मिशन प्रहार के तहत 1275 छापे मारे, 3,700 के करीब लोग गिरफ्तार ,1,700 व्यक्तियों को किया डिटेन : डीजीपी गौरव यादव

by

गुरदासपुर :  पंजाब में संगठित अपराध और गैंगस्टरों के खिलाफ चल रही कार्रवाई को लेकर डीजीपी पंजाब ने बटाला में उच्चस्तरीय बैठक की। इस बैठक में पंजाब के कई जिलों के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी), डीआईजी बॉर्डर रेंज सहित अन्य वरिष्ठ पुलिस अधिकारी शामिल हुए।

बैठक में राज्य की कानून व्यवस्था, गैंगस्टर नेटवर्क और अंतरराज्यीय व अंतरराष्ट्रीय अपराधों पर विस्तृत चर्चा की गई। बैठक के उपरांत डीजीपी पंजाब ने पत्रकार वार्ता को संबोधित करते हुए एंटी गैंगस्टर हेल्पलाइन नंबर जारी किया जा चुका है। इस हेल्पलाइन के माध्यम से आम लोग गैंगस्टर गतिविधियों, धमकियों और अपराध से जुड़ी सूचनाएं सीधे पुलिस तक पहुंचा सकेंगे। पुलिस सूचना देने वालों की पहचान पूरी तरह गोपनीय रखेगी।

डीजीपी ने स्पष्ट किया कि गैंगस्टरों के खिलाफ चलाया गया “मिशन प्रहार” पूरी तरह सफल रहा है। इस अभियान के तहत हजारों संदिग्धों को राउंडअप किया गया, सैकड़ों मामले दर्ज किए गए और कई नामी गैंगस्टरों को गिरफ्तार किया गया। उन्होंने कहा कि पंजाब पुलिस ने न केवल राज्य के भीतर, बल्कि देश के किसी भी कोने से अपराधियों को पकड़कर पंजाब लाया है।

डीजीपी यादव ने जानकारी दी कि ऑपरेशन प्रहार के दौरान पुलिस ने 12,275 से अधिक स्थानों पर छापेमारी की। इन कार्रवाइयों के दौरान लगभग आठ हजार लोगों को संदिग्ध गतिविधियों के आधार पर राउंड अप किया गया और पूछताछ की गई। इनमें से 3,700 के करीब लोगों को विभिन्न आरोपों में गिरफ्तार किया गया है। इसके अलावा लगभग 1,700 व्यक्तियों को विभिन्न कानूनी धाराओं के तहत डिटेन किया गया है। इस अवधि में 104 फायर आर्म्स तथा 95 वाहन जब्त किए गए हैं।

डीजीपी ने सख्त चेतावनी देते हुए कहा कि अगर कोई अपराधी या गैंगस्टर दुनिया के किसी भी कोने में बैठकर अपराध करता है, तो उसे यह समझ लेना चाहिए कि उसे बख्शा नहीं जाएगा। पंजाब पुलिस की पहुंच अब अंतरराष्ट्रीय स्तर तक है और विदेश में बैठकर अपराध करने वालों के खिलाफ भी ठोस कार्रवाई की जा रही है।

गैंगस्टर नेटवर्क खत्म करने की और कदम बढ़ाएगी पुलिस

उन्होंने कहा कि पंजाब पुलिस का उद्देश्य जनता को सुरक्षित माहौल देना है और इसके लिए जीरो टॉलरेंस नीति अपनाई गई है। आने वाले समय में गैंगस्टर नेटवर्क को पूरी तरह खत्म करने के लिए अभियान को और तेज किया जाएगा। डीजीपी ने आम जनता से भी अपील की कि वे निडर होकर पुलिस का सहयोग करें, ताकि पंजाब को अपराध मुक्त बनाया जा सके।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

विधायक डॉ. रवजोत ने सुनी शाम चौरासी के लोगों की समस्याएं : समस्याओं को गंभीरता से लेते हुए, अधिकतर समस्याओं का मौके पर ही किया समाधान

होशियारपुर, 3 अगस्त :  विधानसभा क्षेत्र शाम चौरासी के विधायक डॉ. रवजोत सिंह ने ज़िला प्रशासकीय कॉम्प्लेक्स में विभिन्न विभागों के अधिकारियों की उपस्थिति में अपने विधानसभा क्षेत्र के लोगों की समस्याओं को सुना और...
article-image
पंजाब

मौसेरे भाई-बहन का आनंद कारज कराने का आरोप एक ग्रंथी लगा : एसजीपीसी की धर्म प्रचार कमेटी ने संबंधित गुरुद्वारा साहिब पहुंचकर की जांच शुरू

बठिंडा। पंजाब में बठिंडा के हंस नगर गुरुद्वारा साहिब में एक ग्रंथी पर फर्जी आनंद कारज कराने और पैसों के लालच में मौसेरे भाई-बहन का आनंद कारज कराने का आरोप लगा है।  एसजीपीसी ने...
article-image
पंजाब

नेत्रदान पखवाड़े के तहत एसडीएम कार्यालय गढ़शंकर में लगाया जागरूकता बोर्ड

गढ़शंकर , ,1 सितंबर : नेत्रदान पखवाड़े के संबंध में लोगों को जागरूक करने के उद्देश्य से आज रोटरी आई बैंक एवं कॉर्नियल ट्रांसप्लांट सोसायटी की ओर से एसडीएम कार्यालय गढ़शंकर में जागरूकता बोर्ड...
article-image
पंजाब

प्रदेश के हर क्षेत्र में करवाए जाएंगे रिकार्डतोड़ विकास कार्य: ब्रम शंकर जिंपा

कैबिनेट मंत्री ने 7 लाख 44 हजार की लागत से वर्धमान स्पीनिंग मिल के साथ वाली गली के निर्माण कार्य की करवाई शुरुआत होशियारपुर :  कैबिनेट मंत्री श्री ब्रम शंकर जिंपा ने कहा कि...
Translate »
error: Content is protected !!