मिशन ‘युद्ध नशियां विरुद्ध’ के तहत रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड चोहाल में नशाखोरी और इसके इलाज के बारे में जागरूकता वर्कशाप की आयोजित

by

नशाखोरी का इलाज स्वास्थ्य विभाग द्वारा मुफ्त किया जाता है: आदिया
होशियारपुर/दलजीत अजनोहा : स्वास्थ्य और परिवार कल्याण विभाग, पंजाब सरकार और डिप्टी कमिश्नर आशिका जैन आई.ए.एस के आदेशानुसार एच.आर. हेड श्री अविनाश सिंह और एच.आर. मैनेजर श्री भूपिंदर सिंह के नेतृत्व में और काउंसलर प्रशांत आदिया जिला नशा मुक्ति पुनर्वास केंद्र होशियारपुर और डॉ. सुखप्रीत साईकेट्रिक सोशल वर्कर, सिविल अस्पताल, होशियारपुर की उपस्थिति में मिशन युद्ध नशियां विरुद्ध के तहत रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड चोहाल में नशाखोरी और इसके इलाज के बारे में जागरूकता वर्कशाप आयोजित की गई।
इस अवसर पर डॉ. सुखप्रीत साईकेट्रिक सोशल वर्कर सिविल अस्पताल होशियारपुर ने कहा कि मिशन युद्ध नशियां विरुद्ध जो सरकार ने मुहिम चलाई है, उसका हिस्सा बनकर हम पंजाब के वारिसों को बचाने के लिए अहम योगदान दे सकते हैं।
इस अवसर पर काउंसलर प्रशांत आदिया जिला नशा मुक्ति पुनर्वास केंद्र होशियारपुर ने कहा कि विश्व स्वास्थ्य संगठन के अनुसार नशाखोरी एक मानसिक बीमारी है, जिसका इलाज सरकारी स्वास्थ्य संस्थानों में मुफ्त किया जाता है। उन्होंने नशाखोरी के कारण, चिन्ह और इसके साथ होने वाली बीमारियों के बारे में विस्तारपूर्वक जानकारी दी।
उन्होंने कहा कि नशा मुक्ति केंद्र सिविल अस्पताल होशियारपुर और दसूहा में मुफ्त इलाज किया जाता है। जिसमें पहले 15-21 दिनों तक मरीज का डीटॉक्सीफिकेशन किया जाता है। इसके बाद मरीज को सरकारी पुनर्वास केंद्र मोहल्ला फतेहगढ़ होशियारपुर में 90 दिनों के लिए दाखिल करवाया जाता है, जहां व्यक्तिगत काउंसलिंग, समूह काउंसलिंग, आध्यात्मिक काउंसलिंग के साथ-साथ खेलें और थेरेपी भी करवाई जाती है।
उन्होंने बताया कि नशाखोरी के इलाज के साथ-साथ प्रमाणित कौशल विकास कोर्स भी करवाए जाते हैं ताकि मरीज अपने पैरों पर खड़ा हो सके। उन्होंने कहा कि नशाखोरी का इलाज स्वास्थ्य और परिवार कल्याण विभाग पंजाब द्वारा मुफ्त किया जाता है, यदि कोई मरीज इलाज के लिए आता है तो नशा मुक्ति केंद्र उसका पूरा इलाज करने के लिए वचनबद्ध है। उन्होंने कहा आज हमें जागरूक होने की जरूरत है। यदि हम खुद जागरूक होंगे तो ही समाज में दूसरे लोगों को जागरूक कर सकेंगे। आज हमें पंजाब के वारिसों को बचाने की जरूरत है।
उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य और परिवार कल्याण विभाग पंजाब, जिला प्रशासन और डिप्टी कमिश्नर होशियारपुर जी के प्रयासों से केंद्र में मरीजों को व्यवसायिक पाठ्यक्रमों का प्रशिक्षण देकर उन्हें फिर से अपने पैरों पर खड़ा होने में मदद की जाती है। यदि कोई व्यक्ति इलाज करवाने के लिए आना चाहता है तो वह जिला हेल्पलाइन नंबर 8558001882 (कॉलिंग और व्हाट्सएप) और 01882-244636 पर सुबह 9 बजे से 3 बजे तक (केवल कार्य दिवस) में संपर्क कर सकता है। इस अवसर पर सचिन खुराना, विनोद ठाकुर, कनिका अग्रवाल, केहर सिंह और सभी अधिकारी और कर्मचारी आदि उपस्थित थे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

बिलासपुर बस हादसे में मृतकों के परिजनों को 4-4 लाख की राहत राशि देगी सरकार : मुख्यमंत्री सुक्खू

शिमला : हिमाचल प्रदेश के बिलासपुर जिले में हुए दर्दनाक बस हादसे में जान गंवाने वालों के परिजनों को चार-चार लाख रुपये की आर्थिक सहायता दी जाएगी। मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने इस घटना...
article-image
पंजाब

ओबेरलोडिड वाहनों पर कारवाई करवाने को लेकर लोक बचाओ, पिंड बचाओ संघर्ष समिति का शिष्ट मंडल ने आरटीए के सचिव को सौंपां ज्ञापन

गढ़शंकर। लोक बचाओ, पिंड बचाओ संघर्ष समिति (एरिया बीत) के एक शिष्ट मंडल ने अध्यक्ष अशोक कुमार शर्मा की अध्यक्षता में सचिव आरटीए रविंदर सिंह के साथ उनके कार्यालय में बैठक कर उन्हें गांव...
article-image
पंजाब

वक्फबोर्ड ने 20 दिनों में गांव शेरगढ़ के मुस्लिम समुदाय के लिए 3 कनाल 15 मरले का किया कब्रिस्तान रिजर्व

होशियारपुर, 2 फरवरी :    मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व में पंजाब वक्फ बोर्ड लगातार बेहतरीन कार्य कर रहा है। पंजाब के सभी जिलों में मुस्लिम समुदाय की मुख्य जरूरत कब्रिस्तान को रिजर्व...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

40 स्टार प्रचारक, 100 बैठकें, न जानें क्या-क्या किए जतन, फिर भी कांग्रेस खाली ‘हाथ’

दिल्ली विधानसभा चुनाव 2025 की वोटिंग 5 फरवरी को पूरी हो गई, और अब सबकी नजरें 8 फरवरी को आने वाले नतीजों पर टिकी हैं। लेकिन एग्जिट पोल के नतीजे कांग्रेस के लिए निराशाजनक...
Translate »
error: Content is protected !!