प्रदेश सरकार द्वारा ई-रिक्शा परमिट के लिए अधिसूचना जारी

by
एएम नाथ। शिमला : प्रदेश सरकार के एक प्रवक्ता ने आज यहां बताया कि परिवहन विभाग ने मोटर वाहन अधिनियम, 1988 के तहत राज्य के विभिन्न उप-मंडलों के पहाड़ी क्षेत्र और सार्वजनिक सुरक्षा के दृष्टिगत समस्त क्षेत्रीय परिवहन प्राधिकरणों को राज्य के उप-मंडलों में यात्री अनुबंधित कैरिज परमिट के तहत ई-रिक्शा परमिट प्रदान करने की अनुमति दी है। इस संबंध में अधिसूचना जारी कर दी गई है।
इसके तहत कांगड़ा जिला के उप-मंडल पालमपुर में 30, धर्मशाला (जिसमें मैक्लोडगंज शामिल है) में 36 परमिट की अनुमति होगी। चंबा जिला के उप-मंडल चंबा (सदर) में पांच, भटियात में नौ, किन्नौर जिला के कल्पा/रिकांगपिओ में 15, सांगला में 10, सिरमौर जिला के नाहन उप-मंडल में 15, राजगढ़ में दो परमिट की अनुमति होगी।
मंडी जिला के जोगिंदर नगर में 15, पधर में 35, सरकाघाट में पांच, धर्मपुर में पांच, कुल्लू जिला के उप-मंडल कुल्लू में 30, भुंतर में 15, बंजार में 20, मनाली में 30, पतलीकुहल में 15, नग्गर में 15 परमिट, जिला शिमला के उप-मंडल ठियोग में छह, रोहड़ू में 20, सोलन जिला के उप-मंडल कंडाघाट में तीन, अर्की में दो, नालागढ़ में 10, बद्दी में 15, ऊना जिला के हरोली उप-मंडल में 17, शेष ऊना जिला (ऊना मुख्यालय और अन्य क्षेत्र) में 20 परमिट की अनुमति होगी। कुल परमिटों की संख्या 400 होगी।
उन्होंने बताया कि इन उप-मंडलों/क्षेत्रों में केवल ई-रिक्शा के ही नए पंजीकरण की अनुमति दी जाएगी। राज्य के शेष उप-मंडलों में ऑटो-रिक्शा/ई-रिक्शा का परिचालन निषिद्ध रहेगा, हालांकि, यह प्रतिबंध राज्य में वैध परमिट के आधार पर पहले से चल रहे ऑटो-रिक्शा पर लागू नहीं होगा। इस अधिसूचना के तहत पंजीकृत/अधिकृत प्रत्येक ई-रिक्शा के परिचालन का क्षेत्र संबंधित उप-मंडल के मुख्यालय से 20 किलोमीटर की परिधि तक ही सीमित रहेगा, जहां ऐसा पंजीकरण/प्राधिकार प्रदान किया गया है।
उन्होंने बताया कि एक बार जब ई-रिक्शा एक विशेष उप-मंडल में पंजीकरण या संचालन के लिए अधिकृत हो जाता है, तो निर्धारित मुख्यालय स्थायी और अपरिवर्तित रहेगा, जिसे किसी भी परिस्थिति में बदला, स्थानांतरित या परिवर्तित नहीं किया जाएगा। वाहन उसी उप-मंडल की न्यायिक सीमाओं के भीतर संचालित होगा और निर्धारित दायरे से बाहर कोई भी परिचालन इस अधिसूचना और मोटर वाहन अधिनियम, 1988 के प्रावधानों का उल्लंघन माना जाएगा।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

पारम्परिक पूजा अर्चना के साथ तीन दिवसीय राज्य स्तरीय सायरोत्सव आरम्भ : प्रदेश का समग्र एवं संतुलित विकास ही प्रदेश सरकार का लक्ष्य – संजय अवस्थी

अर्की : मुख्य संसदीय सचिव (लोक निर्माण, स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण तथा सूचना एवं जन सम्पर्क विभाग) संजय अवस्थी ने आज अर्की स्थित प्राचीन माँ काली मंदिर में विधिवत पूजा-अर्चना के साथ तीन दिवसीय...
article-image
हिमाचल प्रदेश

एसडीएम नेत्रा मेती ने की पालमपुर की यातायात व्यवस्था को लेकर बैठक

एएम नाथ।  पालमपुर, 12 जून :- उपमंडल पालमपुर की यातायात व्यवस्था को सुदृढ़ एवं सुचारू बनाने के उद्देश्य से शुक्रवार को एसडीएम पालमपुर नेत्रा मेती की अध्यक्षता में बैठक का आयोजन किया गया। बैठक...
article-image
हिमाचल प्रदेश

भारी भूकंप के आधार पर होंगे राहत एवं बचाव कार्य : आपदा प्रबंधन को लेकर 6 जून को होगी मेगा मॉक एक्सरसाइज : अमित मैहरा

एएम नाथ। चम्बा  :  मेगा मॉक एक्सरसाइज के आयोजन को लेकर अतिरिक्त ज़िला दंडाधिकारी अमित मैहरा ने आज राष्ट्रीय व राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के साथ ओरियंटेशन एवं कोऑर्डिनेशन के लिए वर्चुअल रूप से...
article-image
हिमाचल प्रदेश

स्नातक की डिग्री चार वर्षीय होगी – राष्ट्रीय शिक्षा नीति के नियमों को HPU ने किया लागू

एएम नाथ।  शिमला :  हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय (एचपीयू) के तहत संबद्धता प्राप्त कॉलेजों में इसी शैक्षणिक सत्र से स्नातक की डिग्री चार वर्षीय होगी। राष्ट्रीय शिक्षा नीति के अंतर्गत विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (यूजीसी) के...
Translate »
error: Content is protected !!