आँखों के सामने हुआ हादसा, घायल महिला को अपनी गाड़ी में बैठा इमरजेंसी वार्ड पहुंचे विधायक डॉ. जनक राज

by

एएम नाथ। चम्बा :  भरमौर-पांगी के विधायक डॉ. जनक राज ने एक बार फिर साबित कर दिया कि नेता सिर्फ कुर्सियों तक सीमित नहीं होते, बल्कि ज़मीन पर उतरकर इंसानियत की मिसाल भी बनते हैं। बुधवार सुबह जब वो भरमौर से धर्मशाला की ओर जा रहे थे तो चंबा के बालू नामक स्थान के पास एक पिकअप वाहन ने एक बाइक सवार को टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार महिला और व्य​क्ति घायल हो गए।


घटना के तुरंत बाद विधायक डॉ. जनक राज अपनी गाड़ी से उतरे और बिना किसी देरी के घायल महिला को अपनी गाड़ी में बैठाया। उन्होंने इंसानियत का ऐसा उदाहरण पेश किया, जिसे देखकर हर कोई हैरान रह गया। ना कोई राजनीति, ना कोई दिखावा। बस एक आम इंसान की तरह उन्होंने मदद का हाथ बढ़ाया और घायल महिला को अपनी गाड़ी में बिठाकर तुरंत चंबा मेडिकल कॉलेज पहुंचे। मेडिकल कॉलेज पहुंचते ही उन्होंने महिला को खुद अपनी गोद में उठाया और सीधे इमरजेंसी वार्ड तक लेकर गए। यहां तक कि उन्होंने घायल की देखभाल डॉक्टर के साथ मिलकर की और आधे घंटे तक ऑपरेशन थिएटर में रहकर इलाज में सहयोग किया। ऐसा व्यवहार आज के नेताओं में बिरला ही देखने को मिलता है।
विधायक डॉ. जनक राज का कहना है कि मैंने जो किया, वह एक इंसान और जनप्रतिनिधि होने के नाते मेरा कर्तव्य था। जब मैंने महिला को घायल अवस्था में देखा तो देर किए बिना उसे तुरंत अस्पताल पहुंचाया। मेरे लिए उस समय सबसे जरूरी उसकी जान बचाना था, न कि मेरा कोई व्यक्तिगत कार्य। जनसेवा का असली मतलब ही जरूरतमंद की मदद करना है। मैं हमेशा यही प्रयास करूंगा कि लोगों की सेवा प्राथमिकता रहे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

मुख्यमंत्री ने विशेषज्ञ रोबोटिक सर्जनों की भर्ती शुरू करने के दिए निर्देश : चमियाना में एम्स के समान स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध करवाई जाएंगीः मुख्यमंत्री सुक्खू

एएम नाथ। शिमला :  हिमाचल प्रदेश में रोबोटिक सर्जरी सेवाएं शुरू करने के लिए प्रदेश सरकार शीघ्र ही विशेषज्ञ रोबोटिक सर्जनों की भर्ती प्रक्रिया शुरू करेगी। इससे मरीजों को सरकारी स्वास्थ्य संस्थानों में बेहतर...
article-image
हिमाचल प्रदेश

हिमाचल के शक्तिपीठों में एस्केलेटर और लिफ्ट लगाने की मांग सांसद सिकंदर कुमार ने राज्यसभा में उठाई

एएम नाथ। शिमला : हिमाचल प्रदेश के प्रसिद्ध शक्तिपीठों और अन्य तीर्थ स्थलों पर बुजुर्गों, दिव्यांगों और शारीरिक रूप से अक्षम श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए एस्केलेटर और लिफ्ट लगाने की मांग राज्यसभा में...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

युवाओं को नशेड़ी बना रहा काला कारोबार, होश उड़ा देंगे आंकड़ें : 5 साल में एनडीपीएस के हर वर्ष औसतन 1690 मामले दर्ज

एएम नाथ। शिमला : हिमाचल प्रदेश नशे की मंडी बन रहा है. यहां नशे का काला कारोबार तेजी से फल-फूल रहा है और युवा वर्ग तेजी से नशे की दलदल में फंस रहा है....
article-image
समाचार , हिमाचल प्रदेश

दो वर्ष में हिमाचल की तकदीर और तस्वीर बदलेंगे…राजनीति में सच्चे जन सेवक किसी से नहीं घबराते : मुख्यमंत्री

एएम नाथ। मण्डी : मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज मण्डी के पड्डल मैदान में आयोजित जन संकल्प रैली के दौरान पिछले तीन वर्षों के घटनाक्रम का उल्लेख करते हुए बताया कि किस...
Translate »
error: Content is protected !!