माहिलपुर खालसा कॉलेज में प्रतिभा खोज प्रतियोगिता आयोजित

by

होशियारपुर/दलजीत अजनोहा : श्री गुरु गोबिंद सिंह खालसा कॉलेज माहिलपुर के स्नातकोत्तर कॉमर्स विभाग ने विद्यार्थियों की रचनात्मकता को बढ़ावा देने हेतु “प्रतिभा खोज” प्रतियोगिता का आयोजन किया।कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में सिख एजुकेशनल काउंसिल के महासचिव प्रो. अपिंदर सिंह, कोषाध्यक्ष वीर इंदर शर्मा तथा कृषि विशेषज्ञ डॉ. सुखदेव सिंह ढिल्लों शामिल हुए। प्राचार्य डॉ. परविंदर सिंह ने विद्यार्थियों को शिक्षा के साथ रोजगार मुखी बनने की प्रेरणा दी।प्रतियोगिता में बिज़नेस क्विज़, रंगोली, पोस्टर मेकिंग, मॉडल निर्माण, पीपीटी प्रेजेंटेशन और ऐडमैड शो आयोजित किए गए। टीम ब्रिलियंट ने बिज़नेस क्विज़, सिमरन कौर ने रंगोली, नैन्सी ने पोस्टर मेकिंग, प्रियंशु ने पीपीटी, मन्नत-डिंपल-रचना ने मॉडल निर्माण और असमा परवीन व प्रियंशु ने ऐडमैड शो में प्रथम स्थान प्राप्त किया।निर्णायक मंडल में विभिन्न विभागों के शिक्षक शामिल हुए। आयोजन की सफलता में कॉमर्स विभाग के शिक्षकों और विद्यार्थियों ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

पंजाब

20 ग्राम हेरोइन समेत भगत नगर का राजेश कुमार काबू -थाना मॉडल टाउन में मामला दर्ज

होशियारपुर । 20 ग्राम हेरोइन समेत भगत नगर के राजेश कुमार को थाना मॉडल टाउन की पुलिस ने काबू कर उसके खिलाफ मामला दर्ज किया ।एएसआई बूटा राम ने बताया के उनकी टीम सरकारी...
article-image
पंजाब

क्या है VB-G RAM G बिल? पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कहा गरीबों की आजीविका पर यह एक बड़ा हमला

चंडीगढ़ : पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने केंद्र सरकार द्वारा मनरेगा योजना को बदलकर VB-G RAM G लाने के निर्णय पर तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त की। उन्होंने इसे गरीबों की आजीविका पर एक बड़ा...
पंजाब

पेट्रोल डाल कर पिता ने दोनों बेटियों को लगाई आग

होशियारपुर : तलवाड़ा के गांव बेडिंग में कलयुगी पिता ने अपनी दोनों नाबालिग बेटियों पर पेट्रोल डाल कर आग लगा दी और पत्नी को भी जान से मारने की नीयत से जलती लकड़ी से...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा

दिल्ली में तापमान 52.3 डिग्री सेल्सियस पहुंचा : पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़ में भी भीषण गर्मी पड़ रही

दिल्ली  :  दिल्ली में तापमान 52.3 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया है। इससे बिजली की खपत भी बढ़ गई है। दिल्ली में बिजली की अधिकतम मांग 8,302 मेगावाट के रिकार्ड स्तर पर पहुंच चुकी है। ...
Translate »
error: Content is protected !!