सुंदरासी में बादल फटा, रास्ते पर आया मलबा, मणिमहेश यात्रा पर रोक

by

एएम नाथ। चम्बा : श्री  मणिमहेश यात्रा के दौरान शनिवार देर शाम सुंदरासी में बादल फटने से हुए भूस्खलन से मलबा रास्ते पर आ गया। इससे आवागमन प्रभावित हुआ है। हालांकि मलबे की चपेट में किसी भी यात्री के आने की जानकारी देर शाम तक नहीं मिल पाई, लेकिन नुक्सान की आशंका जताई जा रही है। भरमौर प्रशासन ने तुरंत कार्रवाई करते हुए पर्वतारोहण संस्थान के बचाव दल, पुलिस, एनडीआरएफ तथा लोक निर्माण विभाग के कर्मचारियों को घटना स्थल पर भेज दिया है।

वहीं स्थिति को देखते हुए फिलहाल यात्रा पर रोक लगा दी है, जो लोग जहां-जहां रुके हैं, उन्हें वही रुकने के आदेश जारी किए जा रहे हैं। बाकायदा अनाउंसमेंट करके लोगों को सुरक्षित स्थानों पर रुकने को कहा जा रहा है। जब तक मौसम ठीक नहीं हो जाता तब तक आगे की यात्रा को रोका गया है। फिलहाल हड़सर में लगभग 500, धनछो में 300 यात्री बताए जा रहे हैं, जिन्हें अपने स्थानों पर ही रुकने को कहा गया है। वहीं गौरीकुंड से नीचे आने वाले यात्रियों को भी वहीं रोक दिया गया है।
एसडीएम भरमौर अभिषेक मित्तल ने बताया कि बादल फटने के कारण अभी तक नुक्सान की कोई पुष्ट जानकारी नहीं है। मलबा हटाने के बाद ही वास्तविक स्थिति का पता चलेगा। फिलहाल बचाव दलों, एनडीआरएफ तथा लोक निर्माण विभाग की लेबरों को तैनात कर दिया गया है। यात्रा को आंशिक तौर पर रोका गया है। मौसम साफ होते ही यात्रा पुनः सुचारू रूप से शुरू कर दी जाएगी।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

चंबा में विरासत-ए-चंबा कार्यक्रम के तहत हैरीटेज वाक का आयोजन : विभिन्न स्कूलों के विद्यार्थी तथा स्थानीय वासी हुए शामिल

एएम नाथ। चम्बा : जिला मुख्यालय चंबा में विरासत ए चंबा आयोजन के तहत हैरीटेज वाक का आयोजन किया गया जिसमें विभिन्न शिक्षण संस्थानों के विद्यार्थियों तथा स्थानीय लोगों ने भाग लिया। हिमाचल प्रदेश के...
article-image
हिमाचल प्रदेश

जिले में दो चरणों में होगी जनगणना : उपायुक्त मुकेश रेपासवाल

आधुनिक डिजिटल तकनीक से होगी जनगणना-2027 : जिला जनगणना अधिकारी एएम नाथ। चम्बा, 17 फरवरी : उपायुक्त व जिला जनगणना अधिकारी मुकेश रेपसवाल ने कहा कि जिला में जनगणना-2027 दो चरणों में की जाएगी...
article-image
हिमाचल प्रदेश

नशा एक गंभीर समस्या, इससे निपटने के लिए सामूहिक प्रयास जरूरी : कुलदीप सिंह पठानिया

रावमा विद्यालय सिंहुता में हर्षोल्लास के साथ आयोजित किया गया वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह समारोह में विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानियां ने पुरस्कृत किए मेधावी एएम नाथ। चम्बा :  भटियात उपमंडल के अंतर्गत राजकीय...
article-image
हिमाचल प्रदेश

जिला परिषद की त्रैमासिक बैठक में कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर हुई व्यापक चर्चा

एएम नाथ। हमीरपुर 20 जनवरी। जिला परिषद की त्रैमासिक बैठक मंगलवार को बबली देवी की अध्यक्षता में आयोजित की गई। इस बैठक में परिषद के विभिन्न सदस्यों की ओर से उठाए गए मुद्दों एवं...
Translate »
error: Content is protected !!