तीन वर्षों में सामजिक सुरक्षा पेंशन के 99,799 मामले स्वीकृत: मुख्यमंत्री सुक्खू

by
इंदिरा गांधी प्यारी बहना सुख सम्मान निधि योजना के तहत निधि जारी करने के निर्देश
एएम नाथ। शिमला : मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज यहां सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग के तहत कार्यान्वित की जा रही विभिन्न योजनाओं की समीक्षा की।
इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने इंदिरा गांधी प्यारी बहना सुख सम्मान निधि योजना के तहत जनजातीय क्षेत्र पांगी, लाहौल-स्पीति, डोडरा क्वार तथा कुपवी में पात्र लाभार्थियों को बकाया निधि का शीघ्र भुगतान करने के निर्देश दिए।
मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार द्वारा राज्य में 8,41,917 लोगों को सामाजिक सुरक्षा पेंशन प्रदान की जा रही है। इसके तहत 1,04,740 लोगों को इंदिरा गांधी राष्ट्रीय वृद्धावस्था पेंशन, 5,04,253 लोगों को वृद्धावस्था पेंशन, 25,414 को इंदिरा गांधी राष्ट्रीय विधवा पेंशन, 1,26,808 को विधवा, परित्यक्त व एकल नारी पेंशन, 1,340 को इंदिरा गांधी राष्ट्रीय दिव्यांग पेंशन और 78,291 को दिव्यांगता राहत भत्ता राशि प्रदान की जा रहा है।
ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने कहा कि प्रदेश सरकार द्वारा तीन वर्षों के दौरान सामाजिक सुरक्षा पेंशन के 99,799 नए मामले स्वीकृत किए गए हैं। उन्होंने कहा कि वित्त वर्ष 2023-24 के दौरान 41,799, वित्त वर्ष 2024-25 के दौरान 41,012 और वित्त वर्ष 2025-26 में अभी तक 16,988 नए मामले स्वीकृत किए गए हैं।
मुख्यमंत्री ने कहा कि इंदिरा गांधी सुख शिक्षा योजना के तहत 0 से 18 वर्ष आयु के 20,735 लाभार्थियों तथा 18 से 27 वर्ष आयु के 853 लाभार्थियों को सहायता राशि प्रदान की जा रही है। मुख्यमंत्री सुख आश्रय योजना के तहत विभिन्न लाभार्थियों को 1,000 रुपये, 2,500 रुपये तथा 4,000 रुपये मासिक की दर से सहायता राशि प्रदान की जा रही है।
ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजनाओं के तहत पात्र लाभार्थियों को पेंशन व सहायता राशि प्रदान करने के लिए नवीनतम सूचना प्रौद्योगिकी आधारित सॉफटवेयर का इस्तेमाल सुनिश्चित करने के निर्देश दिए ताकि नए पेंशनरों के चयन व पेंशन वितरण का कार्य समयबद्ध सुनिश्चित हो सके।
बैठक में मुख्यमंत्री के प्रधान सलाहकार राम सुभग सिंह, अतिरिक्त मुख्य सचिव श्याम भगत नेगी, मुख्यमंत्री के सचिव राकेश कंवर, निदेशक महिला एवं बाल विकास डॉ. पंकज ललित और अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

अभिजीत दीपके ने कहा था….इस्तीफा दो और विजेता दहिया ने कर दिया था इनकार..दोनों में क्या बात जानिए

नई दिल्ली :  शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा मांगते हुए एक महीने तक जंतर-मंतर पर प्रदर्शन करने वाले कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) के प्रवक्ता विजेता दहिया को इस बीच अपनी कुर्सी से भी...
article-image
हिमाचल प्रदेश

हिमाचल की चारों लोकसभा सीटों पर जीत का श्रेय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को : जयराम ठाकुर

 हिमाचल ने 2014 के बाद दोहराया लगातार जीत का इतिहास एएम नाथ। मंडी :  हिमाचल की चारों लोकसभा सीटों पर जीत का परचम फहराने का श्रेय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को जाता है। अठाहरवीं लोकसभा...
article-image
हिमाचल प्रदेश

बार-बार चुनाव से भाग रहे हैं मुख्यमंत्री, उनको पता है प्रदेश का मूड : जयराम ठाकुर

मेयर डिप्टी मेयर के कार्यकाल बढ़ाने पर बोले जयराम ठाकुर एएम नाथ। शिमला :  जयराम ठाकुर ने कहा कि सरकार द्वारा शिमला के मेयर और डिप्टी मेयर के कार्यकाल को ढाई साल से बढ़ाकर...
article-image
हिमाचल प्रदेश

डीसी ने किए वीर जवान विजय कुमार को श्रद्धासुमन अर्पित : मेघालय में अपनी ड्यूटी पर तैनात थे। नौ अगस्त को मेघालय में ड्यूटी के दौरान हाथियों के झुंड ने उन पर हमला कर दिया

धर्मशाला, 11 अगस्त। उपायुक्त कांगड़ा डॉ. निपुण ने आज शुक्रवार को जिला कांगड़ा के शाहपुर हलके से संबंध रखने वाले बीएसएफ जवान विजय कुमार के अंतिम संसकार में शिरकत कर, उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित किए।...
Translate »
error: Content is protected !!