मानव सेवा ही सबसे बड़ी पूजा है। दीन-दुखियों की मदद करना ईश्वर की भक्ति के समान है : महामंडलेश्वर शाम देव मुनि जी महाराज(प्रीति माई जी)

by

गढ़शंकर।  ब्रह्मलीन श्री बाल योगी स्वामी सुंदर मुनी बोरी वाले महाराज की चौथु बरसी के सबंध डेरा टेडा पीर गांव कुनैल में बोरी वाला धाम द्वारा विशाल संत समागम का आयोजन महामंडलेश्वर शाम देव मुनि जी महाराज(प्रीति माई जी) की अगुआई में किया गया। जिसमें प्रसिद्ध गायक सरदार अली समेत एक दर्जन गायकों ने पहुँच कर प्रभु महिमा का गुणगान किया।
विशाल संत समागम में यहां हजारों की संख्यां में संत पहुंचे और प्रवचन से संगत को निहाल किया। इस दौरान बोरी वाला धाम में हजारों श्रद्धालुओं ने माथा टेका और संतजनों के प्रवचन सुने। इस दौरान बिंदु भूबलां के साथ भरी संख्यां में गांव पिपलीवाल की संगत ने पहुँच के सेवा निभाई।
महामंडलेश्वर शाम देव मुनि जी महाराज(प्रीति माई जी) ने संगत से कहा सांसारिक विकारों और मोह-माया से मुक्ति केवल संतों की संगति से ही संभव है। गुरु का ज्ञान जीवन के अंधकार को मिटाकर परमात्मा तक पहुँचने का सच्चा मार्ग दिखाता है, संतों के मुख से निकले शब्द आत्मा को तृप्त करते हैं और भटकते मन को शांति देते हैं। मानव सेवा ही सबसे बड़ी पूजा है। दीन-दुखियों की मदद करना ईश्वर की भक्ति के समान है। उन्होनों कहा कि दैनिक जीवन की भागदौड़ में कुछ समय निकाल कर हम सभी को प्रभु के नाम का जाप करना चाहिए और मनुष्य को सदा नेक और धर्म के मार्ग पर चलते हुए श्रेष्ठ कर्म करने चाहिए।
इस दौरान विशेष तौर पर कांग्रेस के जिला उपाध्यक्ष रविंदर बिंदु भूबलां, सरपंच विनोद सोनी,मन्ना रुड़की ,दविंदर बिंदु  कुनैल, सुरिंदर पंच, जोगिन्दर जिंदल, निंदर आदि विशेष तौर पर पहुंचे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

सीता राम चरण रति मोरे, अनुदिन बढ़ऊ अनुग्रह तोरे, जेहि विधि नाथ होए हित मोरा, करहूं सो बेगि दास प्रभु तोरा

श्री सुन्दर कांड और राम राज्याभिषेक के प्रसंग के साथ ही 9 दिवसीय श्री राम कथा ने लिया विश्राम पूज्य राजन जी महाराज ने 9 दिन श्रद्धालुओं को कथा के माध्यम से प्रभु चरणों...
article-image
समाचार , हिमाचल प्रदेश

शिक्षकों के हितों पर सरकार का फोकस …सीएम सुक्खू बोले, कर्मचारी हितों से कभी नहीं किया समझौता

प्राथमिक शिक्षकों को बड़ी राहत के संकेत, कॉम्प्लेक्स प्रणाली की होगी समीक्षा एफआईआर और जांच वापसी का ऐलान चौड़ा मैदान में गरजे मुख्यमंत्री सुक्खू, जेबीटी को टीजीटी पदोन्नति और स्कूलों में खेल गतिविधियां बहाल...
article-image
हिमाचल प्रदेश

बिलासपुर में जिला परिषद वार्डों के परिसीमन का अंतिम प्रकाशन अधिसूचित

एएम नाथ।  बिलासपुर, 03 मार्च: उपायुक्त बिलासपुर राहुल कुमार ने हिमाचल प्रदेश पंचायती राज अधिनियम, 1994 की धारा 89 तथा हिमाचल प्रदेश पंचायती राज (निर्वाचन) नियम, 1994 के नियम 9(5) के अंतर्गत प्रदत्त शक्तियों...
Translate »
error: Content is protected !!