मेरी वोट, मेरा भारत’ कार्यक्रम के तहत मतदान जागरूकता अभियान का आयोजन

by

होशियारपुर, 30 जनवरी:  भारत निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों के तहत स्वीप कार्यक्रम के अंतर्गत विधानसभा क्षेत्र 043 होशियारपुर में ‘मेरी वोट, मेरा भारत’ अभियान के तहत एक भव्य जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन सरकारी कॉलेज होशियारपुर में किया गया। यह कार्यक्रम बहु कला रंग मंच होशियारपुर तथा मेरा युवा भारत के सहयोग से संपन्न हुआ।

कार्यक्रम की मुख्य अतिथि इलेक्टोरल रजिस्ट्रेशन ऑफिसर (ईआरओ) 043 एवं एसडीएम होशियारपुर गुरसिमरनजीत कौर रही। इस अवसर पर कॉलेज की प्रिंसिपल डॉ. गगनदीप चीमा, डॉ. अशोक पुरी, कर्नल रघुवीर सिंह, स्वीप इंचार्ज प्रो. पलविंदर कौर, स्वीप नोडल अधिकारी चंद्र प्रकाश सिंह तथा इलेक्शन कानूनगो हरप्रीत कौर विशेष रूप से उपस्थित रहे।

एसडीएम गुरसिमरनजीत कौर ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि मतदान लोकतंत्र की सबसे बड़ी शक्ति है और प्रत्येक नागरिक को अपने मताधिकार का जिम्मेदारीपूर्वक प्रयोग करना चाहिए। उन्होंने युवाओं से अपील की कि वे न केवल स्वयं मतदान करें, बल्कि अपने परिवार और समाज को भी इसके लिए प्रेरित करें।

कार्यक्रम में लगभग 500 विद्यार्थियों ने भाग लिया। इस दौरान हस्ताक्षर अभियान, ‘माय वोट’ विषय पर सेमिनार, नुक्कड़ नाटक तथा रैली जैसी विविध गतिविधियों के माध्यम से मतदान के महत्व को प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत किया गया। नुक्कड़ नाटक के जरिए लोकतंत्र में मत की अहम भूमिका को सरल एवं रोचक रूप में समझाया गया।

कार्यक्रम के अंत में सभी प्रतिभागियों ने निष्पक्ष, स्वतंत्र और जागरूक मतदान की शपथ ली। आयोजन का उद्देश्य लोकतांत्रिक मूल्यों को मजबूत करना और युवाओं में सक्रिय नागरिकता की भावना को प्रोत्साहित करना रहा।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

VAJRA CORPS HONOURS VALOUR AND

Jalandhar/Daljeet Ajnoha/July 26 : Vajra Corps today observed the 27th Anniversary of Kargil Vijay Diwas with profound solemnity and military traditions, paying rich tributes to the exceptional bravery and ultimate sacrifice of the Indian...
article-image
पंजाब

पुलिस ने दो हवाला ऑपरेटर्स को दबोचा : 561 ग्राम हेरोइन, लाखों रुपये बरामद

अमृतसर। पंजाब पुलिस ने रविवार को मादक पदार्थों की तस्करी से जुड़े अवैध वित्तीय लेनदेन में सहयोग करने वाले दो हवाला ऑपरेटरों को गिरफ्तार किया है। यह जानकारी एक अधिकारी ने दी है। पुलिस...
article-image
पंजाब

डॉ. धीरज शर्मा ने एस डब्लू आई आई एस कंसल्टेंट्स प्राइवेट लिमिटेड माहिलपुर में निदेशक अकादमिक ओवरसीज के रूप में कार्यभार संभाला

होशियारपुर/दलजीत अजनोहा :  विदेशी शिक्षा परामर्श के क्षेत्र में प्रतिष्ठित संगठन एस डब्लू आई आई एस कंसल्टेंट्स प्राइवेट लिमिटेड की ओर से अपने माहिलपुर कार्यालय में निदेशक अकादमिक ओवरसीज के रूप में डॉ. धीरज...
Translate »
error: Content is protected !!