निमिषा मेहता ने पाहलेवाल गांववासियों के साथ लिया तालाब का जायजा : गांववासियों ने अपने घरों व गलियों में तालाब का गंदा पानी इकट्ठा होने की समस्या की दी जानकारी

by

गढ़शंकर : गढ़शंकर से भाजपा हल्का इंचार्ज निमिषा मेहता ने पाहलेवाल गांव में बारिश होने पर तालाब का गंदा पानी घरों व गलियों में खड़ा होने से आहत गांववासियों की समस्या की जानकारी लोगों के घरों में घूम-घूम कर जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने कहा कि सत्ता में आते ही स्थानीय विधायक अधिकारियों को साथ लेकर इस गांव में आए थे और उन्होंने लोगों को आश्वासन दिया था कि उनकी इस समस्या का समाधान जल्द कर दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि डेढ़ वर्ष बीतने के बाद भी गांववासियों की समस्या जस की तस खड़ी है और विधायक इस समस्या का समाधान करने में बुरी तरह से फेल होए है। निमिषा मेहता ने कहा कि पंचायतों को संदेश भेज भेज कर वह ग्रांटे देने का लालच दे रहे हैं लेकिन तालाब की सफाई के लिए वह कोई ग्रांट नही दे सके। उन्होंने दावा किया कि विधायक जय कृष्ण सिंह रोड़ी सरकार के अख्तियारी फंड में करोड़ों रुपये होते हैं लेकिन वह इस गांव के तालाब का कोई काम नही करवा सके। उन्होंने कहा कि निवर्तमान सरकार के समय इस तालाब को सीचेवाल माडल में मंजूर करवा कर इस समस्या का समाधान कराने के लिए शुरुआत की थी पर सत्ता में आम आदमी पार्टी की सरकार आने के बाद इस पर रोक लगा दी गई। उन्होंने कहा कि सरकार की नाकामी है कि वह इस तालाब को प्रधानमंत्री योजना के तहत तालाबो की सफाई की स्कीम में नही डलवा स्की। इस अवसर पर गांव की महिलाओं व अन्य ने भाजपा नेता को अपने-अपने घरों की हालत दिखाई की वह किस प्रकार जीवनयापन कर रहे हैं।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

ड्रग तस्करी मॉड्यूल का भंडाफोड़ : 6 किलो हेरोइन और 6 किलो आइस सहित तीन गिरफ्तार

अमृतसर :  काउंटर इंटेलिजेंस अमृतसर ने एक संगठित ड्रग तस्करी मॉड्यूल का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने इस कार्रवाई में तीन आरोपितों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से छह किलोग्राम हेरोइन और छह किलोग्राम...
article-image
पंजाब

छिंज मेला :भिंदा डूमछेड़ी ने जीती झंडी की कुश्ती

गढ़शंकर :21 अगस्त : क्षेत्र के गांव देणोवाल खुर्द(बस्ती सैंसियां) धन धन गुग्गा जी के धार्मिक स्थल पर वार्षिक छिंज करवाई गई। इसमें नामी पहलवान भिंदा डूमछेड़ी ने झंडी की कुश्ती जीत कर सोने...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

‘ऑपरेशन सिंदूर’ में घायल हरोली के वीर सपूतों का उपमुख्यमंत्री ने जाना कुशलक्षेम

रोहित जसवाल।  ऊना, 13 मई. उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने ऑपरेशन सिंदूर के दौरान घायल हुए हरोली विधानसभा क्षेत्र के दो वीर जवानों बाथू गांव निवासी बीएसएफ के उप निरीक्षक व्यास देव और छेत्रा...
article-image
पंजाब , हरियाणा

चंडीगढ़ नगर निगम चुनाव के लिए AAP ने जारी की पहली सूची : 9 वार्डों में उतारे उम्मीदवार

वार्ड नंबर 22 से मौजूदा पार्षद अंजू कात्याल को फिर मिला टिकट, कांग्रेस और भाजपा की उम्मीदवारों की सूची का इंतजार चंडीगढ़, 13 नवंबर। चंडीगढ़ नगर निगम के आगामी दिसंबर में होने वाले चुनावों...
Translate »
error: Content is protected !!