चंडीगढ़ ग्रेनेड कांड में हैप्पी पचिया का नाम सामने आया! पाकिस्तान से जुड़े हैं तार

by

चंडीगढ़ के एक घर पर 11 सितंबर को हैंड ग्रेनेड  फेंका गया. जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर भी खूब वायरल हुआ. जानकारी सामने आई कि ये घर रिटायर्ड SP का है. जो कई आतंकवादी मामले की जांच कर चुके हैं.  इस घटना के संदर्भ में पुलिस को अब बड़ी सफलता हाथ लगी है. पुलिस ने विस्फोट के सिलसिले में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है.  जांच एजेंसियों को शक है कि इस वारदात की साजिश अमेरिका और पाकिस्तान में बैठे आतंकियों ने रची है. रिपोर्ट के मुताबिक ये बात भी सामने आ रही है कि पूर्व SP पर साल 2023 में भी ऐसे हमले की साजिश रची गई थी. हालांकि वो नाकाम रही थी. जानकारी सामने आने के बाद SP कोठी छोड़कर चले गए थे. इंडिया टुडे को साल 2023 में रचे गए इस साजिश की FIR कॉपी मौजूद है. जिसमें साफ तौर पर लिखा गया है कि USA में मौजूद खालिस्तानी आतंकी हरप्रीत सिंह उर्फ हैप्पी पचिया ने रिटायर्ड SP की हत्या की प्लानिंग की थी.

रिपोर्ट में बताया गया कि हैप्पी पचिया ने पाकिस्तान में बैठे गैंगस्टर और खालिस्तानी आतंकी हरविंदर सिंह रिंदा से हाथ मिला लिया है. अब दोनों मिलकर पंजाब को दहलाने की साजिश रच रहे हैं. ये सब ISI के इशारे पर किया जा रहा है. आशंका इस बात की भी जताई जा रही है कि रिंदा और हैप्पी पचिया ने इस घटना को अपने लोकल स्लीपर सेल के जरिए अंजाम दिलवाया है. रिपोर्ट में सूत्रों के हवाले से बताया गया कि हमलावर ये मानकर चल रहे थे कि कोठी में अब भी पूर्व एसपी रहते हैं, इसलिए अटैक करवाया गया.

मामला क्या है :   घटना चंडीगढ़ के सेक्टर-10 की है. जहां मकान नंबर-575 में 11 सितंबर की शाम को लगभग साढ़े बजे ब्लास्ट हुआ. विस्फोट इतना जोरदार था कि उसकी आवाज लगभग एक किलोमीटर दूर तक सुनी गई. विस्फोट के कारण कोठी की खिड़कियां और फूलों के गमले क्षतिग्रस्त हो गए. ब्लास्ट की जानकारी मिलते ही चंडीगढ़ पुलिस CFSL के फॉरेंसिक एक्सपर्ट्स के साथ सबूत इकट्ठा करने और विस्फोटक उपकरण का पता लगाने के लिए घटनास्थल पर पहुंची. घटना का एक CCTV फुटेज सामने आया. फुटेज में ब्लास्ट के बाद ऑटो रिक्शा तेजी से भागता हुआ दिखाई दिया. घटना के सिलसिले में जहां एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है, वहीं पुलिस ने दो अन्य संदिग्धों के लिए 2 लाख रुपये का इनाम भी घोषित किया है.

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

पाइयिथन गेम्स में प्रदेश और जिला के 50 बच्चों ने जीते पदक – DC जतिन लाल ने राष्ट्रीय पाइथियन गेम्स के पदक विजेताओं को किया सम्मानित

रोहित जसवाल। ऊना, 21 दिसम्बर :  हिमाचल प्रदेश पाइथियन काउंसिल के अध्यक्ष और पाइथियन काउंसिल इंडिया के अतिरिक्त महासचिव एवं उपायुक्त ऊना जतिन लाल की अध्यक्षता में शनिवार को डीआरडीए हॉल में प्रथम राष्ट्रीय...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

मुख्यमंत्री सीबीआई की जांच ना करवा के किसे बचाना चाहते : जब परिजन सीबीआई जांच की मांग कर रहे हैं तो मुख्यमंत्री को क्या आपत्ति है : जयराम ठाकुर

अस्पतालों में रजिस्ट्रेशन फीस लगने वाली सूचना पर सरकार स्पष्ट करे अपना रुखए एम नाथ। मण्डी : मण्डी से जारी बयान में नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने कहा कि पावर कॉरपोरेशन के महा प्रबंधक...
article-image
पंजाब , समाचार

हर वर्ग के लोगों द्वारा नशा विरोधी साइकिल रैली को बड़ी स्वीकृति : मुख्यमंत्री ने कहा रैली नशों के गंभीर परिणामों और नशे से मुक्त जीवन की महत्ता के बारे में जागरूकता करेगी पैदा

नेक प्रयास के लिए मुख्यमंत्री की सराहना लुधियाना, 16 नवंबर: नशों की बीमारी के खि़लाफ़ जागरूकता पैदा करने के लिए मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व में पंजाब सरकार द्वारा निकाली गई विशाल नशा...
article-image
पंजाब

बाबा बुध सिंह ढाहां जी के 100वें जन्मदिवस के मौके पर गुरु नानक मिशन चैरिटेबल हॉस्पिटल कुक्कड़ मजारा में लगाया ब्लड डोनेशन कैंप

गढ़शंकर l  बाबा बुध सिंह ढाहां, जिन्होंने हर आम और ज़रूरतमंद इंसान को शिक्षा और हेल्थ की सुविधाएं देने के मकसद से सेवा शुरू की थी, उन्होंने ढाहां कलेरा से इसकी शुरुआत की और...
Translate »
error: Content is protected !!