मातृभूमि के लिए शहादत देने वालों का हमेशा ऋणी रहेगा समाज: ब्रम शंकर जिंपा

by

कैबिनेट मंत्री ने शहीद ऊधम सिंह के जन्मदिवस पर भेंट किए श्रद्धासुमन
होशियारपुर, 26 दिसंबर:
कैबिनेट मंत्री ब्रम शंकर जिंपा ने कहा कि शहीद ऊधम सिंह भारत मां के वे महान सपूत थे, जिन्होंने मातृभूमि की रक्षा के लिए अपना जीवन बलिदान कर दिया था। उन्होंने जालिम ब्रिटिश हकूमत से जलियांवाले बाग में निहत्थे व बेकसूर भारतीयों पर किए जुल्म का बदला लिया था। आज हम जिस स्वतंत्रता का आनंद ले रहे हैं वह हमारे अनेकों देशभक्तों की कुर्बानियों के कारण ही संभव हो सका है। वे आज आज शहीद ऊधम सिंह के जन्मदिवस पर नगर सुधार ट्रस्ट मार्किट में स्थापित उनकी प्रतिमा को श्रद्धासुमन अर्पित करने के दौरान संबोधित कर रहे थे। इस दौरान उनके साथ मेयर सुरिंदर कुमार, नगर सुधार ट्रस्ट के चेयरमैन हरमीत सिंह औलख भी मौजूद थे।
कैबिनेट मंत्री ने कहा कि देश की स्वतंत्रता के लिए अपने जीवन की आहूति देने वालों को कभी भुलाया नहीं जा सकता बल्कि शहीद ही हमारी विरासत हैं और हमारा समाज हमेशा इनका ऋणी रहेगा। उन्होंने कहा कि अंग्रेजों के शासन से देश को आजादी दिलाने के लिए बलिदान देने वाले वीर सपूतों के प्रति देश हमेशा नतमस्तक रहेगा।
ब्रम शंकर जिंपा ने महान क्रांतीकारी शहीद ऊधम सिंह जी की शहादत पर उन्हें सलाम करते हुए कहा कि उनकी देशभक्ति व शहादत हमारी मौजूदा व आने वाली पीढिय़ों को हमेशा प्रेरित करती रहेगी। उन्होंने कहा कि देश की जंग-ए-आजादी में पंजाबियों ने बड़ी गिनती में कुर्बानियं दी थी और शहीद ऊधम सिंह की ओर से दी गई कुर्बानी अपने आप में बेमिसाल है। उन्होंने कहा कि हम सभी की कर्तव्य बनता है कि हम अपने शहीदों के दिखाए मार्ग पर चलते हुए देश की एकता व अखंडता को और मजबूत करें। इस मौके पर पार्षद प्रदीप बिट्टू, सतवंत सिंह सियान के अलावा अन्य गणमान्य भी मौजूद थे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

मोटरसाइकिल सवार से 117 ग्राम नशीला पाउडर बरामद, मुकदमा दर्ज।

गढ़शंकर, 7 नवंबर :  गढ़शंकर पुलिस ने मोटरसाइकिल सवार मोहम्मद अहसान पुत्र मोहम्मद सादिक निवासी वार्ड नंबर 2, माहला जोडिया, गढ़शंकर को 117 ग्राम नशीले पदार्थ के साथ गिरफ्तार कर एनडीपीएस एक्ट के तहत...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

अस्पताल से मुख्यमंत्री भगवंत मान को मिली छुट्टी

मोहाली :  पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान की तबीयत अब ठीक है, जिसके बाद उन्हें अस्पताल से छुट्टी मिल गई है। जिससे उनके पार्टी नेताओं व कार्यकर्त्ताओं में खुशी की लहर है। इससे पहले...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

ऊना में नगर निगम पार्किंग स्थलों में 20 मिनट पार्किंग के देने होंगे सिर्फ 10 रुपये

रोहित जसवाल । ऊना, 28 नवम्बर. नगर निगम ऊना के आयुक्त एडीसी महेंद्र पाल गुर्जर ने बताया कि शहर में नगर निगम की सभी पार्किंग में 20 मिनट तक वाहन पार्क करने का शुल्क...
article-image
पंजाब

खालसा कालेज माहिलपुर में कॉलेजिएट क्लासों के लिए दाखिला शुरू

माहिलपुर :  श्री गुरु गोबिंद सिंह खालसा कालेज माहिलपुर में एसजीजीएस खालसा कॉलेजिएट सीनियर सेकेंडरी स्कूल में ग्यारहवीं व बारहवीं कक्षा के विभिन्न स्ट्रीम में दाखिला प्रक्रिया शुरू हो गई है। इस कार्य के...
Translate »
error: Content is protected !!