विजिलेंस ने हैंडलूम हैंडक्राफ्ट निगम का प्रभारी 18 हजार रुपये रिश्वत लेते पकड़ा

by
एएम नाथ।  चंबा  :  हैंडलूम/हैंडीक्राफ्ट कॉरपोरेशन चंबा के प्रभारी को रंगे हाथ विजिलेंस की टीम ने धर दबोचा। विजिलेंस की टीम ने एएसपी चंबा अभिमन्यु वर्मा की अगुवाई में योजनाबद्ध तरीके से जाल बिछा कर आरोपी को दबोचा।  अब मामले की हर पहलू से जांच करने में विजिलेंस की टीम जुट गई है। शनिवार को विजिलेंस की टीम आरोपी को न्यायालय में पेश करेगी।
भारत सरकार की ओर से ऐतिहासिक रंगमहल स्थित हैंडलूम/हैंडीक्राफ्ट कारपोरेशन चंबा में तीन माह का प्रशिक्षण चला। इसमें मास्टर ट्रेनर को प्रति माह करीब 30,000 रुपये मेहनताना दिए जाने का प्रावधान रहा। शिकायतकर्ता मास्टर ट्रेनर अंकित वर्मा ने विजिलेंस विभाग चंबा को शिकायत सौंपी कि हैंडलूम/हैंडीक्राफ्ट कारपोरेशन चंबा का इंचार्ज उससे तीन माह के मेहनताने के रूप में 18 हजार रुपये की डिमांड कर रहा है।
                  विजिलेंस की टीम ने योजनाबद्ध तरीके से मास्टर ट्रेनर से मिल कर उसे रावी व्यू कैंफे में बुला कर केमिकल युक्त पैसों को उसे सौंपने को लेकर कहा। इसके बाद शिकायतकर्ता ने उसे चयनित जगह पर बुलाकर उसके हाथों में केमिकल लगे नोट जैसे ही पकड़ने के लिए बढ़ाए। वैसे ही विजिलेंस की टीम ने इंचार्ज को रंगे हाथ दबोच लिया। विजिलेंस की टीम ने सरकारी कर्मचारी से पैसों के लेन-देन को लेकर जानकारी मांगी। लेकिन, वह पूरी तरह से घबरा गया। इसके बाद टीम ने उसके केमिकल से हाथ धुलवाए तो उसके हाथों से रंग निकलने लगा। टीम ने उसे गिरफ्तार कर लिया है। अब आरोपी को न्यायालय में पेश किया जाएगा।
                      एएसपी अभिमन्यु वर्मा ने बताया कि शिकायतकर्ता मास्टर ट्रेनर अंकित वर्मा की शिकायत पर पुलिस ने जाल बिछा कर हैंडलूम/हैंडीक्राफ्ट कारपोरेशन के इंचार्ज को पकड़ा है। विजिलेंस टीम ने आरोपी के खिलाफ भ्रष्टाचार अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है। जिसे शनिवार को न्यायालय में पेश किया जाएगा। टीम हरेक पहलू की बारीकी से जांच कर रही है।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

बल्ह में तेंदुए का आतंक, एक की मौत, 4 गंभीर घायल, 3 गांवों में दहशत

एएम नाथ। बल्ह/मंडी : हिमाचल प्रदेश के मंडी जिला के बल्ह विधानसभा क्षेत्र में बुधवार तड़के एक आदमखोर तेंदुए ने अचानक हमला कर तीन गांवों में दहशत फैला दी। बल्ह क्षेत्र के मलवाना (भड़याल)...
article-image
हिमाचल प्रदेश

आदर्श आचार संहिता से सम्बन्धित शिकायतों के समयबद्ध निपटारे व चुनावी व्यय पर कड़ी नज़र बनाए रखने के निर्देश

ज़िला निर्वाचन अधिकारी ने बद्दी में नोडल अधिकारियों, सैक्टर अधिकारियों व सैक्टर मजिस्ट्रेट की बैठक की अध्यक्षता की बद्दी (सोलन ) ज़िला निर्वाचन अधिकारी एवं उपायुक्त सोलन मनमोहन शर्मा की अध्यक्षता में आज 51-नालागढ़...
article-image
हिमाचल प्रदेश

सांसद किशन कपूर के तल्ख तेवर : सुधीर को पार्टी में एंट्री और टिकट पर उन्होंने जमकर भड़ास निकाली

एएम नाथ। ऊना  : सांसद किशन कपूर टिकट को लेकर हाईकमान के फैसले से नाराज ही नहीं गुस्सा भी हैं। लंबी चुप्पी के बाद उनके बागी तेवर झलकने लगे हैं। बुधवार को अपने आवास...
article-image
हिमाचल प्रदेश

हरोली में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और सहायिकाओं के रिक्त पदों के लिए साक्षात्कार 10 को

रोहित जसवाल।  ऊना, 8 जुलाई। बाल विकास परियोजना हरोली के तहत आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और सहायिकाओं के रिक्त पदों के लिए साक्षात्कार 10 जुलाई को प्रातः 10 बजे किया जा रहा है। यह साक्षात्कार एसडीएम...
Translate »
error: Content is protected !!