अमृतसर के स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी पर किया तीव्र रोष व्यक्त

by

होशियारपुर/दलजीत अज्नोहा : श्री भगवान परशुराम सेना की आपात बैठक प्रदेश अध्यक्ष आशुतोष शर्मा की अध्यक्षता में अमृतसर के स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी पर तीव्र रोष व्यक्त किया गया। आशुतोष शर्मा ने कहा कि यह घटना पंजाब में बढ़ रही असुरक्षा और अपराधियों के बढ़ते हौसले को साफ दर्शाती है। हाल के दिनों में राज्य में गोलीबारी, फिरौती, लूटपाट, डकैती और नशा तस्करी की घटनाएँ तेज़ी से बढ़ी हैं, जिससे आम जनता भय में जी रही है।यहां तक कि जनता को गैंगस्टरो से ज़्यादा पुलिस से भय लगने लगा है।

बैठक में कहा गया कि पंजाब में फैल रहा यह पूरा अपराध तंत्र केवल गैंगस्टरों और टेररिस्टों तक सीमित नहीं है, बल्कि उनके मददगार, सूचना देने वाले और उन्हें बचाने वाले कुछ एक भ्रष्ट पुलिस व राजनीतिक तत्वों पर भी कार्रवाई जरूरी है। नशे के खिलाफ 25,000 से अधिक पर्चे दर्ज के बाद भी आज गली–गली में नशा बिकना यह साबित करता है कि यह नेटवर्क पुलिस और राजनीतिक संरक्षण के बिना संभव नहीं।
हाल ही में वायरल हुए होशियारपुर के ऐ. ऐस. आइ. की ऑडियो, जिसमें वह विदेश में बैठे युवक से—जो ऑडियो मुताबिक पूरे होशियारपुर में नशा बिकवाता है ओर उस पुलिस मुलाजिम को पूर्ण जानकारी है —2 लाख रुपये की मांग करता है, इस गठजोड़ का बड़ा उदाहरण है। इस गंभीर मामले को भी दबाने का प्रयास किया गया, जो पुलिस विभाग की खराब कार्यशैली का प्रमाण है।बैठक में कहा गया कि जब तक फिरौती देने वालों, सूचना सप्लायरों और संरक्षण देने वालों पर सख्त कार्रवाई नहीं होगी, तब तक गैंगस्टर नेटवर्क पर नकेल नहीं कसी जा सकती। आज अपराध बच्चों के स्कूलों तक पहुँच चुका है, जो पंजाब के भविष्य के लिए अत्यंत घातक है।
सेना ने पंजाब सरकार सहित केंद्र सरकार से मांग की कि राज्य में अपराध, नशा माफिया और पुलिस विभाग सहित राजनीति के भीतर मौजूद भ्रष्ट तत्वों के खिलाफ तत्काल कठोर कार्रवाई की जाए। यदि पंजाब सरकार इस स्थिति पर नियंत्रण पाने में असफल रहती है तो केंद्र सरकार को राष्ट्रपति शासन लागू करने पर विचार करने में देर नहीं करनी चाहिए।इस अवसर पर शिवसेना हिन्दोस्तान के प्रदेश उपाध्यक्ष राजिंदर राणा, आशीष ठाकुर, अर्जुन पंडित, अनमोल हांडा, अभिनय पंडित,सुरिंदर शर्मा, पवन कुमार आदि उपस्थित थे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

ग्राम पंचायत गांव मल्ल मजारा और समस्त ग्रामवासियों के सहयोग से आयोजित हुआ पिंक बॉल लीग क्रिकेट टूर्नामेंट

डिवाइन क्रिकेट क्लब के खिलाड़ी काका जी के नाबाद 110 रनों की बदौलत डिवाइन क्रिकेट क्लब ने फाइनल मुकाबला 10 विकेट से जीता। होशियारपुर/दलजीत अजनोहा : ग्राम पंचायत गांव मल्ल मजारा और ग्रामवासियों के...
article-image
पंजाब

सरबत दा भला ट्रस्ट द्वारा खुरालगड़ प्रबंधक कमेटी को एम्बुलेंस भेट की

गढ़शंकर: सरबत दा भला चेरिटेबल ट्रस्ट के चैयरमेन डॉ एस पी ओबराय द्वारा श्री गुरु रविदास इतिहासक धर्मस्थल श्री खुरालगड़ प्रबंधक कमेटी को खुरालगड़ में हो रही दुघर्टनाओं को देखते हुए व इलाके के...
article-image
पंजाब , समाचार

पुलिसकर्मी ने महिला पुलिसकर्मी को मारी गोली : बाद खुद को गोली मार आत्महत्या कर ली

फिरोजपुर : पंजाब के फिरोजपुर कैंट थाने में तैनात एक मुलाजिम ने एक महिला मुलाजिम को गोली मारकर हत्या कर दी। उसके बाद खुद को गोली मार आत्महत्या कर ली है। अभी तक मौत...
article-image
पंजाब

पंजाब राज्यसभा चुनाव में नवनीत चतुर्वेदी की गिरफ्तारी का विवाद

चंडीगड़ :  पंजाब में राज्यसभा चुनाव के लिए आम आदमी पार्टी के 10 विधायकों के फर्जी हस्ताक्षर से नामांकन दाखिल करने का मामला गरमा गया है। मंगलवार को जयपुर के नवनीत चतुर्वेदी को गिरफ्तार...
Translate »
error: Content is protected !!