विकास खोखले दावों से नहीं, बल्कि सकारात्मक सोच और मजबूत इच्छाशक्ति से होता है: सांसद मनीष तिवारी

by

गांव लोहारी में स्ट्रीट लाइटों के लिए 3 लाख रुपये की ग्रांट देने का ऐलान
रोपड़: श्री आनंदपुर साहिब से सांसद और पूर्व केंद्रीय मंत्री मनीष तिवारी ने कहा है कि विकास खोखले दावों से नहीं होता, बल्कि उसके लिए सकारात्मक सोच और मजबूत इच्छाशक्ति होनी चाहिए। वह गांव लोहारी में आयोजित एक जनसभा को संबोधित कर रहे थे।
इस अवसर को संबोधित करते हुए, सांसद तिवारी ने कहा कि उनकी सोच हमेशा से लोकसभा क्षेत्र का सर्वपक्षीय विकास रही है, जिसके तहत उनकी ओर से हलके के विकास हेतु लगातार अपने संसदीय कोटे से ग्रांट जारी की जा रही है। इसके अलावा, हल्के से जुड़ी अन्य समस्याओं को भी पहल के आधार पर हल किया जा रहा है। जहां उन्होंने गांववासियों की मांग पर स्ट्रीट लाइटों के लिए 3 लाख रुपये की ग्रांट देने का ऐलान भी किया।
जहां अन्य के अलावा, सरपंच हरदीप सिंह, पंच रवनीत सिंह, हरमीत सिंह, पंच गुरप्रीत सिंह, हरकेश सिंह राणा, हरचंद सिंह, गुरमुख सिंह, इंद्रजीत सिंह, हरबंस सिंह पूर्व सरपंच, राजपाल सिंह, हरप्रीत पप्पू भी मौजूद रहे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

भारत-पाक DGMO की बातचीत, सीजफायर समझौते के पालन पर सहमति, सीजफायर उल्लंघन न करने का पाकिस्तान ने दिया भरोसा

नई दिल्ली: भारत और पाकिस्तान के डायरेक्टर जनरल ऑफ मिलिट्री ऑपरेशंस (DGMO) ने आज हॉटलाइन पर विचार-विमर्श किया. यह वार्ता सीमाओं पर शांतिपूर्वक स्थिति बनाए रखने को लेकर हुई. भारत-पाक के बीच बातचीत के...
article-image
पंजाब

स्टोरेज टैंक से मिला 19 वर्षीय छात्रा का शव : हत्या समेत कई पहलुओं से जांच

बाबा फरीद कॉलेज की छात्रा थी पिंदर कौर, बुआ के घर से बठिंडा आने की बात कहकर निकली थी; कुछ समय बाद पानी में मिला शव बठिंडा। शहर के जोगर पार्क में उस समय...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

जमानत के लिए पैसा चाहिए…. इसलिए कलाकारों से मांगी जा रही रंगदारी : लारेंस का भाई अनमोल अमेरिका में डिटेन

चंडीगढ़। गैंग्सटर लारेंस बिश्नोई का भाई अनमोल बिश्नोई अमेरिका में डिटेन है। उसकी जमानत के लिए बड़ी मात्रा में पैसा चाहिए। इसलिए पंजाबी कलाकारों से रंगदारी मांगी जा रही है और घर या दफ्तर...
Translate »
error: Content is protected !!