माहिलपुर पुलिस की ओर से नशीली गोलियों सहित आरोपी व विक्रेता को किया काबू

by

होशियारपुर/दलजीत अजनोहा : पंजाब सरकार की निर्देशों मुताबिक माफिया तत्वों व नशे के सौदागरों को काबू करने हेतु विशेष मुहिम चलाई गई है। इस के तहत श्री संदीप कुमार मलिक, वरिष्ठ पुलिस कप्तान हुशियारपुर द्वारा दिए गए दिशा-निर्देशों की रहनुमाई में दलजीत सिंह खक्ख, डीएसपी गढ़शंकर की हिदायतों मुताबिक सब इंस्पेक्टर मदन सिंह, थाना प्रभारी माहिलपुर के देख-रेख में सब इंस्पेक्टर रमनदीप कौर समेत पुलिस पार्टी गश्त पर संदिग्ध पुरुषों व हर तरह के वाहनों की चेकिंग संबंधी गश्त कर रही थी। जब पुलिस पार्टी आटा चक्की से थोड़ा पीछे थी तब सामने से एक नौजवान पैदल आता दिखाई दिया। उसे काबू कर नाम-पता पूछा तो उसने अपना नाम बॉबी पुत्र राम चंद्र, वासी वार्ड नंबर 02 बलाचौर जिला नवा शहर हाल वासी बी.डी.पी.ओ. कॉलोनी माहिलपुर बताया।उसकी तलाशी लेने पर उसके पास से 31 खुली नशीली गोलियां रंग हल्का संतरी बरामद हुईं। उसके खिलाफ मुकदमा नंबर 203 दिनांक 11.12.2025 धारा 22/29-61-85 एनडीपीएस एक्ट पीएस माहिलपुर दर्ज कर कार्रवाई अमल में लाई गई।उसके साथ सख्ती से पूछताछ करने पर बॉबी ने बताया कि उसने ये नशीली गोलियां गगनदीप सिंह उर्फ लोटा पुत्र कुलविंदर कुमार, वासी वार्ड नं. 12 बी.डी.पी.ओ. कॉलोनी माहिलपुर से खरीदकर लाई हैं। इस पर रेड कर गगनदीप सिंह उर्फ लोटा को हसब जाबता गिरफ्तार किया गया है। दोनों को पेश अदालत किया जा रहा है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

कैंब्रिज इंटरनेशनल स्कूल ने जिला रेड क्रास सोसायटी के विंग्स प्रोजेक्ट को दिए 1 लाख 51 हजार रुपए का योगदान

 स्कूल में करवाए गए चैरिटी शो में एकत्र कपड़े व स्टेशनरी भी रेड क्रास सोसायटी को सौंपी होशियारपुर/ दलजीत अजनोहा :  कैंब्रिज इंटरनेशनल स्कूल होशियारपुर के चेयरमैन संजीव वासल व सी.ई.ओ राघव वासल ने...
article-image
पंजाब

AAP MLA के भाई की दादागिरी : वकील को बंदूक के बट से पीटा; फिर उल्टे दर्ज करवा दिया केस

फतेहगढ़ साहिब। पंजाब के फतेहगढ़ साहिब में जिला बार एसोसिशन ने अध्यक्ष एडवोकेट अमरदीप सिंह धारनी के नेतृत्व में पुलिस प्रशासन के खिलाफ रोष जाहिर किया। उन्होंने कहा कि पहले तो विधायक के भाई...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

सवालों के घेरे में कॉलेज : चुप्पी के कटघरे में सिस्टम धर्मशाला कॉलेज की छात्रा पल्लवी की मौत का मामला

कॉलेज प्रशासन ने चेतावनी के संकेतों को किया नजरअंदाज शिकायत करने वाले छात्र को पहले ही समस्या मान लिया जाता एएम नाथ। धर्मशाला :  धर्मशाला कॉलेज की छात्रा पल्लवी की मौत सिर्फ एक युवती...
article-image
पंजाब

PSPCL में 2500 असिस्टेंट लाइनमैन पदों की भर्ती के लिए अधिसूचना जारी : इस दिन से शुरू होगी आवेदन प्रक्रिया

पंजाब स्टेट पावर कॉर्पोरेशन लिमिटेड (PSPCL) ने 2500 असिस्टेंट लाइनमैन पदों की भर्ती के लिए विस्तृत अधिसूचना जारी की है। इस भर्ती में कुल 2500 पद हैं, जिनमें से 837 पद महिलाओं के लिए...
Translate »
error: Content is protected !!