उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने श्री ज्वाला माता मंदिर में नवाया शीश, बोले– 100 करोड़ से होगा मंदिर का सौंदर्यीकरण

by

राकेश शर्मा/ एएम नाथ :  ज्वालामुखी/तलवाड़ा |  उप मुख्यमंत्री  मुकेश अग्निहोत्री ने शनिवार देर शाम परिवार सहित अपनी कुलदेवी माँ श्री ज्वाला जी मंदिर में माथा टेका और विधिवत पूजा-अर्चना की। उन्होंने प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि, उत्तम स्वास्थ्य और शांति की कामना की।

इस अवसर पर उनकी बेटी डॉ. आस्था अग्निहोत्री और बहन भी उनके साथ मौजूद रहीं।
श्री अग्निहोत्री ने माँ ज्वाला से प्रदेश में खुशहाली, प्राकृतिक आपदाओं से रक्षा तथा जनसेवा के अपने कर्तव्यों को निष्ठा से निभाने की शक्ति प्रदान करने का आशीर्वाद मांगा। मंदिर कमेटी की ओर से उन्हें स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया।


इस अवसर पर उप मुख्यमंत्री ने बताया कि 100 करोड़ रुपये की लागत से श्री ज्वाला माता मंदिर का भव्य सौंदर्यीकरण कार्य किया जाएगा। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार सांस्कृतिक और धार्मिक धरोहरों के संरक्षण एवं संवर्धन के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है।

सरकार का लक्ष्य है कि श्रद्धालुओं को बेहतर सुविधाएं मिलें, पारंपरिक पूजा पद्धति में गुणवत्ता लाई जाए और मंदिरों का विकास डिजिटल व व्यवस्थित रूप से हो।

इसके उपरांत उप मुख्यमंत्री  मुकेश अग्निहोत्री अपनी बेटी डॉ. आस्था अग्निहोत्री और बहन के साथ माता श्री बगलामुखी मंदिर भी पहुंचे और यहाँ भी विधिवत शीश नवाकर आशीर्वाद प्राप्त किया।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

पंजाब

31 किसानों पर केस दर्ज : 417 एकड़ पंचायती जमीन कब्जे से मुक्त करवाई थी,किसानों ने जमीन पर खेती शुरू करने पर की गई करवाई

फतेहगढ साहिब : पंजाब सरकार के प्रयासों से पिछले महीने 417 एकड़ पंचायती जमीन कब्जे से मुक्त करवाई गई थी। पर गांववासियों ने पुन: जमीन पर कब्जा कर लिया है। यह जमीन फतेहगढ़ साहिब...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , समाचार , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

एयर होस्टेस का सपना छोड़ा, चुना हाईवे का रास्ता : हिमाचल की पहली महिला ट्रक ड्राइवर नेहा ठाकुर: पहाड़ों की सड़कों से सपनों की मंजिल तक

बचपन के जुनून ने दिखाई नई राह एएम नाथ/ रोहित जसवाल  । शिमला : हिमाचल प्रदेश की पहली महिला ट्रक ड्राइवर नेहा ठाकुर की कहानी इन दिनों सोशल मीडिया पर चर्चा में है। मंडी...
article-image
पंजाब

सरपंच की हत्या की जिम्मेदारी लखबीर लांडा गिरोह ने ली

रतनतारन, 19 फरवरी :  आम आदमी पार्टी के एक सरपंच की यहां एक शादी समारोह में अज्ञात हमलावरों द्वारा गोली मारकर हत्या किए जाने के एक दिन बाद, लखबीर लांडा गिरोह ने बृहस्पतिवार को...
article-image
हिमाचल प्रदेश

गोयला में आपदा प्रबंधन शिविर का हुआ समापन, 46 ग्रामीणों ने सीखे आपदा प्रबंधन के गुर

पट्टा मेहलोग, 16 जनवरी (तारा) : गृह रक्षा 11वीं वाहिनी व अग्निशमन विभाग कुठाड़ की ओर से ग्राम पंचायत गोयला में पांच दिवसीय आपदा प्रशिक्षण शिविर का समापन ग्राम पंचायत गोयला के प्रधान मदन वर्मा...
Translate »
error: Content is protected !!