अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर होली में कार्यक्रम आयोजित : होली पंचायत की प्रधान पूजा देवी मुख्य अथिति की रूप में हुई शामिल

by
एएम नाथ। चंबा, 15 मार्च :    बाल विकास परियोजना भरमौर के होली में जिला कार्यक्रम अधिकारी राकेश कुमार और बाल विकास परियोजना अधिकारी अमर सिंह की अध्यक्षता में अंतररास्ट्रीय महिला दिवस मनाया गया जिसमे होली पंचायत की प्रधान पूजा देवी मुख्य अथिति की रूप में उपस्थित रही।  इस दौरान उपस्थित आंगनवाडी कार्यकर्ता ,सुपरवाइज़र और स्थानिय महिलायों ने भाग लिया। जिला कार्यक्रम अधिकारी ने विभाग की योजनायों का व्याखान किया तथा बाल विकास परियोजना अधिकारी अमर सिंह ने उपस्थित महिलायों  को संबोधित करते हुए कहा कि महिलायों को हर क्षेत्र में आगे आना चाहिए और बेटी को भी बेटे के सामान अधिकार प्रदान किया जाना चाहिए I जिला समन्वयक मनोहर नाथ ने बेटी बचाओ बेटी पढाओ  योजना के बारे में लोगो को जागरूक किया और लिंगानुपात के बारे बताया।विनोद कुमार  खण्ड समन्वयक पोषण अभियान ने संतुलित आहार के बारे तथा व्यग्तिगत स्वच्छता के बारे में जानकारी दी ततथा पोषण पखवाडे के दौरान सभी विभागों के सहयोग से इसे सफल बनाने हेतु आग्रह किया।
कृषि विभाग से प्रसार अधिकारी विशाल राणा तथा डॉ शिवम ने कृषि योजनायों की जानकारी दी तथा कृषि में महिलाओं के योगदान के कई उदाहरण देकर उपस्थित महिलायों को कृषि के क्षेत्र में भविष्य के बारे में विस्तार से बताया। कार्यक्रम में आंगनवाडी कार्यकर्ताओं द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए।
इस अवसर पर आंगनवाड़ी कार्यकर्ता है स्थानीय महिलाएं उपस्थित रही।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

28560 नशीले कैप्सूल बरामद, 2 गिरफ्तार : नशीले कैप्सूल के साथ काबू आरोपियों से सख्ती के साथ पूछताछ चल रही : SP ऊना अर्जित सेन ठाकुर

ऊना जिला के गगरेट क्षेत्र में गुरुवार देर रात एक गाड़ी से भारी मात्रा में नशीले कैप्सूल बरामद किए। पुलिस ने इस मामले में दो आरोपियों को पकड़ा है। कैप्सूल की गिनती करने पर...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

EVM हैक कर सकता हूं… शख्स का वीडियो हुआ वायरल, चुनाव आयोग ने ले लिया एक्शन

दिल्ली :  सैयद शुजा नाम के एक शख्स ने इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन को लेकर दावे से सनसनी फैला दी. दरअसल उसने दावा किया कि वह ईवीएम की फ्रीक्वेंसी से छेड़छाड़ करके उसे हैक कर...
article-image
हिमाचल प्रदेश

सऊदी ने निकाल लिया होर्मुज को तोड़ : 1980 का प्लान 2026 में आया काम

मिडिल ईस्ट में जारी जंग का सबसे ज्यादा असर तेल और गैस पर पड़ रहा है. ईरान होर्मुज स्ट्रेट पर पूरी तरह से नजर बनाए हुए है. बिना उसके इजाजत यहां से गुजरने वाले...
article-image
हिमाचल प्रदेश

गौपालकों और दुग्ध उत्पादन से जुड़े व्यवस्याओं को मिलेगा संबल : हिम-गंगा योजना से सशक्त होगी ग्रामीण अर्थव्यवस्था: प्रो. चन्द्र कुमार

धर्मशाला, 31 अगस्त। प्रदेश में गौपालन और दुग्ध उत्पादन के व्यवसाय को बढ़ावा देने और इससे जुड़े लोगों को आर्थित तौर पर सशक्त करने के उद्देश्य से सरकार ने ‘हिम गंगा’ योजना शुरु की...
Translate »
error: Content is protected !!