माहिलपुर खालसा कॉलेज में प्रतिभा खोज प्रतियोगिता आयोजित

by

होशियारपुर/दलजीत अजनोहा : श्री गुरु गोबिंद सिंह खालसा कॉलेज माहिलपुर के स्नातकोत्तर कॉमर्स विभाग ने विद्यार्थियों की रचनात्मकता को बढ़ावा देने हेतु “प्रतिभा खोज” प्रतियोगिता का आयोजन किया।कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में सिख एजुकेशनल काउंसिल के महासचिव प्रो. अपिंदर सिंह, कोषाध्यक्ष वीर इंदर शर्मा तथा कृषि विशेषज्ञ डॉ. सुखदेव सिंह ढिल्लों शामिल हुए। प्राचार्य डॉ. परविंदर सिंह ने विद्यार्थियों को शिक्षा के साथ रोजगार मुखी बनने की प्रेरणा दी।प्रतियोगिता में बिज़नेस क्विज़, रंगोली, पोस्टर मेकिंग, मॉडल निर्माण, पीपीटी प्रेजेंटेशन और ऐडमैड शो आयोजित किए गए। टीम ब्रिलियंट ने बिज़नेस क्विज़, सिमरन कौर ने रंगोली, नैन्सी ने पोस्टर मेकिंग, प्रियंशु ने पीपीटी, मन्नत-डिंपल-रचना ने मॉडल निर्माण और असमा परवीन व प्रियंशु ने ऐडमैड शो में प्रथम स्थान प्राप्त किया।निर्णायक मंडल में विभिन्न विभागों के शिक्षक शामिल हुए। आयोजन की सफलता में कॉमर्स विभाग के शिक्षकों और विद्यार्थियों ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

कुकड़ा गांव के युवाओं को मिला बड़ा तोहफा, 25 लाख रुपये से होगा खेल मैदान का कायाकल्प : डिप्टी स्पीकर रौड़ी

गढ़शंकर : पंजाब विधानसभा के डिप्टी स्पीकर एवं हलका गढ़शंकर के विधायक जय कृष्ण सिंह रौड़ी ने गांव कुकड़ा में 25 लाख रुपये की लागत से खेल मैदान के नवीनीकरण कार्य का शिलान्यास किया।...
article-image
पंजाब

आदमपुर में कार्यकर्ताओं ने निकल विजय मार्च, जालंधर में आप की जीत के बाद :विजयी मार्च में टांडा के विधायक जसबीर सिंह राजा गिल व दसूहा के विधायक कर्मवीर सिंह घुम्मन व आप नेता जगदीश जस्सल विशेष तौर पर हुए शामिल

आदमपुर : उपचुनाव लोक सभा जालंधर में आम आदमी पार्टी के प्रत्याशी सुशील रिंकू दुआरा बड़ी जीत दर्ज करने के आदमपुर में निकाले विजयी मार्च में टांडा के विधायक जसबीर सिंह राजा गिल व...
article-image
पंजाब

पुरानी पैंशन स्कीम के जल्द लागू होने पर संशय बरकरार : सीएम भगवंत मान ने दिवाली से ठीक पहले ओल्ड पेंशन स्कीम लागू करने की घोषणा करते हुए इसे कर्मचारियों के लिए बताया था गिफ्ट

पुरानी पैंशन स्कीम की घोषणा के बाद लागू करने से बच रही सरकार चंडीगढ़। पंजाब में आम आदमी पार्टी की मान सरकार पुरानी पेंशन स्कीम लागू करने की घोषणा के बाद उसे टाइम बाउंड...
Translate »
error: Content is protected !!