मोदी जी के नौ संकल्प बदलेंगे हमारा व्यक्तिव व देश का भविष्य : जयराम ठाकुर

by
नितिन गडकरी से मिले नेता प्रतिपक्ष : जंजैहली-चैल चौक, नगवान समेत प्रदेश के कई सड़कों के चौड़ीकरण करवाने का किया आग्रह
एएम नाथ। शिमला :  शिमला से जारी बयान में नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने बताया कि नवकार महामंत्र दिवस के अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देशवासियों से नौ संकल्प का आह्वान किया है। मुझे पूर्ण विश्वाश हैं कि यह नौ संकल्प, संकल्प लेने वाले व्यक्ति का जीवन और देश का भविष्य बदल कर रख देंगे। मैं हिमाचल प्रदेश और देश के सभी लोगों से आग्रह करता हूं कि वह सभी लोग प्रधानमंत्री के 9 संकल्पों के पालन करने का प्रण लें और मानवता के विकास में अपना सहयोग दें। यह सभी नव संकल्प हमें अपने जीवन में उतारकर अपने हम स्वयं को स्वस्थ्य और प्रसन्न रखने के साथ-साथ पर्यावरण की संरक्षण भी करेंगे और आने वाली पीढियां को एक बेहतर भविष्य भी देकर जाएंगे।
नेता प्रतिपक्ष ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने विज्ञान भवन में आज आयोजित ‘नवकार महामंत्र दिवस कार्यक्रम’ में सहभागिता की । इस अवसर पर उन्होंने कहा कि आज जब इतनी बड़ी संख्या में विश्व भर में एक साथ नवकार महामंत्र का जाप किया है, तो मैं चाहता हूं कि आज हम सब जहां भी बैठे हों, 9 संकल्प लेकर जाएं। प्रधानमंत्री ने पहला संकल्प – पानी बचाने का,दूसरा संकल्प – एक पेड़ मां के नाम लगाने का, तीसरा संकल्प – स्वच्छता का मिशन, चौथा संकल्प – वोकल फॉर लोकल, पांचवा संकल्प – देश दर्शन, छठा संकल्प – प्राकृतिक खेती को अपनाना,सातवां संकल्प – स्वस्थ जीवन शैली को अपनाना,आठवां संकल्प – योग और खेल को जीवन में स्थान देना और नवां संकल्प – गरीबों की सहायता करने का, लेने का आग्रह किया। साथ ही उन्होंने कहा कि इन 9 संकल्पों से हमें नई ऊर्जा मिलेगी, ये मेरी गारंटी है। प्रधानमंत्री के सभी संकल्प शरीर, समाज, मनुष्यता और पर्यावरण का संरक्षण करने लिए बेहद अहम हैं। इसलिए हम सभी को इन सभी नौ संकल्पों को अपने व्यवहार में उतारने की आवश्यकता है।
नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर आज दिल्ली में सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी से शिष्टाचार भेंट कर हिमाचल प्रदेश में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन में केंद्र सरकार द्वारा चलाए जा रहे विभिन्न प्रोजेक्ट, प्रदेश भर में बिछाए जा रहे टनलों और नेशनल हाईवे के जाल के लिए आभार व्यक्त किया। नेता प्रतिपक्ष ने नितिन गडकरी से जंजैहली-चैल चौक–नगवान समेत प्रदेश के कई सड़कों के चौड़ीकरण और सुधारीकरण करवाने का आग्रह किया। नेता प्रतिपक्ष के आग्रह पर नितिन गडकरी ने संबंधित सड़कों के लिए सीआईआरएफ के तहत जल्दी से जल्दी काम करवाने का आश्वाशन दिया। नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि हिमाचल प्रदेश में वर्तमान में नेशनल हाईवे से लेकर ग्रामीण क्षेत्र तक की सड़कों के लिए केंद्र सरकार द्वारा भरपूर सहयोग दिया जा रहा है। प्रदेश में जो भी काम चल रहे हैं सब के सब केंद्र सरकार के सहयोग से ही चल रहे हैं।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

भटियात में ही नहीं बल्कि प्रदेश भर में कुलदीप सिंह पठानिया बहुत बेहतर काम कर रहे : ब्लाक कांग्रेस

उम्र के इस दौर में आकर ऐसा व्यवहार होना सामान्य भरमौरी साहब पार्टी के कद्दवर नेता रहे हैं ऐसे में उनकी बौखलाहट स्वाभाविक भटियात में उनका खुद चुनाव लड़ने वाला बयान बेहद बचकाना और...
article-image
समाचार , हिमाचल प्रदेश

ख़रीद फरोख्त की राजनीति और लोकतंत्र की हत्या करना बंद करो : जन्मदिन के मौके पर CM सुक्खू की BJP को नसीहत

एएम नाथ। शिमला :  हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने आज शिमला में स्थित सरकारी आवास में अपना 60वां जन्मदिन मनाया।  इस मौके पर मुख्यमंत्री ने प्रदेश भर से आ रही जनता...
article-image
हिमाचल प्रदेश

भरमौर के आपदा प्रभावित इलाकों का किया संयुक्त निरीक्षण : भूस्खलन के स्थाई समाधान को लेकर कार्य योजना तैयार करने के दिए निर्देश

भरमौर , (चंबा) 17 अगस्त : उपायुक्त अपूर्व देवगन एवं अतिरिक्त उपायुक्त भरमौर नवीन तंवर ने आज जनजातीय उपमंडल भरमौर के तहत होली क्षेत्र के भूस्खलन आपदा प्रभावित क्षेत्र कुलेठ, सलूण एवं पटोला तथा...
article-image
पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

फ्रीजर से चार बच्चों के मिले थे शव : बच्चे जिंदा पैदा हुए थे या नहीं, जांच करने वाले अधिकारियों को यह नहीं पता चला : महिला के खिलाफ आपराधिक आरोप नहीं लगाने का फैसला

साल 2022 में एक फ्रीजर से चार बच्चों के शव मिले थे। इस मामले में एक 69 वर्षीय महिला पर आरोप लगाए गए थे। हालांकि, अब सफोल्क काउंटी के जिला अटॉर्नी ने घोषणा की...
Translate »
error: Content is protected !!