मिशन होशियारपुर नशा जागरूकता सेमिनार होशियारपुर पुलिस द्वारा सिंगडीवाला में आयोजित किया गया

by

युवा क्लबों और नागरिकों को नशे की आपूर्ति श्रृंखला को तोड़ने के लिए आगे आना चाहिए-गुरसाहिब सिंह

होशियारपुर/ दलजीत अजनोहा : पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान द्वारा शुरू की गई नशे के खिलाफ मुहिम को आगे बढ़ाते हुए होशियारपुर पुलिस ने जिला पुलिस प्रमुख संदीप कुमार मलिक आईपीएस के निर्देशानुसार गांव सिंगडीवाला में ग्राम पंचायत के सहयोग से मिशन होशियारपुर नशा जागरूकता सेमिनार का आयोजन किया। जिसमें होशियारपुर के मॉडल टाउन पुलिस स्टेशन के एसएचओ गुर साहिब सिंह ने विशेष रूप से भाग लिया और अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार नशे के खिलाफ गंभीर है और पंजाब पुलिस पूरी प्रतिबद्धता के साथ सरकार की इस मुहिम को आगे बढ़ा रही है। उन्होंने कहा कि नशे की समस्या को खत्म करने के लिए सामूहिक प्रयास आवश्यक हैं और इस दिशा में जनभागीदारी महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकती है। समाज को नशे की गिरफ्त से मुक्त करने के लिए निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं और इस तरह के जागरूकता सेमिनार लोगों को प्रेरित करने में सहायक सिद्ध हो रहे हैं। उन्होंने कहा कि होशियारपुर पुलिस नशा बेचने वालों और नशा करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई कर रही है और नशे के खिलाफ यह अभियान तब और अधिक कारगर साबित हो सकता है जब आम लोग भी इस अभियान से जुड़कर अपनी जिम्मेदारी निभाने के लिए आगे आएं। उन्होंने ग्राम पंचायत से अपील की कि वे नशे की आपूर्ति श्रृंखला को तोड़ने के लिए गांव के युवा क्लबों और आम निवासियों को संगठित करें। इस अवसर पर अपने संबोधन में ग्राम पंचायत सिंगडीवाला के सरपंच हरजिंदर सिंह धामी ने भरोसा दिलाया कि पंजाब सरकार द्वारा नशे के खिलाफ शुरू की गई मुहिम को पूरा सहयोग दिया जाएगा तथा गांव के युवाओं को भी अपनी बनती जिम्मेदारी निभाने के लिए प्रेरित किया जाएगा। इस मौके पर SHO गुरसाहिब सिंह मॉडल टाउन, सरपंच हरजिंदर सिंह धामी, बलजीत कौर धामी, गुरनाम सिंह सिंगडीवाला जिला प्रधान शिरोमणि अकाली दल अमृतसर, पूर्व सरपंच चरणवरिंदर सिंह धामी, मास्टर शमशेर सिंह धामी, पंच बलविंदर सिंह, मिथुन कुमार, मलविंदर कौर, नरिंदर कौर, कुलदीप कौर, गुरदीप कौर आदि मौजूद थे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

काग्रेस के समय बार्ड 13 में कम्युनिटी सैंटर के लिए दस लाख की ग्रांट पंजाब सरकार दुारा वापिस ले कर बार्ड वासियों से किया अन्याय : पूर्व विधायक गोल्डी

गढ़शंकर । गढ़शंकर के बार्ड नंबर ़13 में बाबा हिंमत सिंह पार्क के निकट कम्युनिटी सैंटर के लिए काग्रेस सरकार समय 11 लाख रूपए की ग्रांट दी गई थी। उकत ग्रांट पंजाब सरकार और...
article-image
पंजाब

RMPI की भजलां में जनतक कांफ्रेंस : कामरेड जैपाल सिंह ने कहा कॉरपोरेट घरानों का अरबों रुपये के कर्जो को माफ किया जा रहा है जबकि आम लोगों पर टैक्स का बोझ बढ़ता जा रहा

गढ़शंकर, 23 सितंबर: भारती इंकलाबी मार्क्सवादी पार्टी द्वारा ‘कारपोरेट भगाओ मोदी हराओ’ मुहिम के तहत भजलां में जनतक कांफ्रेंस शहीद भगत सिंह नोजवान सभा के राज्य सचिव धरमिंदर मुकेरियां, प्रिंसिपल पियारा सिंह, कलभूषन कुमार...
article-image
पंजाब

टोल टैक्स व सैस बटोरने के बावजूद बावजूद सडक़ों की हालत खस्ता : धीमान

गढ़शंकर से नंगल सडक़ की अत्यंत दयनीय हालत को लेकर रोष मुजाहिरा गढ़शंकर : लेबर पार्टी के तत्वावधान में गढ़शंकर से नंगल वाया खानपुर, शाहपुर, कोट महिरा, डल्लेवाल, पंडोरी, झुग्गियां तथा पाहलेवाल सडक़ की...
Translate »
error: Content is protected !!