माहिलपुर में दो पेयजल नलकूप और गढ़शंकर में मुकम्मल सीवरेज डाला जाएगा – डिप्टी स्पीकर रौड़ी

by

गढ़शंकर, 7 मई : गढ़शंकर विधानसभा क्षेत्र के विधायक एवं विधानसभा के डिप्टी स्पीकर जय कृष्ण सिंह रौड़ी ने बड़े शहरों गढ़शंकर एवं माहिलपुर में सीवरेज एवं पानी से संबंधित समस्याओं तथा उनके दीर्घकालीन समाधान के लिए अधिकारियों को उचित दिशा-निर्देश दिए। इस संबंध में जानकारी देते हुए डिप्टी स्पीकर जय कृष्ण सिंह रौड़ी ने कहा कि गढ़शंकर में शत-प्रतिशत सीवरेज सिस्टम की व्यवस्था की जा रही है ताकि रूके हुए पानी से फैलने वाली हर बीमारी से निजात मिल सके। डिप्टी स्पीकर जय कृष्ण सिंह रौड़ी द्वारा माहिलपुर में प्रत्येक वार्ड में शत-प्रतिशत सीवरेज एवं पेयजल की आवश्यकता के अनुरूप दो नये ट्यूबवेल लगाकर प्रत्येक घर में स्वच्छ पेयजल उपलब्ध कराया जा रहा है। उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार आम लोगों को जरूरी सुविधाएं मुहैया कराने के लिए वचनबद्ध है। इस अवसर पर पंजाब सीवरेज बोर्ड के चेयरमैन सरदार सनी अहलुवालिया, दलजीत सिंह चीफ इंजीनियर, जीपी सिंह सुपरडैंट इंजीनियर, अरविंद मेहता कार्यकारी इंजीनियर , राजीव सरीन ईओ गढ़शंकर, अजय कुमार जेई गढ़शंकर उपस्थित थे।
फोटो कैप्शन
अधिकारियों से बैठक दौरान डिप्टी स्पीकर जय कृष्ण सिंह रौड़ी।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

डॉक्टर हरपाल सिंह का नकली अनुसूचित जाति सर्टिफिकेट किया रद्द: डॉ. बलजीत कौर

मुख्यमंत्री भगवंत मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार राज्य के अनुसूचित वर्ग के हितों की रक्षा करने के लिए वचनबद्ध चंडीगढ़, 13 सितम्बर: सामाजिक न्याय, अधिकारिता और अल्पसंख्यक संबंधी मंत्री डॉ. बलजीत कौर ने...
article-image
पंजाब

ट्रैक्टर पर अश्लील गाना बजाने से रोकने पर चालक ने मां-बेटे को कुचला, मामला दर्ज

गुरदासपुर :  गांव रहीमाबाद में कल शाम एक ट्रैक्टर चालक ने बड़ी बेरहमी से मां-बेटे को कुचल दिया। आपको बता दें कि, ट्रैक्टर पर तेज आवाज में अश्लील गाने बजाने से रोकने पर एक...
पंजाब

20 को लगेगी पैंशनर अदालत

होशियारपुर ; जिला राजस्व अधिकारी(अतिरिक्त चार्ज सहायक कमिश्नर, शिकायतें) अमनपाल सिंह ने बताया कि 20 अप्रैल को जिला प्रशासकीय कांप्लेक्स के अशोक चक्र हाल में सुबह 10 बजे पैंशनरों/ फैमिली पैंशनरों की ओर से...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

IAS बबीता कलेर और पति समेत 3 के खिलाफ FIR, गनमैन गिरफ्तार : जालंधर जमीन को लेकर हुए गोलीकांड का मामला

जालंधर । पंजाब के जालंधर में हुए गोलीबारी मामले को लेकर एक बड़ा अपडेट सामने आया है। इस मामले में जालंधर पुलिस ने IAS अफसर बबीता कलेर, उनके पति और आप नेता स्टीफन कलेर...
Translate »
error: Content is protected !!