आर्थिक जनगणना -हिमाचल में जल्द शुरू होगी , मुख्य सचिव ने बुलाई बैठक

by
एएम नाथ। शिमला : हिमाचल प्रदेश में जल्दी आर्थिक जनगणना शुरू होगी। दस साल बाद होने वाली गणना में लोगों की आर्थिक स्थिति से संबंधित आंकड़े एकत्र किए जाएंगे। मुख्य सचिव प्रबोध सक्सेना की अध्यक्षता में इसके लिए राज्यस्तरीय समन्वय समिति की बैठक आज होने जा रही है।
इसमें आठवीं आर्थिक जनगणना की तैयारियों से संबंधी बैठक का आयोजन किया जाएगा। मुख्य सचिव ने इस बैठक में सभी संबंधित विभागों के अधिकारियों को बुलाया है। दस साल बाद होने वाली इस जनगणना में लोगों की आर्थिक स्थिति कैसी है, यह जाना जाएगा।
        इसमें परिवारों की आर्थिक स्थिति की जानकारी ली जाएगी। परिवार की जानकारी भरते समय इसमें 22 कॉलम रहेंगे। इस जनगणना में अलग-अलग समूह में 52 श्रेणियां तैयार की गई हैं। दुकान, फैक्टरी और सड़क किनारे ठेले लगाने वाले भी इस गणना में शामिल होंगे। इसमें खेती-बागवानी करने वालों से लेकर निजी कंपनी में नौकरी करने वालों का डेटा तैयार किया जाएगा। आर्थिक जनगणना देशभर में की जा रही है। इस पर हिमाचल प्रदेश में भी काम शुरू हो चुका है। आज बैठक में इसके लिए अगली कार्ययोजना तैयार की जाएगी।
सरकारी योजनाओं को बनाने में उपयोगी होगी गणना :  आर्थिक आधार पर की जाने वाली यह जनगणना सरकारी योजनाओं को बनाने में उपयोगी होगी। इससे नई योजनाओं और नीतियों को बेहतरीन तरीके से बनाया जा सकेगा। गरीब तबके पर इसे सरकारें कल्याणकारी योजनाओं के लिए अधिक फोकस कर पाएंगी।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

DC तोरुल एस रवीश ने किया डिग्री कॉलेज कुल्लू के प्रस्तावित मतगणना केंद्र का निरीक्षण

कुल्लू 20 फरवरी :  कुल्लू जिला में आगामी लोकसभा चुनाव की तैयारियां आरम्भ हो गई है इसी के दृष्टिगत आज उपायुक्त कुल्लू एवं जिला निर्वाचन अधिकारी तोरुल एस रवीश ने राजकीय डिग्री महाविद्यालय कुल्लू...
article-image
हिमाचल प्रदेश

राजभवन में बॉर्डर एरिया यूथ एक्सचेंज कार्यक्रम आयोजित

एएम नाथ। शिमला : राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल ने आज राजभवन में आयोजित बॉर्डर एरिया यूथ एक्सचेंज कार्यक्रम की अध्यक्षता की। इस अवसर पर राज्यपाल ने नेहरू युवा कंेद्र संगठन की सराहना करते हुए...
article-image
हिमाचल प्रदेश

आपदा व आपात स्थितियों में वैकल्पिक संचार प्रणाली को सशक्त बनाने हेतु 6 दिवसीय एमेच्योर एवं कम्युनिटी रेडियो प्रशिक्षण कार्यक्रम संपन्न

उपायुक्त ने प्रतिभागियों को प्रतिभागिता प्रमाणपत्र किये वितरित, हैम रेडियो को हॉबी के रूप में अपनाने का किया आह्वान आपदा की स्थिति में हैम रेडियो विश्वसनीय एवं प्रभावी संचार माध्यम बन सकता है –...
article-image
हिमाचल प्रदेश

नगर परिषद सरकाघाट चुनावों के लिए प्रथम रिहर्सल आयोजित : पीपीटी के माध्यम से दी गई विस्तृत जानकारी

सरकाघाट, 28 अप्रैल : नगर परिषद सरकाघाट के आगामी चुनावों के निष्पक्ष एवं सुचारू संचालन के उद्देश्य से आज एसडीएम कार्यालय सरकाघाट के सभागार में प्रथम रिहर्सल का आयोजन किया गया। रिहर्सल की अध्यक्षता निर्वाचन...
Translate »
error: Content is protected !!