मिशन वात्सल्य के तहत अनुमोदन समिति की बैठक आयोजित : 10 पात्र बच्चों को स्पॉन्सरशिप योजना के अंतर्गत लाभान्वित करने की स्वीकृति प्रदान

by

उपायुक्त मुकेश रेपसवाल ने की अध्यक्षता

एएम नाथ। चंबा, 6 अगस्त : उपायुक्त मुकेश रेपसवाल की अध्यक्षता में आज मिशन वात्सल्य के तहत प्रायोजन और पालन-पोषण देखभाल अनुमोदन समिति की त्रैमासिक बैठक का आयोजन किया गया ।
उपायुक्त ने बैठक में जिला बाल संरक्षण इकाई द्वारा चयनित 10 पात्र बच्चों को स्पॉन्सरशिप योजना के अंतर्गत लाभान्वित करने की स्वीकृति प्रदान की l
मुकेश रेपसवाल ने संबंधित अधिकारियों को ग्रामीण क्षेत्रों में 72 हजार से कम तथा शहरी क्षेत्रों में 96 हजार रूपयों से कम वार्षिक आय अर्जित करने वाली विधवा महिलाओं, निराश्रित बच्चों तथा गंभीर बीमारियों से ग्रसित अभिभावकों के बच्चों को भी इस योजना का हिस्सा बनाए जाने को निर्देशित किया । साथ में उन्होंने मिशन वात्सल्य के तहत प्रचार-प्रसार को लेकर भी आवश्यक कदम उठाने के निर्देश दिए।
बैठक में ज़िला बाल संरक्षण अधिकारी ने अवगत किया कि वर्तमान में मिशन वात्सल्य के तहत ज़िला में 41 बच्चों को योजना से लाभान्वित किया जा रहा है।
साथ में उन्होंने यह भी बताया कि फोस्टर केयर के तहत 6 लड़के-लड़कियां तथा स्पॉन्सरशिप के तहत18 लड़के व 17 लड़कियों को मिलाकर कुल 35 बच्चों को इस योजना का लाभ प्रदान किया जा रहा है।
बैठक में ज़िला कार्यक्रम एवं बाल संरक्षण अधिकारी राकेश कुमार, बाल संरक्षण अधिकारी रिंकू शर्मा, बाल संरक्षण अधिकारी संस्थागत देखरेख अजय कुमार, बाल कल्याण समिति सदस्य निशा कुमारी , एजुकेशन सोसाइटी चंबा से चमन कुमार , जिला बाल संरक्षण इकाई से सामाजिक कार्यकर्ता निशांत कुमार व डाटा एनालिस्ट धर्मेंद्र शर्मा उपस्थिति रहे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

88 पदों के परिणाम हिमाचल प्रदेश राज्य चयन आयोग ने किए घोषित

रोहित भदसाली।  हमीरपुर 23 अक्तूबर। हिमाचल प्रदेश राज्य चयन आयोग (एचपीआरसीए) ने पांच अलग-अलग पोस्ट कोड के कुल 88 पदों के परिणाम बुधवार को घोषित कर दिए। आयोग के सचिव डॉ. विक्रम महाजन ने...
article-image
हिमाचल प्रदेश

कलाह, न्यांग्रा, उरेई और कलवाडा में मतदाताओ को किया जागरूक

एएम नाथ। भरमौर, 18 अप्रैल : स्वीप कार्यक्रम के तहत भरमौर विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले मतदान केन्द्रों कलाह ,न्याग्रा ,उरई और कलवाड़ा मतदान केन्द्रों में बीएलओ की अध्यक्षता में व स्वीप के...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

मनमोहन सिंह पंचतत्व में विलीन – बेटी ने दी मुखाग्नि

नई दिल्ली :  पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह का शनिवार को निगमबोध घाट पर राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया गया। उनके पार्थिव शरीर को सेना की तोपगाड़ी पर दिल्ली के निगमबोध घाट लाया...
article-image
हिमाचल प्रदेश

आर्थिक जनगणना -हिमाचल में जल्द शुरू होगी , मुख्य सचिव ने बुलाई बैठक

एएम नाथ। शिमला : हिमाचल प्रदेश में जल्दी आर्थिक जनगणना शुरू होगी। दस साल बाद होने वाली गणना में लोगों की आर्थिक स्थिति से संबंधित आंकड़े एकत्र किए जाएंगे। मुख्य सचिव प्रबोध सक्सेना की...
Translate »
error: Content is protected !!