सरकारी मिडल स्कूल थेंदा चिपड़ा का आठवीं का परिणाम रहा शानदार

by

होशियारपुर/दलजीत अजनोहा :  सरकारी मिडिल स्कूल थेंदा चिपड़ा का पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड द्वारा घोषित किया गया आठवीं की मार्च 2025 की परीक्षा का परिणाम शानदार रहा। सभी बच्चों ने बढ़िया अंक हासिल करके अपने स्कूल तथा अपने माता-पिता का नाम रोशन किया। कक्षा इंचार्ज मैडम हरवीन कौर ने जानकारी देते हुए बताया कि गुरलीन कौर ने 600 में से 535 का अंक हासिल करके पहला स्थान, नवदीप सिंह ने 600 में से 535 अंक लेकर पहला स्थान, हर्षवीर सिंह ने 514 अंक लेकर दूसरा स्थान, हरमनजोत सिंह ने 504 अंक लेकर तीसरा स्थान तथा उमेश ने 494 अंक लेकर चौथा स्थान हासिल किया। स्कूल मुखी गुरप्रीत सिंह ने सभी विद्यार्थियों को बधाई देते हुए भविष्य में और मेहनत करने के लिए प्रेरित किया

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

गुजरात में भाजपा की जीत के बाद शाह का राहुल गांधी पर हमला, बोले—कांग्रेस करे आत्ममंथन

एसआईआर को हार का कारण बताने पर उठाए सवाल; गुजरात, राजस्थान और त्रिपुरा के चुनावी नतीजों का दिया हवाला नई दिल्ली। गुजरात के स्थानीय निकाय चुनावों में भाजपा की जीत के बाद केंद्रीय गृह...
article-image
पंजाब

दिव्य ज्योति जाग्रति संस्थान की ओर से आश्रम में बेटियों की लोहड़ी धूमधाम से मनाई

 होशियारपुर/दलजीत अजनोहा : दिव्य ज्योति जाग्रति संस्थान होशियारपुर की ओर से गौतम नगर आश्रम में बेटियों की लोहड़ी बड़ी धूमधाम से मनाई गई। इस मौके पर साध्वी रुक्मणी भारती जी ने भ्रूण हत्या के प्रति...
article-image
पंजाब

3 माह से वेतन नहीं मिलने पर कृषि कर्मचारियों ने किया रोष प्रदर्शन

गढ़शंकर, 13 नवंबर : कृषि विभाग में केंद्र व राज्य सरकार की 60:40 के फंड अनुपात से चल रही आत्मा योजना, जिसमें ब्लॉक, जिला व राज्य स्तर पर कार्यरत करीब 450 कर्मचारियों को पिछले...
article-image
पंजाब

लग्जरी कार में चल रहा था नशे का खेल : 1 लाख बैन कैप्सूल-गोलियों के साथ 2 गिरफ्तार

पटियाला  : पंजाब पुलिस ने नशों के खिलाफ छेड़ी गई मुहिम के तहत नशा तस्करी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश करने में सफलता हासिल की है। डी.आई.जी पटियाला रेंज कुलदीप सिंह चहल आई.पी.एस. के...
Translate »
error: Content is protected !!