मिंजर मेले में स्टॉल संख्या-17 पर मिलेगी निःशुल्क विधिक सहायता की जानकारी

by

जिला विधिक सेवा प्राधिकरण का विधिक जागरूकता स्टॉल शुरू

एएम नाथ। चम्बा : अंतरराष्ट्रीय मिंजर मेला-2026 के अवसर पर जिला विधिक सेवा प्राधिकरण (डीएलएसए) चम्बा द्वारा ऐतिहासिक चौगान में स्टॉल संख्या-17 पर प्रदर्शनी सह विधिक जागरूकता स्टॉल स्थापित किया गया। स्टॉल का शुभारंभ आज प्रातः अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश, चम्बा रमणीक शर्मा ने किया।
इस अवसर पर उन्होंने कहा कि आमजन को उनके संवैधानिक एवं कानूनी अधिकारों के प्रति जागरूक करना जिला विधिक सेवा प्राधिकरण का प्रमुख उद्देश्य है। उन्होंने कहा कि प्राधिकरण द्वारा पात्र व्यक्तियों को निःशुल्क विधिक सहायता उपलब्ध करवाई जाती है तथा विभिन्न जनकल्याणकारी कानूनों और योजनाओं की जानकारी भी समय-समय पर प्रदान की जाती है।
स्टॉल के माध्यम से आगंतुकों को राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण एवं हिमाचल प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा संचालित निःशुल्क विधिक सहायता, लोक अदालत, मध्यस्थता, महिला एवं बाल अधिकार, वरिष्ठ नागरिकों के अधिकार, नशा उन्मूलन, साइबर अपराध से बचाव तथा अन्य विधिक विषयों से संबंधित जानकारी उपलब्ध करवाई जा रही है। साथ ही विभिन्न जागरूकता पुस्तिकाओं एवं प्रचार सामग्री का भी वितरण किया जा रहा है।
इस अवसर पर मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी चम्बा निखिल अग्रवाल, सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण एवं अतिरिक्त मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी एकांश कपिल, मोबाइल ट्रैफिक मजिस्ट्रेट विभूति, न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रणव नेगी, मुख्य विधिक सहायता अधिवक्ता डी.पी. मल्होत्रा, जिला बार एसोसिएशन चम्बा के अध्यक्ष अंकुश गुप्ता सहित न्यायिक अधिकारी, अधिवक्ता एवं अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।
जिला विधिक सेवा प्राधिकरण ने आम जनता से अपील की है कि वे 26 जुलाई से 2 अगस्त तक चौगान चम्बा में स्थापित इस विधिक जागरूकता स्टॉल का भ्रमण कर निःशुल्क विधिक सहायता एवं विभिन्न कानूनी प्रावधानों की जानकारी प्राप्त करें।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

उद्यम या स्वरोजगार स्थापित करने के इच्छुक, 1 करोड़ रुपयों तक की परियोजनाओं को स्वीकृति का है प्रावधान : मुख्यमंत्री स्वावलंबन योजना के तहत करें आवेदन : DC अपूर्व देवगन

एक करोड़ रुपयों तक की परियोजनाओं को स्वीकृति का है प्रावधान 18 से 45 वर्ष की आयु के हिमाचली युवा कर सकते हैं आवेदन महिला उद्यमियों के मामले में ऊपरी आयु सीमा में 5...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

अमृतसर में जहरीली शराब पीने लोगों की मौत पंजाब सरकार की नालायकी का परिणाम : पंजाब सरकार की कानून व्यवस्था का निकला जनाजा : खन्ना

होशियारपुर 13 मई :  भाजपा के पूर्व सांसद अविनाश राय खन्ना ने कहा कि पंजाब की भगवंत मान नेतृत्व वाली आम आदमी पार्टी सरकार की नाकामियों का हर्जाना पंजाब की जनता को भुगतना पड़...
हिमाचल प्रदेश

अंब में किसानों/बागवानों के लिए एक दिवसीय गोष्ठी आयोजित : चिंतपूर्णी विधायक सुदर्शन सिंह बबलू ने की बत्तौर मुख्यातिथि शिरकत

ऊना, 25 मई – बगवानी विभाग द्वारा अम्बेदकर भवन अंब में प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना के अंतर्गत सूक्ष्म सिंचाई प्रणाली पर किसान/बागवानों के लिए एक दिवसीय गोष्ठी का आयोजन किया जिसमें विधायक चिंतपूर्णी सुदर्शन...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

NEET-2026 केंद्र आवंटन में गड़बड़ी पर हाईकोर्ट सख्त….NTA समेत छह को नोटिस

गलत परीक्षा केंद्र से परीक्षा छूटी, छात्रा की याचिका पर 15 जुलाई को सुनवाई एएम नाथ। शिमला ; हिमाचल प्रदेश हाईकोर्ट ने NEET-2026 परीक्षा में कथित रूप से गलत परीक्षा केंद्र आवंटित किए जाने...
Translate »
error: Content is protected !!