RMPI की भजलां में जनतक कांफ्रेंस : कामरेड जैपाल सिंह ने कहा कॉरपोरेट घरानों का अरबों रुपये के कर्जो को माफ किया जा रहा है जबकि आम लोगों पर टैक्स का बोझ बढ़ता जा रहा

by

गढ़शंकर, 23 सितंबर: भारती इंकलाबी मार्क्सवादी पार्टी द्वारा ‘कारपोरेट भगाओ मोदी हराओ’ मुहिम के तहत भजलां में जनतक कांफ्रेंस शहीद भगत सिंह नोजवान सभा के राज्य सचिव धरमिंदर मुकेरियां, प्रिंसिपल पियारा सिंह, कलभूषन कुमार पूर्व सरपंच, बलवंत राम व सोहन सिंह भुनो की अगुवाई में कई गई। इसमें अपने संबोधन में राज्य स्तरीय नेता कामरेड जैपाल सिंह ने कहा कि केंद्र की मोदी सरकार जब से सत्ता में आई है तब से कॉरपोरेट घरानों के पक्ष में नीतियों को लागू किया जा रहा है और पब्लिक सेक्टर को खत्म किया जा रहा है, जिसके चलते लाखों लोग बेरोजगार हो गए हैं। जबकि कॉरपोरेट घरानों को भारी सुविधाएं मुहैया कराई गई है, उनके अरबों रुपये के कर्जो को माफ किया जा रहा है जबकि आम लोगों पर टैक्स का बोझ बढ़ता जा रहा है। उन्होंने कहा कि बढ़ती महंगाई के कारण गरीब लोगों का जीवनयापन मुश्किल हो गया है। उन्होंने कहा कि आर एस एस का फिरकू एजेंडा लागू करने के कारण लोगों में नफरत बढ़ गई है जोकि देश की आजादी के लिए बड़ा खतरा बन रही है। फिरकू व गुंडा अनसरो पर कार्यवाही करने की बजाए उन्हें बढ़ावा दिया जा रहा है। उन्होंने कहा कि आगामी लोकसभा चुनावों में मोदी सरकार को हरा कर धर्म निरपेक्षता की रक्षा की जाए। इस दौरान धरमिंदर मुकेरियां ने कहा कि पंजाब में आम आदमी पार्टी सरकार में भी लोगों की समस्याओं का समाधान निकालने में नाकाम रही है। अवैध माइनिंग व नशे की समस्या दिन प्रतिदिन विकराल रूप धारण कर रही है भ्र्ष्टाचार पहले से बढ़ गया है और सरकार टैक्सो के रूप में इकट्ठा हुए पैसों से झूठी इश्तहारबाजी कर रही है, राज्य में अमन कानून की हालत गंभीर होने के कारण लोगों में बेचैनी बढ़ रही है। इस कॉन्फ्रेंस में प्रिंसिपल पियारा सिंह, शिंगारा राम भजल ने भी अपने विचार पेश किए।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

सीबीआई को पूर्व डीजीपी मुस्तफा के बेटे की मौत मामले की जांच सौपनें की हरियाणा सरकार ने की सिफारिश

पंचकूला : पंजाब के पूर्व डीजीपी मोहम्मद मुस्तफा के बेटे अकील अख्तर की कथित हत्या के मामले में हरियाणा सरकार ने केंद्र सरकार से सीबीआई जांच की सिफारिश की है। जांच से जुड़े अधिकारियों...
article-image
पंजाब

बलजीत सिंह हुंदल बने डीएसपी, उच्च अधिकारियों ने स्टार लगाकर किया सम्मानित

होशियारपुर/दलजीत अजनोहा : बलजीत सिंह हुंदल को पुलिस उपाधीक्षक (डीएसपी) के पद पर पदोन्नत किया गया है। इस अवसर पर उन्हें पुलिस के उच्च अधिकारियों ने स्टार लगाकर सम्मानित किया। यह समारोह उत्साहवर्धक और...
article-image
पंजाब

जिले में 1563 पोलिंग बूथ, नए बूथ बनाने का नहीं प्राप्त हुआ प्रस्ताव: कोमल मित्तल

– जिला चुनाव अधिकारी ने राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ की पोलिंग स्टेशनों की रेशनेलाइजेशन व वोटर सूची के संशोधन संबंधी की बैठक होशियारपुर, 05 सितंबर: जिला चुनाव अधिकारी-कम-डिप्टी कमिश्नर कोमल मित्तल ने...
article-image
पंजाब

जमानत याचिका खारिज : रिश्वत मामले में पूर्व कैबिनेट मंत्री सुंदर शाम अरोड़ा की जमानत की याचिका मोहाली कोर्ट की ओर से खारिज

चंडीगढ। रिश्वत मामले में पूर्व कैबिनेट मंत्री सुंदर शाम अरोड़ा की ओर से दाखिल की गई नियमित जमानत की याचिका मोहाली कोर्ट की ओर से खारिज कर दी है। अरोड़ा को अदालत ने 19...
Translate »
error: Content is protected !!