*मासूम बच्चे और मां की मोहाली में दम घुटने से मौत : ठंड से बचने के लिए अंगीठी जलाकर सो रहा था परिवार*

by
मोहाली :  मोहाली में बंद कमरे में अंगीठी जालकर सो रहे मां और बेटे की दम घुटने से मौत हो गई, जबकि पिता को बेहोशी की हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है।
जानकारी के मुताबिक यह घटना 26/27 दिसंबर रात न्यू चंडीगढ़ स्थित पंजाब ग्रेटर सोसाइटी की है. मकान मालिक के मुताबिक, नेपाल का रहने वाला दीपक उनके यहां घरेलू नौकर के तौर पर काम करता है. दीपक अपनी पत्नी परशुपति और डेढ़ साल के बेटे के साथ घर में बने सर्वेंट क्वार्टर में रहता था. दीपक अपनी पत्नी और बच्चे के साथ सोने गया और सर्दी से बचने के लिए अंगीठी कमरे में जला दी. देर रात जब सांस लेने में दिक्कत हुई, तो दीपक ने अपनी पत्नी और बच्चे को जगाने की कोशिश की, लेकिन दोनों बेसुध पड़े थे. इस दौरान पूरे कमरे में धुआं फैल गया, जिससे दीपक भी बेहोश हो गया।
 अगले दिन जब कमरे का दरवाजा नहीं खुला तो नजदीक के लोगों ने पीसीआर को जानकारी दी. इस दौरान मौके पर पुलिस पहुंच गई. पुलिस ने दरवाजा खोलकर देखा तो पूरा परिवार बेसुध होकर पड़ा था।
 जांच में पता चला कि प्रवासी मजदूर जहां उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है।
पुलिस ने शुरू की जांच  :  मकान मालिक ने हादसे की जानकारी मुल्लांपुर की थाना पुलिस को दे दी. सूचना मिलने पर एसएचओ की पुलिस टीम मौके पर पहुंची. पुलिस ने तीनों को अस्पताल में भर्ती करवाया वहां से उन्हें चंडीगढ़ रेफर कर दिया गया. वहीं डॉक्टरों ने जांच के बाद महिला और बच्चे को मृत घोषित कर दिया. वहीं दीपक का इलाज चल रहा है. एसएचओ के अनुसार, अंगीठी में निकलने वाले धुएं के कारण बच्चे और मां की मौत हो गई है. वहीं नौकर दीपक की हालत काफी गंभीर है और उसका इलाज अस्पताल में चल रहा है वहीं पुलिस मामले की जांच भी कर रही है।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट का बड़ा फैसला : पंजाब में 96 सिविल जजों और CJM का ट्रांसफर

चंडीगढ़ : पंजाब और हरियाणा हाई कोर्ट ने न्यायिक व्यवस्था में बदलाव करते हुए बड़ा फैसला लिया है। कोर्ट ने पंजाब के 96 सिविल जजों और CJM का ट्रांसफर किया है। यह तबादले प्रशासनिक...
article-image
पंजाब

श्री कृष्ण जन्माष्टमी की कैबिनेट मंत्री जिंपा ने होशियारपुर वासियों को दी शुभकामनाएं : श्री कृष्ण जन्माष्टमी पर निकाली गई शोभा यात्रा में हिस्सा लेकर व लंगर सेवा कर आशीर्वाद किया प्राप्त

होशियारपुर, 05 सितंबर: कैबिनेट मंत्री पंजाब ब्रम शंकर जिंपा ने श्री शिवरात्रि एवं उत्सव कमेटी की ओर से श्री कृष्ण जन्माष्टमी के उपलक्ष्य में निकाली गई शोभा यात्रा में हिस्सा लेते हुए भगवान श्री...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

भदसाली में वकील ने की बाप-बेटे की गोली मारकर की हत्या – दोनों पक्षों में चल रहा था जमीनी विवाद

रोहित जसवाल। ऊना : थाना हरोली के अंतर्गत पड़ते गांव भदसाली में एक दिल दहला देने वाली घटना में जमीनी विवाद के चलते एक वकील ने गांव की पंचायत के प्रधान के पति और...
article-image
पंजाब

चाइना डोर की चपेट में आए स्कूल छात्र की मौत…चचेरा भाई हुआ घायल

 समराला :  प्रतिबंध के बावजूद चाइना डोर का कहर थमने का नाम नहीं ले रहा है। समराला के नेशनल हाईवे बाइपास पर सोमवार दोपहर एक दर्दनाक हादसे में चाइना डोर की चपेट में आकर...
Translate »
error: Content is protected !!