हिमाचल के शक्तिपीठों में एस्केलेटर और लिफ्ट लगाने की मांग सांसद सिकंदर कुमार ने राज्यसभा में उठाई

by

एएम नाथ। शिमला : हिमाचल प्रदेश के प्रसिद्ध शक्तिपीठों और अन्य तीर्थ स्थलों पर बुजुर्गों, दिव्यांगों और शारीरिक रूप से अक्षम श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए एस्केलेटर और लिफ्ट लगाने की मांग राज्यसभा में उठाई गई।

हिमाचल प्रदेश से सांसद सिकंदर कुमार ने सोमवार को शून्यकाल के दौरान इस मुद्दे को प्रमुखता से रखते हुए केंद्र सरकार से राज्य के तीर्थ स्थलों पर मूलभूत सुविधाएं बढ़ाने का आग्रह किया।

बुजुर्ग व दिव्यांग श्रद्धालुओं को होती है भारी परेशानी
सांसद सिकंदर कुमार ने सदन में कहा कि हिमाचल प्रदेश को ‘देवभूमि’ के नाम से जाना जाता है और यहां स्थित मां ज्वालाजी, मां चामुंडा देवी, मां नैना देवी, मां बगलामुखी, मां चितपूर्णी शक्तिपीठ और बाबा बालकनाथ जैसे अन्य प्रसिद्ध मंदिरों में देशभर से लाखों श्रद्धालु दर्शन के लिए आते हैं। उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश एक पहाड़ी राज्य है जहां अधिकतर मंदिर ऊंचाई पर स्थित हैं। इन मंदिरों तक पहुंचने के लिए श्रद्धालुओं को सैकड़ों सीढ़ियां चढ़नी पड़ती हैं, जिससे बुजुर्गों, दिव्यांगों और शारीरिक रूप से अक्षम लोगों को अत्यधिक कठिनाई का सामना करना पड़ता है।

सांसद सिकंदर कुमार ने कहा कि इन धार्मिक स्थलों पर विशेष रूप से बुजुर्ग और दिव्यांग श्रद्धालु भी बड़ी संख्या में पहुंचते हैं, लेकिन पर्याप्त सुविधाएं न होने के कारण उन्हें दर्शन करने में परेशानी होती है। तीर्थस्थलों पर अकसर भारी भीड़ होने से भी श्रद्धालुओं को अतिरिक्त कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है।

केंद्र सरकार से किया विशेष आग्रह
सांसद सिकंदर कुमार ने केंद्र सरकार से आग्रह किया कि इन तीर्थस्थलों पर श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए एस्केलेटर और लिफ्ट की व्यवस्था की जाए। उन्होंने कहा कि यह सुनिश्चित करना चाहिए कि सभी श्रद्धालु विशेष रूप से बुजुर्ग और दिव्यांग व्यक्ति बिना किसी परेशानी के धार्मिक स्थलों पर दर्शन कर सकें। उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश के शक्तिपीठों में भी इसी तरह की सुविधाएं उपलब्ध कराई जानी चाहिए ताकि श्रद्धालुओं खासतौर पर बुजुर्ग, दिव्यांग और शारीरिक रूप से अक्षम श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की कठिनाई का सामना न करना पड़े।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

आप ने बताई वजह – क्यों केजरीवाल के बेड रूम में लगा है सीसीटीवी कैमरा, ड्रॉइंग रूम में नहीं

नई दिल्ली : मुख्यमंत्री आवास में आम आदमी पार्टी की राज्यसभा सांसद स्वाति मालीवाल की कथित तौर पर पिटाई के मामले में सीसीटीवी फुटेज की जांच को सबसे अहम माना जा रहा है। स्वाति...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

चार साहिबज़ादों और माता गुजरी ने मुग़लों के निर्दयी शासन का साहस के साथ सामना किया और धर्म परिवर्तन से इंकार करते हुए शहादत को चुना – अमित शाह

कोलकाता :  वीर बाल दिवस के अवसर पर आज पश्चिम बंगाल के कोलकाता स्थित गुरुद्वारा श्री बड़ी संगत साहिब में केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने मत्था टेककर आशीर्वाद लिया। इस ऐतिहासिक...
article-image
हिमाचल प्रदेश

कांग्रेस के झूठ को न जनता को भूलने देंगे और न सरकार को भागने देंगे : कांग्रेस के चुनावी घोषणा पत्र में कच्चे मकान को लेकर की गई घोषणाओं का क्या हुआ – जयराम ठाकुर

अपना चुनावी घोषणा पत्र एक बार कांग्रेस के नेताओं को उठाकर देखना चाहिए एएम नाथ। शिमला :   नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने कहा कि सरकार अपनी कांग्रेस पार्टी के चुनावी घोषणाओं को कब पूरा...
article-image
हिमाचल प्रदेश

इंस्पेक्टर बाबू राम सेवानिवृति : पुलिस लाईन ऊना में कार्यक्रम आयोजित, पुलिस अधीक्षक ऊना द्वारा इंस्पेक्टर बाबू राम को दी शुभकामनाएं

ऊना : पुलिस लाईन ऊना में इंस्पेक्टर बाबू राम की सेवानिवृति के अवसर पर पुलिस लाईन ऊना में कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें पुलिस अधीक्षक ऊना अर्जित सेन ठाकुर, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ऊना संजीव...
Translate »
error: Content is protected !!