आस्था अग्निहोत्री परिणय सूत्र में बंधेंगी सचिन शर्मा (IAS) के साथ

by

एएम नाथ । शिमला : सचिन शर्मा (IAS) के साथ परिणय सूत्र में बंधेंगी हिमाचल प्रदेश के डिप्टी CM मुकेश अग्निहोत्री की बेटी डॉ. आस्था अग्निहोत्री।उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री के आधिकारिक सोशल मीडिया अकाउंट से यह जानकारी साझा की गई है।

आईएएस अधिकारी सचिन शर्मा वर्तमान में ऊना जिला के ही अंब उपमंडल में बतौर एसडीएम सेवाएं दे रहे हैं। सचिन शर्मा ने पहले ही प्रयास में यूपीएससी परीक्षा पास की थी। वह हरियाणा के जहाजगढ़ गांव के रहने वाले हैं। वहीं डॉ. आस्था अग्निहोत्री हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय में बतौर सहायक प्रोफेसर सेवाएं दे रही हैं। ध्यान रहे कि करीब डेढ़ वर्ष पहली उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री की धर्मपत्नी सिम्मी अग्निहोत्री का 56 वर्ष की उम्र में निधन हो गया था। उसके बाद काफी समय तक परिवार शोकाकुल रहा और परिवार पर मुश्किलों का पहाड़ टूट पड़ा। खुद मुकेश अग्निहोत्री ने इसका जिक्र कई बार सार्वजनिक मंचों पर भी किया। इस बीच परिवार में डेढ़ साल बाद खुशी का माहौल लौटा है। मुकेश अग्निहोत्री के विधानसभा क्षेत्र हरोली सहित जिला और प्रदेशभर से उनके चाहने वाले सोशल मीडिया पर बधाई दे रहे हैं।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

एचआरटीसी बेड़े में 650 नई बसें होंगी शामिल – उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री

रोहित जसवाल। हरोली, 27 मई। उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने आज हरोली में नवनिर्मित अंतरराज्यीय बस अड्डे का विधिवत लोकार्पण किया। यह अत्याधुनिक दा ेमंजिला भवन महज 3.40 करोड़ रुपये की लागत से तैयार किया...
article-image
पंजाब

प्रवासियों द्वारा दिन प्रतिदिन की जा रही आपराधिक गतिविधियों को लेकर बिभिन्न संगठनों दुआरा गढ़शंकर में विद्रोह/जागरूकता मार्च निकाला

गढ़शंकर l गढ़शंकर के बंगा चौक पर सभी समाजसेवी, धार्मिक, बुद्धिजीवी और स्थानीय निवासियों ने प्रवासियों द्वारा की जा रही आपराधिक गतिविधियों को लेकर विद्रोह/जागरूकता मार्च निकाला जिसमें विभिन्न वर्गों के लोगों ने भाग...
article-image
हिमाचल प्रदेश

बाली के त्वरित एक्शन मोड में आते ही खड्ड में फंसे दंपत्ति को सुरक्षित निकाला

दिल्ली में उपचारारत होने के वाबजूद विडियो काॅल के माध्यम लेते रहे जानकारी जरूरत पड़ने पर एयरलिफ्टिंग तक की भी कर ली गई थी तैयारी : आरएस बाली एएम नाथ। धर्मशाला : पर्यटन निगम...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , समाचार , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

चेतावनी के बावजूद पाकिस्तान ने हमारे सैन्य ठिकानों पर हमले किए, 16 निर्दोष लोगों की मौत हुई : भारत ने जवाब दिया: कर्नल सोफिया

पाकिस्तान के खिलाफ सिंदूर ऑपरेशन को लेकर गुरुवार को विदेश सचिव विक्रम मिसरी, कर्नल सोफिया कुरैशी, विंग कमांडर व्योमिका सिंह और विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल प्रेस कॉन्फ्रेंस में शामिल हुए।  इस अवसर...
Translate »
error: Content is protected !!