IAS बबीता कलेर और पति समेत 3 के खिलाफ FIR, गनमैन गिरफ्तार : जालंधर जमीन को लेकर हुए गोलीकांड का मामला

by

जालंधर । पंजाब के जालंधर में हुए गोलीबारी मामले को लेकर एक बड़ा अपडेट सामने आया है। इस मामले में जालंधर पुलिस ने IAS अफसर बबीता कलेर, उनके पति और आप नेता स्टीफन कलेर के साथ उनके गनमैन सुखकरन सिंह के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।

इसके साथ ही पुलिस ने गनमैन सुखकरन सिंह को गिरफ्तार भी कर लिया है। पुलिस ने IAS बबीता कलेर और उनके पति के खिलाफ 3 BNS और आर्म्स एक्ट की धारा के तहत FIR दर्ज की है। चलिए जानते हैं कि आखिर मामला क्या है।

आखिर मामला क्या है?

यह मामला पिम्स अस्पताल के सामने खाली प्लॉट पर मिट्टी डालने से जुड़ा है। दरअसल हुआ ये कि इस खाली प्लॉट पर मिट्टी डालने आए युवक को IAS बबिता कलेर के गनमैन ने गोली मार दी थी। ये गोली युवक के पैर में लग गई। बताया जा रहा है कि गनमैन ने ये गोली IAS अफसर बबीता कलेर के घर की छत पर खड़े होकर मारी थी। गोली लगने से घायल हुआ युवक तुरंत लहूलुहान होकर जमीन पर गिर गया। युवक को तुरंत अस्पताल ले जाया गया। युवक ने आरोप लगाया कि IAS बबिता कलेर उस खाली प्लाट पर कब्जा करना चाहती हैं। इसी वजह से उनके पति स्टीफन कलेर के कहने पर गनमैन ने छत पर चढ़कर गोली चलाई।

IAS समेत 3 के खिलाफ FIR

CP धनप्रीत कौर और ACP रूपदीप कौर ने मामले की जांच के दौरान पाया कि गनमैन ने बिना किसी कारण के गलत इस्तेमाल के लिए गोली चलाई है। इसके बाद CP धनप्रीत कौर और ACP रूपदीप कौर के निर्देश पर थाना-7 में IAS अफसर बबीता कलेर, उनके पति और आप नेता स्टीफन कलेर के साथ उनके गनमैन सुखकरन सिंह के खिलाफ BNS की धारा 109, 115(2), 61(2) और आर्म्स एक्ट 1959 की धारा 27 के तहत FIR दर्ज कर ली गई है। इस मामले को लेकर ACP रूपदीप कौर ने कहा कि पुलिस ने फिलहाल गनमैन को गिरफ्तार कर उसके पास से वारदात में इस्तेमाल की गई सरकारी पिस्टल जब्त कर ली है।

 

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

कैबिनेट मंत्री डॉ. रवजोत का डिप्टी स्पीकर रौड़ी के कार्यालय गढ़शंकर में पहुंचने पर किया सम्मान

गढ़शंकर, 19 नवम्बर :  पंजाब सरकार के कैबिनेट मंत्री और हलका शाम चुरसी से विधायक डॉ. रवजोत सिंह का डिप्टी स्पीकर जय कृष्ण सिंह रौड़ी के कार्यालय गढ़शंकर में पहुंचने पर सम्मान किया गया।...
article-image
पंजाब

IPS तुषार गुप्ता ने जिला एसबीएस नगर के एसएसपी का पदभार संभाला

अरुण दीवान: नवांशहर l आईपीएस तुषार गुप्ता ने शहीद भगत सिंह नगर जिले एसएसपी के तौर पर पदभार संभाल लिया है।  इससे पहले एसएसपी कार्यालय में तुषार गुप्ता को मार्च पास्ट द्वारा गार्ड ऑफ...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

69वीं राष्ट्रीय छात्रा अंडर-19 हैंडबॉल प्रतियोगिता के लिए घुमारवीं तैयार : देश भर के 30 राज्यों एवं केंद्र शासित प्रदेशों की टीमें ले रही हैं भाग

तकनीकी शिक्षा मंत्री एक फरवरी को करेंगे शुभारंभ, शिक्षा मंत्री 5 फरवरी को करेंगे समापन, सभी व्यवस्थाएं पूर्ण एएम नाथ। घुमारवीं (बिलासपुर), 30 जनवरी: 69वीं राष्ट्रीय अंडर-19 छात्रा हैंडबॉल प्रतियोगिता के लिए बिलासपुर का...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

तीन दोस्त….एक-दूजे के खून के प्यासे : पंजाब में फिर गैंगवार के संकेत

चंडीगढ़ : पंजाब में एक बार फिर से गैंगवार की आहट सुनाई देने लगी है । यह आहट है लॉरेस बिश्नोई ओर गोल्डी बराड़ के बीच गोल्डी बराड़ की एक ऑडियो आज सोशल मीडिया...
Translate »
error: Content is protected !!