मानसा जेल के 2 सहायक सुपरिंटेंडेंट समेत 6 वार्डन सस्पेंड : डीआईजी जेल (हेडक्वार्टर) की जांच ले बाद एडीजीपी जेल अरुनपाल सिंह दुआरा यह कारवाई की गई

by

चंडीगढ़ : मानसा जेल के 2 सहायक सुपरिंटेंडेंट समेत 6 वार्डनों
को पंजाब के ADGP जेल अरुण पाल सिंह ने ससपेंड कर दिया है। सस्पेंड किये गए अधिकारियोंमें सहायक सुपरिंटेंडेंट जेल मानसा भिवम तेज सिंगला, सहायक सुपरिंटेंडेंट कुलजीत सिंह समेत वार्डन निरमल सिंह, हरप्रीत सिंह, सुखवंत सिंह और हरप्रीत सिंह (बेल्ट नंबर 1405) शामिल हैं।
उलेखनीय है कि मानसा जेल से रिहा कैदी सुभाष अरोड़ा ने जेल में नशे और मोबाइल के इस्तेमाल बारे मीडिया में खुलासा किया था। उसने बताया था कि जेल में बंद रसूखदार और आर्थिक तौर पर मजबूत कैदी जेल अधिकारियों को पैसे देकर नशे समेत हर तरह की सुविधा प्राप्त करते हैं। उसने जेल में मोबाइल के धड़ल्ले से हो रहे इस्तेमाल का भी खुलासा किया था।

जिसके बाद डीआईजी जेल (हेडक्वार्टर) ने कैदी सुभाष कुमार अरोड़ा द्वारा टीवी चैनलों को दी गई इंटरव्यू में लगाए आरोपों की पड़ताल की गई। डीआईजी जेल हेडक्वार्टर की जांच रिपोर4 के आधार पर जेल के सहायक सुपरिंटेंडेंट समेत वार्डरों पर कार्रवाई की गई है।
जिक्रयोग है कि इससे पहले भी पंजाब की जेलों से कैदी नशा और अन्य सामान पहुंचने के वीडियो समेत मोबाइल इस्तेमाल के वीडियो भी वायरल होते रहे हैं। कुछ समय पहले संगरूर जेल में बंद गैंगस्टर आमना का वीडियो वायरल हुआ था। इस वीडियो में वह अपने बैरक से जेबों में हाथ डालकर बेरोक-टोक आगे बढ़ता दिखाई दिया था। इसके इलावा गोइंदवाल जेल में दो कैदियों की हत्या का वीडियो वायरल पंजाब के जिला तरनतारन की गोइंदवाल जेल से गैंगवार का वीडियो भी खूब वायरल हुआ था। गोइंदवाल जेल में 26 फरवरी को खूनी गैंगवार में 2 कैदी शूटर मनमोहन मोहना और मनदीप तूफान की जेल में हत्या कर दी गई थी। इसके ईलावा फिरोजपुर सेंट्रल जेल, मॉडर्न जेल कपूरथला समेत अन्य कई जेलों से वीडियो, मोबाइल इस्तेमाल और नशे के मामले मामले सामने आते रहे हैं।

लॉरेंस का इंटरव्यू भी हुया था वायरल : हाई सिक्योरिटी मानी जा रही बठिंडा जेल से भी गैंगस्टर लॉरेंस का कथित इंटरव्यू वायरल हुआ था। लेकिन डीजीपी पंजाब गौरव यादव ने लॉरेंस की दाढ़ी और कपड़ों का हवाला देते हुए यह वीडियो किसी अन्य जेल का बताया था। लेकिन लॉरेंस के इंटरव्यू की दूसरी किस्त में उनका दावा भी झूठा निकला। क्योंकि दूसरे इंटरव्यू में डीजीपी के दावे के मुताबिक ही गैंगस्टर लॉरेंस ने बड़ी दाढ़ी और कपड़े पहने थे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

PTI शिक्षक भर्ती 2025 – आवेदन प्रक्रिया और महत्वपूर्ण जानकारी

चंडीगढ़ : पंजाब अधीनस्थ सेवा चयन बोर्ड (PSSSB) ने पंजाब शारीरिक प्रशिक्षण प्रशिक्षक (PTI) के लिए ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए हैं। इच्छुक उम्मीदवार जो सभी पात्रता मानदंडों को पूरा करते हैं, वे ऑनलाइन आवेदन...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

एचआरटीसी बस में राहुल गांधी के खिलाफ ऑडियो चलाकर दुष्प्रचार करने की शिकायत निराधार निकली

एएम नाथ। शिमला।  एचआरटीसी बस में राहुल गांधी समेत अन्य नेताओं के खिलाफ ऑडियो प्रोग्राम चलाकर दुष्प्रचार करने की शिकायत मामले में प्रबंधन ने जांच पूरी कर दी है। इस मामले की शिकायत एक...
article-image
पंजाब

डिप्टी स्पीकर रौड़ी ने लाभार्थियों को वितरित किए गए ऋण माफी सर्टिफिकेट

गढ़शंकर I 4 जुलाई:   पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व में पंजाब सरकार ने गरीब और पिछड़े वर्गों को बड़ी राहत देते हुए 67.84 करोड़ रुपए का ऋण माफ किया है। इसके...
article-image
पंजाब

दीवाली पर पटाखे बेचने है तो लेना पड़ेगा लाइसेंस : पटाखे बेचने के लिए कहां मिलेगा लाईसेंस , जानने के लिए पढ़े…

होशियारपुर जिले में लाइसेंस के लिए 20 से 28 अक्टूबर तक सेवा केंद्रों में किया जा सकता है अप्लाई, ड्रा 2 नवंबर को होशियारपुर, 16 अक्टूबर: अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर(सामान्य) राहुल चाबा ने बताया कि...
Translate »
error: Content is protected !!