दिव्य ज्योति जाग्रति संस्थान की ओर से आश्रम में बेटियों की लोहड़ी धूमधाम से मनाई

by
 होशियारपुर/दलजीत अजनोहा : दिव्य ज्योति जाग्रति संस्थान होशियारपुर की ओर से गौतम नगर आश्रम में बेटियों की लोहड़ी बड़ी धूमधाम से मनाई गई। इस मौके पर साध्वी रुक्मणी भारती जी ने भ्रूण हत्या के प्रति जागरुकता से परिपूर्ण संदेश दिया कि भारत वह देश है,जिसके तिरंगे के आँचल तले सदियों से नन्हीं-नन्हीं कंजकाओं की पूजा होती रही है। जिसके ऊँचे चरित्र ने बेटी शब्द पर अपनी सारी ममता,सारी संवेदना,सारी सदाकत न्योछावर की है। पर आज लगता है,उसका यह वंश श्रापित हो चला है। उसके आँगन की शोभा , प्यारी बेटियाँ कही खोती जा रही है। एक नन्ही सी जान को छुरी-चाकुओ से क टवाकर अस्पताल की नालीयों में कीचड़ की तरह बहा देना यह कैसी राक्षसी मानवता है। सिर्फ एक-डेढ़ महीने की गर्भस्थ बच्ची में दिल धडक़न,नाजुक नसों में रात दौडऩे,दिमागी तंत्रिकायों का पुरा जाल बिछाने लगता है। उसके अंग-अंग में जीवन थिरक उठता है। ऐसे अधपके , परन्तु जीवित भ्रूण को मारना एक दण्डनीय अपराध है-कानूनन व मानवीय दृष्टिकोणों से।
   महिलाओं को अपने दृष्टिकोण में बदलाव लाने का आहवान करते हुए कहा कि उन्हें अब आँचल में दूध और आँखों वाली अबला की छवि तोडक़र जीजाबाई और झाँसी की रानी वाली सबला की छवि बनाने की जरुरत है। हमारे देश में गायत्री मंत्र को भारत माता का मंत्र माना जाता है जबकि गाय को भारत का मन और गंगा को प्राण माना जाता है। ये सभी माँ के रूप में पूजनीय है। इसलिए हमारे देश में नारियों का सम्मान सबसे बढकर रहा है। लेकिन आज नारियों की भी वही दशा हो गई है जो गंगा और गाय की हो गई है। उन्होंने कहा कि जैसे गंगा की अविरल और निर्मलता के लिए जो प्रयास हो रहे हैं वैसे ही नारियों के सम्मान को बनाए रखने के लिए प्रयास करने होंगे। पहले देश की नारी का चित्रण अबला तेरी यही कहानी आँचल में है दूध और आँखों में पानी का होता आया है लेकिन अब समय बदल गया है। अब नारी को जीजाबाई या फिर झाँसी की रानी बनना है।
इस अवसर पर नाटक व कोरियोग्राफी द्वारा समाज में फैली बुराईयों के प्रति जागरूक किया गया l
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब , हरियाणा

मुख्यमंत्री मनोहर लाल का फर्जी डेथ सर्टिफिकेट वायरल : पता भी हरियाणा के मुख्यमंत्री निवास का

चंडीगढ़ : हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल का फर्जी डेथ सर्टिफिकेट वायरल हो रहा है। इसमें पता भी हरियाणा के मुख्यमंत्री निवास का है। इसमें दावा किया जा रहा है कि यह डेथ सर्टिफिकेट...
article-image
पंजाब

उंगली उठाने से पहले अकाली दल को खुद पर उठ रहे सवालों के जवाब देने चाहिए : सुनील जाखड़

चंडीगढ़।  भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) की पंजाब इकाई के अध्यक्ष सुनील जाखड़ ने रविवार (13 अप्रैल) को शिरोमणि अकाली दल  की ओर से जारी बयान पर पलटवार किया है।  उन्होंने कहा कि उंगली उठाने...
article-image
पंजाब

The Passing Out Parade and

Hoshiarpur/Daljeet Ajnoha /Feb.7 : The Passing Out Parade and Attestation Ceremony of 447 Female Recruit Constables of Batch No. 275 & 276 was held at Shaheed Satpal Choudhary Parade Ground, Subsidiary Training Centre (STC),...
article-image
पंजाब

गढ़शंकर सीवरेज के लिए 8.46 करोड़ रुपये और माहिलपुर सीवरेज परियोजना के लिए 11.94 करोड़ रुपये और पीने योग्य पानी के लिए 1.35 करोड़ रुपये रखे गए – जय कृष्ण सिंह रौड़ी

गढ़शंकर के लिए सीवरेज और माहिलपुर शहर के लिए सीवरेज और पीने योग्य पानी परियोजना को मंजूरी – जय कृष्ण सिंह रौड़ी गढ़शंकर, 10 जनवरी :  गढ़शंकर के हलका विधायक और डिप्टी स्पीकर जय...
Translate »
error: Content is protected !!