जिला चंबा में पर्वतारोहण गतिविधियों पर आगामी आदेशों तक प्रतिबंध

by
जिला दंडाधिकारी व अध्यक्ष जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण मुकेश रेपसवाल ने जारी किये आदेश
एएम नाथ। चम्बा  :  जिला दंडाधिकारी एवं अध्यक्ष जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण मुकेश रेपसवाल द्वारा ज़िला में सार्वजनिक सुरक्षा को सुनिश्चित करने के लिए आपदा प्रबंधन अधिनियम 2005 की धारा 34 के तहत प्रदत शक्तियों का प्रयोग करते हुए जिला में ट्रैक और चोटियों पर ट्रैकिंग व पर्वतारोहण गतिविधियों पर आगामी आदेशों तक रोक लगाई गई है जो तत्काल प्रभाव से लागू हो गई है।
उन्होंने जारी किए गए आदेश में कहा है कि चुँकि ज़िला चम्बा ट्रैकिंग और पर्वतारोहण से जुड़ी गतिविधियों के लिए महत्वपूर्ण है। पर्यटकों को सर्दी के मौसम के दौरान अचानक मौसम बिगड़ने, भारी बर्फबारी और एवलांच के खतरे से वचाव के मध्यनजर यह फैसला लिया गया है।
उन्होंने टूर ऑपरेटर, गाइड और आम व्यक्तियों को जारी किए गए आदेश का पालन करने के निर्देश दिये है। उन्होंने बताया कि उल्लंघन करने वालों पर आपदा प्रबंधन अधिनियम-2005 और अन्य लागू कानून के तहत कार्रवाई की जाएगी।
 उन्होंने कहा कि पुलिस, वन विभाग और स्थानीय प्रशासन इन आदेशों की सख्ती से से अनुपालन करना सुनिश्चित करेंगे तथा नियमित गश्त करेंगे। उन्होंने बताया कि आपातकालीन या वैज्ञानिक अभियानों के लिए विशेष अनुमति दी जा सकती है। यह आदेश सार्वजनिक सुरक्षा के हित में जारी किये गए है।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

हाई रिस्क एरिया में सभी 196 बच्चों को , 29617 बच्चों को पल्स पोलियो ड्रॉप पिलाई : डॉ नागराज पवार

कुल्लू :   मुख्य चिकित्सा अधिकारी कुल्लू डॉ नागराज पवार ने आज यहां बताया कि कुल्लू जिला में आज राष्ट्रीय प्रतिरक्षण दिवस के अवसर पर आज 29617 बच्चों को पल्स पोलियो ड्रॉप पिलाई गई ।उन्होंने...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

गहलोत ने कहा कि पायलट अब हाईकमान हो गए , मैं उन्हें क्या सकता हूं, मैं उन्हें कुछ कहने वाला कौन होता हूं : वसुंधरा राजे सरदार शहर से चुनाव लड़ती,तो हम दोनों पूरे देश में चर्चा में आ जाएंगे

राजस्थान विधानसभा चुनाव के माहौल के बीच सीएम अशोक गहलोत ने सचिन पायलट को लेकर बड़ा बयान दिया। प्रत्याशियों को टिकट बांटने में पायलट की भूमिका को लेकर गहलोत ने कहा कि पायलट अब...
article-image
हिमाचल प्रदेश

पानी की सेम्पलिगं की रिपोर्ट में देरी क्यों: जरनैल सनोली

ऊना : ऊना विधानसभा क्षेत्र के शहीद भगत सिंह यूथ क्लब के प्रधान जरनैल सनोली ने कहा एक महीने पहले एनजीटी की टीम ने एक फैक्ट्री में जाचं की थी। स्थानीय लोगों को पानी...
article-image
समाचार , हिमाचल प्रदेश

हिमाचल की राजनीती की दिल्ली में बनी चुनावी रणनीति :  कांग्रेस हाईकमान का निर्देश, हिमाचल में संभावित प्रत्याशियों की सूची करें तैयार

नई दिल्ली/शिमला, 27 दिसम्बर :  आगामी लोकसभा चुनावों को लेकर आज स्ट्रेटेजी कमेटी की मीटिंग में कांग्रेस हाईकमान ने हिमाचल प्रदेश में चारों लोकसभा सीटों पर संभावित प्रत्याशियों की सूची तैयार करने के निर्देश...
Translate »
error: Content is protected !!