मानसून सीजन के दौरान विभिन्न व्यवस्थाओं की समीक्षा के लिए बैठक आयोजित : अधिकारियों को समयबद्ध तौर पर आवश्यक कार्रवाई के जारी किए निर्देश

by

चंबा, 5 जुलाई :विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया की अध्यक्षता में आज मानसून सीजन के दौरान जिला में विभिन्न व्यवस्थाओं की उपलब्धता को सुनिश्चित बनाने को लेकर उपायुक्त कार्यालय के सभागार में एक बैठक का आयोजन किया गया ।
बैठक में विधायक नीरज नैय्यर, उपायुक्त अपूर्व देवगन, पुलिस अधीक्षक अभिषेक यादव, वन अरण्यपाल अभिलाष दामोदरन, अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी अमित मैहरा, लोक निर्माण विभाग, जल शक्ति विभाग, विद्युत बोर्ड के अधीक्षण अभियंता ने हिस्सा लिया ।
कुलदीप सिंह पठानिया ने सभी विभागीय अधिकारियों को मानसून सीजन के दौरान विभिन्न व्यवस्थाओं की उपलब्धता को सुनिश्चित बनाने के लिए समयबद्ध तौर पर आवश्यक कार्रवाई के निर्देश जारी किए ।
उन्होंने लोक निर्माण विभाग के अधीक्षण अभियंता को जिला के महत्वपूर्ण सड़क मार्गो पर भूस्खलन से प्रभावित होने वाले संभावित एवं चिन्हित स्थलों में आवश्यक मशीनरी और सहायक उपकरणों को उपलब्धता सुनिश्चित बनाने के निर्देश जारी किए ताकि भूस्खलन की अवस्था में सड़क मार्ग को जल्द सुचारू किया जा सके और लोगों को किसी भी प्रकार की असुविधाओं का सामना ना करना पड़े।
विधानसभा अध्यक्ष ने जल शक्ति विभाग के अधीक्षण अभियंता को इस दौरान लगातार पेयजल आपूर्ति सुनिश्चित बनाने को लेकर आवश्यक कदम उठाने के निर्देश भी जारी किए ।
कुलदीप सिंह पठानिया ने विद्युत बोर्ड के अधीक्षण अभियंता से विद्युत आपूर्ति व्यवस्था सुनिश्चित बनाने के लिए विभिन्न क्षेत्रों में जारी आवश्यक रखरखाव और मरम्मत कार्यों को जल्द पूरा करने को कहा।
उन्होंने राष्ट्रीय उच्च मार्ग चक्की-चंबा-भरमौर (154ए ) के तहत किए जा रहे कार्यों की प्रगति की समीक्षा भी की और संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश भी प्रदान किए । बैठक में वन विभाग के माध्यम से पौधारोपण कार्यक्रम पर भी विस्तृत चर्चा की गई ।
इस अवसर पर सहायक आयुक्त मनीष चौधरी, वन मंडल अधिकारी चंबा कृतज्ञ कुमार , अधीक्षण अभियंता लोक निर्माण विभाग दिवाकर पठानिया, अधीक्षण अभियंता जनशक्ति राजेश मोगरा, अधीक्षण अभियंता विद्युत बोर्ड राजीव ठाकुर, अधिशासी अभियंता उच्च मार्ग संजीव महाजन उपस्थित रहे ।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

औद्योगिक विकास और शिक्षा व्यवस्था दोनों में कांग्रेस सरकार विफल : डॉ. सिकंदर कुमार

एक पेड़ मां के नाम’ अभियान में बोले सिकंदर, विकास नहीं केवल घोषणाएं कर रही प्रदेश सरकार बल्क ड्रग पार्क से लेकर स्कूलों तक सरकार की नीतियां सवालों के घेरे में : भाजपा एएम...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

सीबीआई ने उपराज्यपाल से पूर्व जेल मंत्री और आप नेता सत्येंद्र जैन के खिलाफ जबरन वसूली के आरोपों की जांच की मंजूरी मांगी

नई दिल्ली : दिल्ली के पूर्व जेल मंत्री और आम आदमी पार्टी (आप) के नेता सत्येंद्र जैन की मुश्किलें और बढ़ सकती हैं। सीबीआई ने ठग सुकेश चंद्रशेखर समेत कई हाई प्रोफाइल कैदियों को...
हिमाचल प्रदेश

फार्मासिस्ट के 7 पद बैच आधार पर अनुबंध पर भरे जाएंगे

ऊना, 20 मार्च: निदेशक चिकित्सा सेवाएं हिमाचल प्रदेश द्वारा भूतपूर्व सैनिकों व स्वतंत्रता सेनानियों के आश्रितों के लिए फार्मासिस्ट के 7 पद बैच आधार पर अनुबंध पर भरे जाएंगे। यह जानकारी देते हुए जिला...
article-image
हिमाचल प्रदेश

मंत्रिमंडल की बैठक में अनेक महत्त्वपूर्ण निर्णय : नंबरदारों के मासिक मानदेय में 500 रुपये की वृद्धि कर 4,500 रुपये से बढ़ाकर 5,000 रुपये प्रतिमाह करने को भी स्वीकृति

एएम नाथ। शिमला : मंत्रिमंडल ने चिकित्सा शिक्षा एवं अनुसंधान विभाग के अंतर्गत कार्यरत मान्यता प्राप्त डीएम एम.सीएच. तथा डीआरएनबी योग्यता प्राप्त सुपर-स्पेशियलिटी संकाय सदस्यों को नॉन-प्रैक्टिसिंग अलाउंस (एनपीए) प्रदान करने का निर्णय लिया।...
Translate »
error: Content is protected !!