मातृशक्ति का अपमान कर रही प्रदेश सरकार : जय सिंह

by

कहा, चहेतों को सेवा विस्तार तो मित्रों की भर्ती के लिए लगवा रही दौड़

शकला में पोल खोल अभियान में गरजे भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य जय सिंह

एएम नाथ। चम्बा : एक तरफ प्रदेश सरकार मातृशक्ति सम्मान की बात करती है तो दूसरी तरफ उनके अपमान में कोई कसर नहीं छोड़ रही है। इस बात का सबूत हाल ही में पशु मित्र भर्ती के दौरान देखने को मिला है। जहां बहनों बेटियों का अपमान किया गया है। 25- 25 किलो की भारी भरकम बोरियों को उठाकर दौड़ने का शर्मनाक काम प्रदेश सरकार कर रही है। यह बात भाजपा प्रदेश कार्य समिति सदस्य जय सिंह ने शकला में कार्यक्रम के दौरान लोगों को संबोधित करते हुए कही।
उन्होंने कहा कि प्रदेश के उपमुख्यमंत्री ने अपनी बेटी को बिना किसी इंटरव्यू के सरकारी नौकरी लगवा दी जबकि प्रदेश में बेरोजगार युवाओं की फौज खड़ी है। प्रदेश के सरकारी आंकड़े ही कह रहे हैं कि करीब 6 लाख बेरोजगार प्रदेश में नौकरी का इंतजार कर रहे हैं लेकिन उन लोगों को नौकरी देने की बजाय सरकार रिटायर कर्मचारियों को सेवा विस्तार दे रही है अपने चहेतों को नौकरी के साथ बंगले व गाड़ियां भी उपहार में दी जा रही है। उन्होंने कहा कि मार्च 2026 में करीब 1600 अध्यापक रिटायर हो रहे हैं लेकिन उनके लिए पैसे का प्रावधान कहां से होगा सरकार के लिए पहेली बना हुआ है। मित्रों को खुश करने के लिए करोड़ों रुपए बर्बाद की जा रहे हैं। जिला चंबा की बात की जाए तो शगुन योजना के तहत पिछले 2 साल से राशि जरूरतमंद लोगों को नहीं मिल रही है। माता बहनों से किए गए 1500 रुपए देने का वादा पूरा नहीं हो पा रहा है। चंबा में पिछले सवा 3वर्षों से कोई भी नया स्कूल, पीएचसी सेंटर या कोई बड़ा कार्य नहीं किया गया है। सरकार ने मरेडी में चल रहे जल शक्ति विभाग का डिवीजन बंद कर दिया है। इसके लिए भाजपा लगातार संघर्ष कर रही है। उन्होंने सदर विधायक से सवाल पूछते हुए कहा कि वह चंबा में अपने विकास कार्य को बताएं कि सवा 3 सालों में क्या कार्य किया है। कितनी नौकरियां दी हैं। काम करने के बजाय विधायक सत्ता के नशे में चूर है ।।100 करोड़ के सीपीएस को बचाने के लिए सरकार ने अदालतों में करोड़ों रुपए खर्च कर दिए गए। सरकार के 3 साल पूरे होने पर मंडी में10 करोड रुपए खर्च कर दिए। प्रदेश भर से सैकड़ो बसें मंडी में पहुंच गई। जिसका आज तक कोई लाभ नहीं मिला। प्रदेश की जनता कांग्रेस के झूठे बातों को पूरी तरह से जान गई है जिसका जवाब आने वाले समय में जरूर मिलेगा।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

अनिरूद्ध सिंह ने सोलन में स्व. डाॅ. परमार को किए श्रद्धासुमन अर्पित

सोलन : प्रदेश के ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री तथा ज़िला सोलन राहत एवं पुनर्वास समिति के अध्यक्ष अनिरूद्ध सिंह ने आज सोलन स्थित चिल्ड्रन पार्क में हिमाचल निर्माता एवं प्रदेश के प्रथम...
article-image
हिमाचल प्रदेश

नाहन शहर में लगेंगे स्पीड ब्रेकर और सीसीटीवी कैमरे : सिरमौर में 18 ब्लैक स्पॉट को ठीक करने पर 3.30 करोड़ का आकलन – DC सुमित खिमटा

नाहन, 10 जुलाई। उपायुक्त सिरमौर सुमित खिमटा ने कहा कि सड़क सुरक्षा के दृष्टिगत जिला के शिक्षण संस्थानों विशेषकर मैडिकल कॉलेज, डिग्री कॉलेज, सरकारी और निजी व्यवसायिक प्रशिक्षण संस्थानों आदि में विशेष जागरूकता अभियान...
article-image
हिमाचल प्रदेश

दिग्गज हटे, तो कांग्रेस में दशकों बाद मिलेगा नए चेहरे को मौका : मंडी सीट पर 1980 से दो परिवारों से बाहर नहीं निकल सकी कांग्रेस

एएम नाथ। शिमला :   मंडी संसदीय सीट पर प्रतिभा सिंह द्वारा चुनाव लडऩे से इंकार करने के बाद एक तरफ जहां कांग्रेस के लिए नया संकट पैदा हो गया है। इसी संकट में कांग्रेस...
article-image
हिमाचल प्रदेश

राजस्व अधिकारी प्राथमिकता पर कोर्ट लगाकर करें मामलों का निपटाराः डीसी

उपायुक्त राघव शर्मा ने राजस्व अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की अध्यक्षता की ऊना: 6 सितंबरः उपायुक्त राघव शर्मा ने सभी एसडीएम, तहसीलदारों तथा नायब तहसीलदारों को प्राथमिकता के आधार पर कोर्ट लगाकर मामलों...
Translate »
error: Content is protected !!