माहिलपुर नगर कौंसिल के आम चुनाव व होशियारपुर, हरियाना व टांडा नगर के उप चुनाव के लिए रिटर्निंग व सहायक रिटर्निंग अधिकारी नियुक्त

by

माहिलपुर/ होशियारपुर, 27 अक्टूबर:
अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर(ग्रामीण विकास)-कम अतिरिक्त जिला चुनाव अधिकारी होशियारपुर बलराज सिंह ने बताया कि आगामी नगर पंचायत माहिलपुर के आम चुनावों, नगर निगम होशियारपुर के वार्ड नंबर 6,7, व 27, नगर कौंसिल हरियाना के वार्ड नंबर 11 व टांडा नगर कौंसिल के वार्ड नंबर 8 के उप चुनाव जो कि नवंबर माह के पहले पखवाड़े में करवाए जाने है के लिए रिटर्निंग अधिकारी व सहायक रिटर्निंग अधिकारी नियुक्त किए गए हैं।
अतिरिक्त जिला चुनाव अधिकारी ने बताया कि नगर निगम होशियारपुर के उप चुनाव के लिए एस.ई कंडी कनाल सर्कल होशियारपुर को रिटर्निंग अधिकारी व एक्सियन लोक निर्माण विभाग प्रोवेंशियल डिविजन बी एंड आर होशियारपुर को सहायक रिटर्निंग अधिकारी नियुक्त किया गया है। इसी तरह नगर कौंसिल हरियाना के लिए नायब तहसीलदार भूंगा को रिटर्निंग अधिकारी व प्रिंसिपल जी.जी.डी.एस.डी कालेज हरियाना के प्रिंसिपल को सहायक रिटर्निंग अधिकारी नियुक्त किया गया है।
उन्होंने बताया कि उड़मुड़ टांडा नगर कौंसिल उप चुनाव के लिए नायब तहसीलदार टांडा को रिटर्निंग व एस.डी.ओ ट्यूबवेल कार्पोरेशन होशियारपुर को सहायक रिटर्निंग अधिकारी नियुक्त किया गया है। माहिलपुर नगर पंचायत के आम चुनाव के लिए एक्सियन लोक निर्माण विभाग बी एंड आर गढ़शंकर को रिटर्निंग अधिकारी व एस.डी.ओ जल सप्लाई व सैनीटेशन डिविजन गढ़शंकर को सहायक रिटर्निंग अधिकारी नियुक्त किया गया है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

गढ़शंकर-माहिलपुर में पुलिस की कार्रवाई, नशीले पदार्थों के साथ दो गिरफ्तार; सड़क हादसे में दो की मौत

गढ़शंकर में 166.61 ग्राम नशीला पदार्थ बरामद, माहिलपुर में 40 नशीली गोलियों समेत युवक काबू; ट्राला-बाइक टक्कर में दो लोगों की मौत के मामले में चालक पर केस गढ़शंकर/माहिलपुर, 12 सितंबर। गढ़शंकर और माहिलपुर...
article-image
पंजाब , समाचार

पुलिस मुलाजिम ने जड़ा बच्चे के थप्पड़ : मंत्री ने दिए कार्रवाई के आदेश

गुरदासपुर :  पंजाब के फूड एवं सिविल सप्लाई मंत्री लाल चंद कटारुचक्क आज धारीवाल मंडी में खरीद प्रबंधों का जायजा लेने पहुंचे। इस मौके पर रास्ता साफ करवाने के लिए पंजाब पुलिस के एक...
article-image
पंजाब

नवजोत सिद्धू बोले- अगर मैं झूठा साबित हुआ तो राजनीति छोड़ दूंगा- पंजाब की जेलों में ड्रग्स बिक रही, भगवंत मान हैं जेल मंत्री

चंडीगढ़: पंजाब कांग्रेस के पूर्व प्रमुख नवजोत सिंह सिद्धू ने शनिवार को गंभीर आरोप लगाते हुए दावा किया कि राज्य की जेलों के अंदर ड्रग्स बेची जा रही है। सिद्धू ने जोर देकर कहा कि...
article-image
पंजाब , समाचार

तीन और टोल प्लाज़े नंगल शहीदां, मानगढ़ और मजारी टोल मुख्यमंत्री ने करवाए बंद : लोगों की जेबें कंपनी को लुटाने के लिए सुखबीर बादल, प्रताप बाजवा और परमिन्दर ढींडसा से माँगा जवाब

होशियारपुर : 15 फरवरीः आम लोगों को बड़ी राहत देते हुए पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने आज राज्य के तीन और टोल प्लाज़े बंद करवाने के मौके पर अकाली-भाजपा गठजोड़ और कांग्रेस पार्टियों...
Translate »
error: Content is protected !!