माहिलपुर पुलिस ने एक युवक को 50 नशीली गोलीयों समेत किया काबू

by

माहिलपुर (नीतू शर्मा ) : माहिलपुर पुलिस ने एक युवक को 55 ग्राम नशीली गोलियों सहित ग्रिफ्तार कर एनडीपीएस एक्ट तहत मामला दर्ज कर लिया है। माहिलपुर पुलिस द्वारा जारी प्रेस नोट मुताबिक एसएसपी होशियारपुर संदीप मलिक के दिशा निर्देशों, डीएसपी गढ़शंकर दलजीत सिंह खख की हिदायतों पर और एसएचओ माहिलपुर सब इंस्पेक्टर मदन सिंह की देखरेख में कल सब इंस्पेक्टर रमनदीप कौर पुलिस पार्टी के साथ गश्त पर थी तो गांव टूटोमजारा के पिछे एक बंद पडे पैट्रोल पंप के पास खड़ा एक युवक पुलिस की गाड़ी देखकर भागने लगा। सब इंस्पेक्टर रमनदीप कौर व पुलिस पार्टी ने उसे काबू किया और उसकी तालाछी ली तो उससे 50 खुली नशीली गोलीयां बरामद कर ली। जिसके बाद आरोपी पहचान नवजोत सिंह उर्फ करन निवासी हियातपुर के तौर पर हुई। माहिलपुर पुलिस ने आरोपी युवक नवजोत सिंह उर्फ करन खिलाफ एनडीपीएस एक्ट तहत मामला दर्ज कर आगे की कारवाई शुरू कर दी।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

कांग्रेस नेता पवन दीवान ने मल्हार रोड पर राहगीरों को आ रही ट्रैफिक समस्या का मुद्दा उठाया

पवन दीवान ने कहा नगर निगम अधिकारियों को तुरंत कदम उठाने की अपील लुधियाना, 16 दिसंबर: सीनियर कांग्रेसी नेता और पंजाब लार्ज इंडस्ट्रियल डेवलपमेंट बोर्ड के पूर्व चेयरमैन पवन दीवान ने लुधियाना की सबसे...
article-image
पंजाब

सरकार के दावों के उल्ट पारोवाल, साधोवाल, पुरखोवाल व हाजीपुर से गुजरने वाली सडक़ की हालत बहुत खस्ता : लवली खन्ना

गढ़शंकर: गढ़शंकर के गांव पारोवाल, साधोवाल, पुरखोवाल व हाजीपुर से गुजरने वाली सडक़ की हालत बहुत खस्ता है। जगह जगह गड्डे पड़े हुए है और गांवो के भीतर गड्डों में पानी भरा हुया है।...
पंजाब

सोनी परिवार द्वारा लगाया जा रहा मिनी जंगल शहरवासियों के लिए वरदान साबित होगा: सचदेवा असालामाबाद के अजीत नगर में लगाए जा रहे हैं पौधे होशियारपुर/दलजीत अजनोहा: स्थानीय अजीत नगर, असलामाबाद में गांव बजवाड़ा के एन.आर.आई. संदीप सोनी द्वारा अपनी 3 एकड़ ज़मीन पर लगाए जा रहे मिनी जंगल को शहरवासियों के लिए एक वरदान बताया गया है। यह बात समाजसेवी एवं फिट बाइकर क्लब के प्रधान परमजीत सिंह सचदेवा ने मौके पर पहुंचकर पौधारोपण करते हुए कही। उन्होंने बताया कि अब तक इस ज़मीन पर 2000 से अधिक विभिन्न प्रजातियों के पौधे लगाए जा चुके हैं। परमजीत सिंह सचदेवा ने कहा कि आज के समय में अपनी करोड़ों रुपये की ज़मीन समाज की भलाई के लिए समर्पित करने वाले लोग बहुत कम हैं, लेकिन संदीप सोनी ने जो मिसाल कायम की है, वह लोगों को लंबे समय तक याद रहेगी। उन्होंने बताया कि लगभग दो वर्षों में यह मिनी जंगल पूरी तरह तैयार हो जाएगा, जिससे न केवल शुद्ध ऑक्सीजन मिलेगी बल्कि लोग यहां आकर प्रकृति का आनंद भी ले सकेंगे। सचदेवा ने आगे कहा कि विकास के इस युग में जहां हमारा समाज आगे बढ़ रहा है, वहीं पर्यावरण लगातार बिगड़ रहा है, जिससे बीमारियां तेजी से बढ़ रही हैं। ऐसे समय में साफ और शुद्ध हवा की आवश्यकता सबसे बड़ी जरूरत बन चुकी है, और यह जंगल इस ज़रूरत को पूरा करेगा। उन्होंने यह भी जानकारी दी कि सोनी परिवार द्वारा इसके अलावा लड़कियों को सिलाई-कढ़ाई की ट्रेनिंग देना और गांव बजवाड़ा में एक फुटबॉल ग्राउंड बनाना भी एक बड़ा योगदान है। जिस ज़मीन पर यह फुटबॉल ग्राउंड बनाया गया है, वह भी संदीप सोनी द्वारा दान की गई है। परमजीत सिंह सचदेवा ने कहा कि सोनी परिवार हम सभी के लिए प्रेरणा का स्रोत है। इस अवसर पर जनरल जे.एस. ढिल्लो, डॉ. सुखदेव सिंह ढिल्लो, डॉ. अरविंद सिंह धूत, अमरदीप सिंह, डी.पी.ई. सतिंदर कुमार, प्रिंसिपल राममूर्ति शर्मा, कुंदन सिंह कालकट आदि गणमान्य व्यक्ति भी उपस्थित थे।

असालामाबाद के अजीत नगर में लगाए जा रहे हैं पौधे होशियारपुर/दलजीत अजनोहा:. स्थानीय अजीत नगर, असलामाबाद में गांव बजवाड़ा के एन.आर.आई. संदीप सोनी द्वारा अपनी 3 एकड़ ज़मीन पर लगाए जा रहे मिनी जंगल...
Translate »
error: Content is protected !!