माफी मांगने के बाद अब महिला BDC मेंबर के खिलाफ FIR, मुस्लिम फेरीवाले पिता-पुत्र से कहा था ‘जय श्रीराम का नारा’ लगाओ

by
एएम नाथ। कांगड़ा :  कांगड़ा के जयसिंहपुर में मुस्लिम फेरीवाले पिता-पुत्र से बदसलूकी करने वाली महिला बीडीसी सदस्य के खिलाफ पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है।
मंगलवार दोपहर का पुलिस ने मामले में जहां समझौता करने की बात कही थी. लेकिन बाद में देर शाम को पुलिस ने केस दर्ज कर लिया. अब इस मामले में 55 साल की महिला बीडीसी मैंबर सुषमा कुमारी के खिलाफ बीएनसएस की धारा 299 के तहत केस दर्ज कर लिया है. मामले से जुड़ा एक वीडियो काफी ज्यादा वायरल हो गया था. कांगड़ा की एसपी शालिनी अग्निहोत्री  ने मामला दर्ज करने की पुष्टि की है।
दरअसल, कांगड़ा के जयसिंहपुर के आलमपुर के गंदर पंचायत में कुश्मीर के कुपवाड़ा रहने वाले मुस्लिम पिता-पुत्र शॉल बेचने के लिए आए थे. इस दौरान महिला ने दोनों पिता पुत्र को रोक लिया और कहा कि जय श्रीराम का नारा लगाओ. इसके बाद महिला ने कहा कि वह यहां पर नहीं आ सकते हैं. उन्हें कश्मीर में ही रहना होगा. घटना का ढाई मिनट का वीडियो सामने आया है. इस दौरान पिता पुत्र जय श्री राम कहने से इंकार करते हैं और कहते हैं कि अगर वह कहेंगे तो क्या वह कलमा पढ़ेंगी. इस मामले के बाद घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया और फिर पुलिस तक बात पहुंची।
महिला ने मांगी माफी
महिला बीडीसी सदस्य ने मंगलवार को कांगड़ा के आलमपुर थाने में जाकर माफी मांगी. इस दौरान मुस्लिम पिता पुत्र भी मौजूद थे. महिला ने कहा कि मुझसे जाने अनजाने में गलती हो गई है. महिला का कहना है कि मैंने इन्हें कहा था कि मेरे घर में नहीं आना है और मैं अकेली रहती हूं. वह उनके धर्म के बारे में बोलने पर माफी मांगती है. महिला ने वीडियो में माना की उनसे गलती हो गई.
कई साल से बेचते हैं शॉल  :  कुपवाड़ा के रहने वाला अली मोहम्मद के साथ यह घटना 23 नवंबर को पेश आई थी। वह बीते कई साल से हिमाचल प्रदेश में शॉल बेचने के लिए आते हैं. खासकर सर्दियों में वह यहां आते हैं. अली मोहम्मद का बड़ा बेटा कश्मीर पुलिस में है, जबकि छोटा बेटा फिरदौस उनके साथ शॉल बेचता है. हालांकि, दोनों पिता पुत्र इस मामले को आगे नहीं बढ़ाना चाहते थे, क्योंकि महिला ने माफी मांग ली थी. लेकिन बाद में मामले ने काफी तूल पकड़ा और फिर देशभर में वीडियो वायरल हुआ और पुलिस ने केस दर्ज कर लिया. फिरदौस अपने पिता के साथ बीते पांच साल से हिमाचल आ रहा है. उधर, पता चला है कि महिला बीडीसी सदस्य के पति बिजली बोर्ड से रिटायर हैं।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

नयना देवी के जंगल में मिला महिला का शव गले में लिपटा था दुपट्टा…रस्सी से बंधे थे हाथ

एएम नाथ। बिलासपुर :  जिला बिलासपुर के तहत नयना देवी में एक महिला के शव बरामद हुआ है। ये शव संदिग्ध अवस्था में नयना देवी के साथ लगते दडोह के जंगल में मिला है।...
article-image
हिमाचल प्रदेश

अंग्रेजी बोलने वालों का ही नहीं गरीब और पहाड़ी लड़कियों का भी स्वाभिमान होता : प्रदेश के एक छोटे से गांव की लड़की को विश्व की सबसे बड़ी पार्टी का टिकट मिलना सुप्रिया श्रीनेत और कांग्रेस पार्टी को रास नहीं आ रहा -कंगना रनौत

एएम नाथ।  सुंदरनगर। मंडी संसदीय क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी कंगना रनौत ने अशोभनीय टिप्पणी पर कांग्रेस पार्टी की राष्ट्रीय प्रवक्ता सुप्रिया श्रीनेत पर हमला बोलते हुए कहा कि सिर्फ अंग्रेजी बोलने वालों का ही...
article-image
पंजाब

गुरदियाल भनोट को एकस सर्विसमेन विंग का आम आदमी पार्टी ने किया जिलाध्यक्ष नियुक्त : केजरीवाल व मुख्यमंत्री भगवंत मान का किया अभार प्रकट

गढ़शंकर :  आम आदमी पार्टी दुारा गढ़शंकर के गांव रामपुर बिल्ड़ों के गुरदियाल सिंह भनोट को एकस सर्विसमेन विंग का जिलाध्यक्ष नियुक्त किया गया है। जिसके लेकर गढ़शंकर में आप कार्योकर्ताओं में खुशी की...
article-image
पंजाब

ईटली भेजने का झांसा देकर ट्रेवल एजेंट ने लाखों की ठगी युवक को लीबिया भेजा

भोगपुर : ईटली भेजने का झांसा देकर जालंधर के ट्रेवल एजेंट ने लाखों की ठगी कर युवक को लीबिया भेज दिया और वहां एक माफिया को सौंप दिया। सामाजिक कार्यकर्ता की मदद से युवक...
Translate »
error: Content is protected !!