माहिलपुर में चोर गिरोह सरगर्म, ठेकेदार के स्टोर को निशाना बनाकर शटरिंग का समान चोरी

by
माहिलपुर – माहिलपुर शहर व आसपास के क्षेत्र में काफी समय से चोर गिरोह सक्रिय है, जिस पर काबू पाने के लिए पुलिस प्रशासन वेबस नजर आ रहा है। क्षेत्र में दिन ब दिन घरों से लूट,ट्यूबवेलों से बिजली की तारें, ट्रांसफार्मरों से कीमती तेल व राहगीरों को दिन दिहाड़े रास्ते मे घेर कर लूटने की वारदातों में हो रही बढ़ोतरी पुलिस की कार्यशैली पर सवालिया निशान खड़ा करती है।
इस कड़ी तहत माहिलपुर शहर के बाहर बघोरा रोड़ पर अज्ञात म चोरों ने एक ठेकेदार के शटरिंग की ग्रिल तोड़कर अंदर से गर्डर, दो लोहे की रेहड़ी  और अन्य लोहे का  का सामान चुरा लियाचोरी हुए  सामान की कीमत एक लाख रुपये से अधिक है।
                प्राप्त जानकारी के अनुसार ग्रा बलजीत सिंह पुत्र परमजीत सिंह निवासी ने माहिलपुर पुलिस को दी शिकायत में कहा है   शहर के बाहर बघोरा रोड़ पर उसका शटरिंग स्टोर है जिसमें र ठेकेदार के तौर पर उनके पास इस स्टोर में सभी निर्माण सामग्री है।  उन्होंने कहा कि सुबह किसी ने उन्हें फोन कर बताया कि उनकी दुकान की बाहरी ग्रिल टूटी हुई  है।  उन्होंने बताया कि जब वे यहां पहुंचे तो अज्ञात चोरों ने ग्रिल तोड़कर 16 फीट के 15 गर्डर, दो लोहे की रेहड़ी, एंगल, ग्रिल व लोहे के फर्मे वह अन्य लोहे का सामान चुरा लिया। उन्होंने बताया कि चोरी हुए समान की कीमत एक लाख रुपए से अधिक है। माहिलपुर थाना पुलिस ने मौके पर पहुंचकर चोरों की तलाश शुरू कर दी है। जांच कर रहे थानेदार राम लाल ने कहाकि पुलिस चोरों की तलाश कर रही है जल्द ही चोरों को काबू किया जायेगा।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

दो पत्नी के साथ रह रहे यूट्यूबर अरमान मलिक को जान से मारने की धमकी : 1 करोड़ की मांगी रंगदारी

चंडीगड़ : मोहाली ज़िले में अपनी दो पत्नियों के साथ रहने वाले मशहूर यूट्यूबर अरमान मलिक को विदेशी नंबरों से धमकी भरे कॉल और मैसेज आ रहे हैं। कॉल करने वालों ने पहले ₹5...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , समाचार , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

4 किलो RDX, 5 हैंड ग्रेनेड, 4 पिस्टल, कारतूस का जखीरा… पंजाब बॉर्डर पर पकड़ा गया तबाही का सामान

अजनाला :  पहलगाम आतंकी हमले के बाद से ही पाकिस्तान के खिलाफ मजबूत कार्रवाई की मांग पूरे देश में की जा रही है. इस बीच बीएसएफ ने पाकिस्तान के नापाक मंसूबों को नाकामयाब कर...
article-image
पंजाब

पंजाब में बुलडोजर एक्शन पर हाईकोर्ट की ने पंजाब सरकार से मांगा जवाब

पंजाब में सरकार द्वारा ड्रग तस्करों की संपत्तियों पर बुलडोजर चलाया जा रहा है। इस मामले में पंजाब एंड हरियाणा हाईकोर्ट ने पंजाब सरकार से जवाब तलब किया है। इस संबंध एक जनहित याचिका...
article-image
पंजाब

लव कुमार गोल्डी द्वारा बंगा रोड पर श्मशान घाट का पुनर्निर्माण करवाया शुरू

गढ़शंकर। पिछले काफी समय से शहर के वार्ड नंबर 10 बंगा रोड पर स्थित श्मशान घाट की खस्ता हालत के कारण लोगों को भारी कठिनाई का सामना करना पड़ रहा था। जिसके चलते शहर...
Translate »
error: Content is protected !!