मिशन 414 के तहत जिला के 71 मतदान केंद्रों में मतदान प्रतिशतता में वृद्धि मुख्य लक्ष्य : स्वीप अभियान के तहत मतदाता जागरूकता के लिए किया जा रहे विभिन्न प्रयास – DC मुकेश रेपसपाल

by
एएम नाथ। चंबा :  लोकसभा चुनाव 2024 के दृष्टिगत 1 जून 2024 को  प्रदेश में होने जा रहे मतदान में जिला चंबा के विभिन्न क्षेत्रों में समाज के सभी वर्गों की ज्यादा से ज्यादा सहभागिता सुनिश्चित करने के मकसद से जिला चंबा में उपायुक्त एवं जिला निर्वाचन अधिकारी मुकेश रेपसपाल के मार्गदर्शन में अनेक सार्थक कदम उठाए जा रहे हैं। जिला के सभी निर्वाचन क्षेत्रों में स्वीप ( सुव्‍यवस्थित मतदाता शिक्षा एवं निर्वाचक सहभागिता कार्यक्रम) टीमों के माध्यम से में निरंतर  मतदाता जागरूकता कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है।
इस कड़ी में उपायुक्त एवं जिला निर्वाचन अधिकारी मुकेश रेपसवाल की अध्यक्षता में  सवीप अभियान के सफल संचालन के लिए जिला स्तर के अलावा उप मंडल स्तर पर भी स्वीप नोडल अधिकारी नियुक्त किए गए हैं जिनकी देखरेख में निर्वाचन क्षेत्र चम्बा, डलहौजी, भरमौर,चुराह औऱ भटियात में सवीप टीमों द्वारा सभी पात्र नागरिकों को लोकतंत्र के महापर्व लोकसभा चुनाव 2024 में के लिए आगामी 1 जून को मतदान करने  के लिए  जागरूक और प्रोत्साहित किया जा रहा है।
जिला जिला निर्वाचन अधिकारी मुकेश रेपसवाल ने बताया कि यूं तो स्वीप टीमों द्वारा जनवरी 2024 से मतदाता जागरूकता के लिए आयोजन आरंभ कर दिए गए हैं लेकिन प्रदेश में आदर्श चुनाव आचार संहिता लागू होने के पश्चात जिला में स्वीप कार्यक्रम के तहत  पात्र मतदाताओं को जागरूक करने के लिए प्रत्येक दिन जागरूकता कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि अब तक सुव्‍यवस्थित मतदाता शिक्षा एवं निर्वाचक सहभागिता कार्यक्रम (स्वीप) के तहत जिला के विभिन्न निर्वाचन क्षेत्रों में  नोडल अधिकारियों के द्वारा 190 मतदाता जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जा चुके हैं। जिनमें जिला के समस्त औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों, बहुतकनीकी संस्थान व  कॉलेजों  के अलावा 80 स्कूल भी शामिल है। यही नहीं जिला के 631 मतदान केंद्रों में   बीएलओ के माध्यम से भी  मतदाताओं को जागरूक किया गया है।
उपायुक्त चंबा ने बताया कि जिला और उपमंडल स्तर पर नियुक्त किए गए नोडल अधिकारी जिला के दूर दराज एवं दुर्गम क्षेत्रों में पैदल पहुंचकर  स्वीप अभियान को अंजाम दे रहे हैं।
जिला निर्वाचन अधिकारी ने जानकारी दी कि जिला चंबा में कुल 631 मतदान केंद्र है जिनमें 71 मतदान केंद्र है ऐसे है जहां पर लोकसभा चुनाव 2019 के दौरान मतदान की प्रतिशतता 60 प्रतिशत से कम रही है।  इन मतदान केंद्रों पर निर्वाचन विभाग के दिशा निर्देश अनुसार मिशन 414 के तहत प्राथमिकता के आधार पर मतदाता जागरूकता कार्यक्रमों का आयोजन किया जा चुका है। उन्होंने कहा कि इन सभी मतदान केंद्रों को आदर्श मतदान केंद्र बनाया जाएगा और पहली बार मतदान करने वाले मतदाताओं को प्रत्येक बूथ पर ‘यूथ आइकाॅन’ बनाया जाएगा।  ऐसे मतदान केंद्रों पर ‘येस, आई विल वोट’ थीम के तहत विशेष हस्ताक्षर अभियान आयोजित किए गए हैं  जिसे इन मतदान केन्द्रों के अलावा अन्य सार्वजनिक स्थलों पर प्रदर्शित किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि मतदाताओं को प्रोत्साहित करने के लिए स्थानीय बच्चों द्वारा बनाए गए निमंत्रण कार्ड भी वितरित किए गये हैं।
इतना ही नहीं स्वीप अभियान के तहत बनाई गई टीमों द्वारा नेहरू युवा केंद्र के साथ समन्वय स्थापित कर नए मतदाताओं का पंजीकरण कर उन्हें भी मतदान के महत्व बारे जागरूक किया जा रहा है।  इस प्रकार निरंतर प्रयासों के परिणाम स्वरूप जिला में गत एक वर्ष में लगभग 22 हज़ार नए मतदाताओं का पंजीकरण किया गया है। जिसमें 18 से 19  वर्ष तक के 8 हज़ार 400 मतदाता शामिल है।
उल्लेखनीय है कि जिला चंबा में निर्वाचन विभाग द्वारा सुव्‍यवस्थित मतदाता शिक्षा एवं निर्वाचक सहभागिता कार्यक्रम  की सफलता के दृष्टिगत जिला में समाज के विभिन्न वर्गों से वरिष्ठ नागरिकों सहित कई महत्वपूर्ण व्यक्तियों को स्वीप आइकॉन नियुक्त किया गया है जिनके मतदान के महत्व के विषय में प्रेरणादायक संदेशों को भी जिला में विभिन्न मौकों पर प्रचारित व प्रसारित किया जा रहा है। सभी  स्वीप आईकॉन  अपने अपने स्तर पर भी विभिन्न मौकों पर मतदान के महत्व भरे अपने-अपने क्षेत्र में लोगों को जागरुक कर रहे हैं। मतदाताओं को जागरूक करने के लिए स्वीप कार्यक्रम के  तहत जिला मुख्यालय चंबा निवासी शतायु वृद्ध स्वीप आईकॉन सरदार प्यार सिंह नियुक्त किया गया है। उपायुक्त व जिला निर्वाचन अधिकारी की ओर से 5 अप्रैल 2024 को उनके जन्मदिन के अवसर पर उन्हें सम्मानित भी किया गया और उनके संदेश के माध्यम से जिला के समस्त बुजुर्ग मतदाताओं को मतदान के प्रति प्रोत्साहित और जागरूक करने के अलावा मतदान की अहमियत बताने का प्रयास किया गया है।
स्वीप अभियान में जिला के युवाओं को मतदान के महत्व बारे जागरूक करने के उद्देश्य से विभिन्न जागरूकता कार्यक्रम आयोजित गए हैं इस कड़ी में जिला के सभी पेशेवर तकनीकी शिक्षण संस्थाओं तथा महाविद्यालयों में युवाओं को अपना वोट बनवाने तथा लोकसभा चुनाव 2024 में मतदान करने के लिए विशेष रूप से प्रेरित  किया गया है।
जिला निर्वाचन विभाग की ओर से मतदान में सहभागिता को बढ़ाने के लिए भूरा भालू संदेश कोड बनाया गया है। भूरा भालू जिला के जनजातीय क्षेत्र भरमौर के कुगति क्षेत्र में पाया जाता है जिसका नाम भोलू रखा गया है। संदेश कोड भोलू को जिला के विशेष चिन्हित स्थानों पर मतदाताओं को मतदान के प्रति जागरूक करने के लिए स्थापित किया गया जिसके माध्यम से मतदान के साथ-साथ पर्यावरण संरक्षण का भी संदेश दिया जा रहा है। इसके अलावा जिला में प्रमुख धार्मिक तथा अन्य आयोजनों के अवसर पर भी एकत्रित लोगों को लोकसभा चुनाव 2024 के दौरान मतदान करने के लिए निरंतर जागरूक किया जा रहा है।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

लंदन में भारतीय मूल के व्यक्ति को 26 अप्रैल को होगी सजा : भारतीय मूल के 24 वर्षीय एक व्यक्ति ने लंदन में अपनी 19 वर्षीय पत्नी महक शर्मा(गुरदासपुर )की चाकू मारकर हत्या करने का कर लिया अपराध कबूल

लंदन, 11 फरवरी : पिछले साल अक्टूबर में भारतीय मूल के 24 वर्षीय एक व्यक्ति ने लंदन में अपनी 19 वर्षीय पत्नी की चाकू मारकर हत्या करने का अपराध कबूल कर लिया है। क्रॉयडन...
article-image
पंजाब

किसानों का बड़ा प्रदर्शन….19 जिलों में पटरियों पर बैठे हजारों किसान रेल सेवाएं बुरी तरह प्रभावित… जाने क्या है मांगे

चंडीगढ़ : किसान मजदूर मोर्चा पंजाब चैप्टर ने 5 दिसंबर, 2025 को पूरे राज्य में रेल रोको विरोध प्रदर्शन का ऐलान किया है। संगठन ने बताया कि यह विरोध प्रदर्शन पंजाब के 19 जिलों...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

पिता पर 13 साल की बेटी के साथ दुष्कर्म के आरोप, 4 महीने की गर्भपति … खुली ऐसे पोल

लुधियाना :  लुधियाना के थाना डिवीजन नंबर 3 की पुलिस ने एक सौतेले पिता पर 13 साल की बेटी के साथ दुष्कर्म के आरोप में केस दर्ज किया है। आरोप है कि सौतेले पिता...
article-image
पंजाब

Hoshiarpur Beat Fatehgarh Sahib by 6

Hoshiarpur / Daljeet Ajnoha/June 03 :  Hoshiarpur’s Under-19 cricket team registered a convincing six-wicket win over Fatehgarh Sahib in the Boys’ Under-19 Inter-District Tournament organized by the Punjab Cricket Association. HDC A secretary Dr....
Translate »
error: Content is protected !!