स्टील उद्योग संचालकों ने कंपनियां बंद करने का फैसला दिया टाल : सीएम सुक्खू के रियायती बिजली देने के भरोसा के बाद

by
एएम नाथ। शिमला : मुख्यमंत्री के रियायती बिजली देने के आश्वासन के बाद स्टील उद्योग संचालकों ने कंपनियां बंद करने का फैसला टाल दिया है। मुख्यमंत्री ने स्टील उद्योग संचालकों को पंजाब से कम दरों पर बिजली के दाम करने की बात कही है।
हिमाचल प्रदेश के स्टील उद्योग संचालकों ने 26 फरवरी से उद्योग बंद करने की घोषणा की थी। इस माह का बिजली का बिल भी जमा न कराने की बात कही थी। उद्योगपतियों का कहना था कि उन्हें बिजली महंगी पड़ने से अब स्टील उद्योग चलाना कठिन हो गया है। हिमाचल में पंजाब और हरियाणा से भी बिजली महंगी हो गई है। जबकि हिमाचल अपनी बिजली स्वयं तैयार करता है। यही नहीं यहां पर एजीटी स्क्रैप और तैयार माल दोनों पर लग रहा है।
यह ऐसा पहला राज्य है जहां पर एजीटी दोनों पर लगता है। अन्य राज्यों में एक ही तरफ लगता है। इस बारे में लघु उद्योग भारती के प्रदेश महासचिव संजीव शर्मा ने बताया कि प्रदेश में लोह उद्योग के लिए स्क्रैप दिल्ली और दूसरे राज्यों से आता है। यहां का भाड़ा अन्य राज्यों से अधिक होने से पहले ही यहां स्टील संचालक प्रतिस्पर्धा में पिछड़ रहे हैं। यही नहीं यहां पर लोह उद्योगों में जो सामान तैयार होता है उसके रेट पंजाब के मंडी गोबिंदगढ़ में निर्धारित होती है। उन्होंने कहा कि हर रोज रेट शेयर मार्किट के तर्ज पर बदलते हैं। इससे अब उद्योग चलाने पहले ही कठिन कार्य हो गया है। उन्होंने थताया कि सीएम के आश्वासन के बाद उद्योगपतियों ने बंद करने के फैसला को रद्द कर दिया है।
मेडिकल डिवाइस पार्क विद्युत सब स्टेशन के लिए जमीन अलार्ट
नालागढ़ के मेडिकल डिवाइस पार्क मझोली में बिजली बोर्ड को जमीन अलॉट हो गई है। यहां सब स्टेशन बनाने का काम शुरू हो गया है। इसके साथ यहां पर पानी की व्यवस्था भी की जा रही है। राज्य सरकार इस पार्क को अब स्वयं बना रही है। यहां पर सभी ग्रीन उद्योग लगेंगे। यह पार्क पंजाब का घनौली स्टेशन के समीप होने से यहां पर रेलवे लाइन और फोरलेन की सुविधा भी निवेशकों को मिलेगी। अब जैसे ही यहां पर उद्योगपति प्लाट खरीदते रहेंगे उसके साथ-साथ पैसा इस पर लगाया जाएगा। यहां पर जमीन सीधे करने की जरूरत थी, अब यह कार्य पूरा हो गया है। इसके अलावा 45 फीसदी लैब, प्रशासनिक ब्लॉक, वेयर हाउस व 2250 वर्ग मीटर पर फ्लोटिड फैक्टरी बनाने का कार्य चालू है। इसमें 16 फैक्टरियां बनेंगी।
10 हजार युवाओं को मिलेगा रोजगार
नालागढ़ के मझोली में 1623 बीघा जमीन पर मेडिकल डिवाइस पार्क बनना है। यहां पर अभी तक 140 करोड़ पैसा लग चुका है। राज्य सरकार चाहती है कि सथ स्टेशन लगने के बाद जैसे ही बिजली और पानी की व्यवस्था होती है तो यहां पर निवेशकों को बुलाना शुरू कर दिया जाएगा। नए उद्योग जैसे-जैसे लगते रहेंगे वैसे ही उसी पैसे से यहां पर डेवलप किया जाएगा। मेडिकल डिवाइस पार्क में शुरू होने पर 10 हजार युवाओं को रोजगार के अवसर, प्राषा होने की संभावना है। यहां पर वर्तमान में सड़कों व सीवरेज का कार्य चल रहा है।
ग्रीन उद्योग, रेल और फोरलेन पांच किलोमीटर की दूरी पर
मेडिकल डिवाइस पार्क रेलवे लाइन और फोरलेन से मात्र पांच किमी दूर है। यह पार्क निवेशकों को काफी पसंद आ रहा है। यहां पर जैसे ही बिजली का सब स्टेशन और सड़कें बन जाएंगी निवेशक आने शुरू हो जाएंगे। पार्क के लिए पैसे की दिक्कत नहीं रहेगी। जैसे-जैसे नए उद्योग लगेंगे उसी पैसे से यहां पर बचे कार्य को पूरा किया जाएगा।-हर्षवर्धन चौहान, उद्योग मंत्री
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

नशा मुक्त ऊना अभियान तहत : पंचायत प्रतिनिधि व प्रशासन स्वयं देंगे हर घर दस्तक

हरोली, 13 सितंबर – नशा मुक्त ऊना अभियान के तहत हरोली ब्लॉक टास्क फोर्स की मीटिंग उपमंडल अधिकारी विशाल शर्मा की अध्यक्षता में आयोजित की गई। उन्होंने बताया कि हर घर दस्तक अभियान के...
article-image
हिमाचल प्रदेश

पोक्सो एक्ट, बाल विवाह, बाल मजदूरी व किशोर न्याय अधिनियम से करवाया अवगत

जिला बाल संरक्षण इकाई ने मैहला में लगाया जागरूकता शिविर एएम नाथ। चम्बा : जिला बाल संरक्षण इकाई चम्बा द्वारा शर्मा पैलेस मेहला में एक दिवसीय प्रशिक्षण शिविर एवं कार्यशाला का आयोजन किया गया।...
article-image
हिमाचल प्रदेश

65 साल की महिला से रेप : मानवता शर्मसार,लिफ्ट देने के बहाने

एएम नाथ। हमीरपुर : हिमाचल प्रदेश के हमीरपुर में मानवता को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है। यहां एक 65 साल की बुजुर्ग महिला के साथ लिफ्ट देने के बहाने आरोपी ने रेप...
article-image
हिमाचल प्रदेश

रिकवरी के लिए लाए लुटेरे ने छुपाए पिस्तौल से पुलिस पर की फायरिंग : पुलिस की जवाबी कार्रवाई में पैर में लगी गोली

मंडी गोबिंदगढ़ :  पुलिस के साथ हुए  देर रात एक एनकाउंटर में लुटेरा घायल हो गया। लुटेरे ने पुलिस पर फायरिंग की तो जवाबी कार्रवाई में लुटेरे के पांव में गोली लगी। जिसके बाद...
Translate »
error: Content is protected !!