताया कि परिवार के सदस्यों के घर लौटने पर ही लूट के संबंध में जानकारी मिल पाएगी।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

गोल्डी बराड़ और लॉरेंस बिश्नोई गैंग के 9 शार्प शूटर्स को गिरफ्तार :

दिल्ली :  दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई और गोल्डी बराड़ गैंग के खिलाफ देशभर में ऑपरेशन चलाकर बड़ी कार्रवाई की है। स्पेशल सेल ने गोल्डी बराड़ और लॉरेंस बिश्नोई गैंग...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

कसौली में पति ने की पत्नी की हत्या : तीन माह पहले ही हुई थी शादी

एएम नाथ। सोलन :  सोलन के कसौली में एक शख्स द्वारा पत्नी को तेजधार हथियार से मौत के घाट उतारने का मामला सामने आया है। मामला कसौली के शनोगी गांव का है यहां पर...
article-image
हिमाचल प्रदेश

18 बीडीओ कां तबादला : सुरेंद्र कुमार बीडीओ बंगाणा, विवेक चौहान बीडीओ सुंदरनगर

शिमला : सरकार ने 18 खंड विकास अधिकारियों के तबादला व तैनाती आदेश जारी किए हैं। एक के पोस्टिंग आदेश जारी हुए हैं। ग्रामीण विकास विभाग की ओर से जारी इन आदेशों के तहत...
article-image
हिमाचल प्रदेश

सुक्खू का भाजपा पर हमला: सत्ता में आए तो हिमाचल पर था 76,707 करोड़ का कर्ज, अनुराग ठाकुर पर भी साधा निशाना

मुख्यमंत्री बोले- पिछली सरकार की देनदारियां भी मिलीं, कर्ज की किस्तें चुकाने के लिए लेना पड़ रहा नया कर्ज;  एएम नाथ। नादौन :  मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने भाजपा की पिछली सरकार पर...
Translate »
error: Content is protected !!